बैंक बंद…लेकिन UPI चालू! जून में लगातार कई दिन बंद रहेंगे बैंक

Bank Holiday

जून 2026 में कब-कब बंद रहेंगे बैंक? यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

Bank Holiday अगर जून 2026 में आपको बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम करना है, तो यह खबर आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण है। जून महीने में रविवार, दूसरे और चौथे शनिवार के अलावा विभिन्न त्योहारों और स्थानीय पर्वों के कारण कई राज्यों में बैंक बंद रहने वाले हैं। ऐसे में ग्राहकों को सलाह दी जाती है कि वे छुट्टियों की सूची देखकर अपने जरूरी बैंकिंग कार्य समय रहते पूरा कर लें।

महीने की शुरुआत सात जून (रविवार) की साप्ताहिक छुट्टी से होगी। इसके बाद 13 जून को दूसरा शनिवार और 14 जून को रविवार होने के कारण लगातार दो दिनों तक बैंक बंद रहेंगे। 15 जून को मिजोरम में YMA Day और ओडिशा में राजा संक्रांति के अवसर पर आइजोल और भुवनेश्वर में बैंक अवकाश रहेगा।

ये भी पढ़े

कारागार विभाग में “गांधी प्रेम” का जोर, मलाईदार कुर्सियों पर दागियों का जोर

21 जून को रविवार होने के कारण देशभर में बैंकिंग सेवाएं बंद रहेंगी। इसके बाद 25 जून को मुहर्रम के अवसर पर विजयवाड़ा में बैंक बंद रहेंगे।

26 जून को मुहर्रम के कारण देश के कई प्रमुख शहरों में बैंक अवकाश रहेगा। इनमें अगरतला, आइजोल, बेलापुर, बेंगलुरु, भोपाल, चेन्नई, हैदराबाद, जम्मू, कानपुर, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, पटना, रायपुर, रांची और श्रीनगर समेत कई शहर शामिल हैं।

महीने के आखिरी सप्ताह में 27 जून को चौथा शनिवार और 28 जून को रविवार होने के कारण लगातार दो दिन बैंक बंद रहेंगे। वहीं, 29 जून को संत कबीर जयंती के अवसर पर शिमला में बैंक अवकाश रहेगा और 30 जून को रेमना नी पर्व के कारण आइजोल में बैंक बंद रहेंगे।

हालांकि, बैंक शाखाएं बंद रहने के बावजूद ग्राहकों को डिजिटल बैंकिंग सेवाओं का लाभ मिलता रहेगा। नेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग, UPI, ATM और ऑनलाइन ट्रांजैक्शन सेवाएं सामान्य रूप से संचालित रहेंगी।

बैंक ग्राहकों को सलाह दी जाती है कि नकदी निकासी, चेक जमा, डिमांड ड्राफ्ट, पासबुक अपडेट और अन्य शाखा संबंधी कार्यों की योजना छुट्टियों को ध्यान में रखकर बनाएं, ताकि किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

Spread the love

Jio IPO
Business homeslider

लिस्टिंग पर 20% तक रिटर्न की उम्मीद, ब्रोकरेज फर्मों ने दी निवेश की सलाह

Jio IPO:  जियो प्लेटफॉर्म्स के संभावित आईपीओ को लेकर शेयर बाजार में निवेशकों की दिलचस्पी बढ़ रही है। ब्रोकरेज फर्मों के सकारात्मक आकलन के बीच कंपनी की लिस्टिंग पर 15 से 20 प्रतिशत तक की बढ़त मिलने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि, यह अनुमान है और वास्तविक लिस्टिंग प्रदर्शन बाजार के माहौल, IPO […]

Spread the love
Read More
Hanuman-Yamraj
homeslider Religion

हनुमान जी को यमराज ने क्यों मारी लात? जानें रोचक कथा

Hanuman-Yamraj: रामायण और हनुमान जी से जुड़ी अनेक कथाएं भक्तों के बीच प्रचलित हैं। इनमें कुछ प्रसंग ऐसे भी हैं, जो अपने अनोखे घटनाक्रम के कारण लोगों का ध्यान आकर्षित करते हैं। ऐसी ही एक लोकप्रचलित कथा में हनुमान जी और यमराज के बीच लंका में हुई मुलाकात का वर्णन मिलता है। इस कथा में […]

Spread the love
Read More
Tamchi
Business International

तमची SFIT को ग्लोबल फ्री ज़ोन अवॉर्ड्स 2026 में एशिया-प्रशांत में पहला स्थान

Tamchi: किर्गिस्तान स्थित तमची विशेष वित्तीय निवेश क्षेत्र (SFIT) ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। फाइनेंशियल टाइम्स के विशेषज्ञ प्रभाग fDi Intelligence द्वारा आयोजित ग्लोबल फ्री ज़ोन्स ऑफ द ईयर अवॉर्ड्स 2026 की ‘राइजिंग स्टार’ श्रेणी में तमची SFIT ने एशिया-प्रशांत क्षेत्र में पहला और वैश्विक स्तर पर दूसरा स्थान प्राप्त किया […]

Spread the love
Read More