IMD का अलर्ट: गर्मी से राहत लेकिन बढ़ेगा खतरा, देशभर में बारिश और तूफान की चेतावनी

IMD Alert

कई राज्यों में भारी बारिश, आंधी और बिजली गिरने की चेतावनी

राजस्थान, यूपी, बिहार समेत कई राज्यों में मौसम का तांडव

IMD Alert देश के कई हिस्सों में मॉनसून की दस्तक से पहले ही मौसम ने अपना रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने उत्तर-पश्चिम, पूर्वी और दक्षिणी भारत के कई राज्यों में तेज आंधी, बिजली और भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। कुछ इलाकों में हवाओं की रफ्तार 80 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है।

मौसम विभाग के अनुसार, उत्तराखंड में एक, पाँच और 6 जून को हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। वहीं पंजाब में एक से पाँच जून, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में एक से 4 जून तथा उत्तर प्रदेश में एक जून को बारिश और तेज हवाएं चल सकती हैं। राजस्थान में अगले छह दिनों तक मौसम खराब रहने के आसार हैं। खासकर पूर्वी राजस्थान में दो जून को 80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी दी गई है।

ये भी पढ़े

कारागार विभाग में “गांधी प्रेम” का जोर, मलाईदार कुर्सियों पर दागियों का जोर

पूर्वी भारत के राज्यों में भी मौसम का असर देखने को मिलेगा। बिहार, झारखंड, ओडिशा, सिक्किम और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल में गरज-चमक के साथ बारिश का दौर जारी रह सकता है। मौसम विभाग ने बिहार, सिक्किम और पश्चिम बंगाल के कुछ इलाकों में चार से छह जून के बीच अत्यधिक भारी बारिश की संभावना जताई है। वहीं ओडिशा में ओलावृष्टि का भी अलर्ट जारी किया गया है।

ये भी पढ़े

सोनौली बॉर्डर पर ओवरलोड वाहनों की धरपकड़, लाखों का जुर्माना

दक्षिण भारत में भी बारिश का सिलसिला तेज होने वाला है। तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में एक से चार जून तक बहुत भारी बारिश हो सकती है। केरल और माहे में तीन से छह जून के बीच अत्यधिक भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। तटीय कर्नाटक, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और लक्षद्वीप में भी अगले कुछ दिनों तक भारी वर्षा की संभावना है। मौसम विभाग का कहना है कि दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं। अगले चार से पाँच दिनों में मॉनसून केरल, तमिलनाडु, लक्षद्वीप और बंगाल की खाड़ी के कई हिस्सों में आगे बढ़ सकता है। इस बीच, बारिश और पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से राजधानी दिल्ली के तापमान में भी उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई है। रविवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से 4.2 डिग्री सेल्सियस कम, 35.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली।

Spread the love

2 thoughts on “IMD का अलर्ट: गर्मी से राहत लेकिन बढ़ेगा खतरा, देशभर में बारिश और तूफान की चेतावनी

Comments are closed.

फाइल तस्वीर - मृतक धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू
Crime News homeslider Uttar Pradesh

हिंदू महासभा नेता कमलेश तिवारी के बाद अब हिंदू वाहिनी नेता धीरेन्द्र प्रताप सिंह की गोली मारकर हत्या

उन्हीं की फार्च्यूनर वाहन में हुई सनसनीखेज वारदात सुशांत गोल्फ सिटी क्षेत्र से तीन दिन पहले अगवा कर बदमाशों ने दिया घटना को अंजाम दुबग्गा के सराय प्रेम राज गांव के पास किसान पथ के पास नहर के पास मिला खून से लथपथ शव चालक सहित दो आरोपित पुलिस हिरासत में, अन्य बदमाशों की तलाश […]

Spread the love
Read More
Hyderabad
homeslider

हैदराबाद के सात नामी रेस्टोरेंट पर TG SAFE की कार्रवाई, एक्सपायर्ड खाना और गंदगी मिलने से मचा हड़कंप

Hyderabad: शहर में खाद्य सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे अभियान के तहत तेलंगाना स्टैंडर्ड्स अथॉरिटी फॉर फूड एंड एसेंशियल ड्रग्स (TG SAFE) ने सात प्रमुख रेस्टोरेंट में जांच की। इस दौरान अधिकारियों को खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता, साफ-सफाई और स्टोरेज से जुड़ी कई गंभीर खामियां मिलीं। कुछ जगहों पर एक्सपायर हो चुके खाद्य पदार्थ, […]

Spread the love
Read More
Bengaluru
National

बेंगलुरु ISIS साजिश मामले में बड़ा फैसला, सैयद फसिउर रहमान को सात साल की कठोर सजा

Bengaluru: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में ISIS से जुड़ी आतंकी साजिश के मामले में विशेष NIA अदालत ने अहम फैसला सुनाया है। अदालत ने आरोपी सैयद फसिउर रहमान को आतंकी साजिश में शामिल होने का दोषी मानते हुए सात साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। इसके साथ ही उस पर 48 हजार रुपये […]

Spread the love
Read More