सोनौली बॉर्डर पर ओवरलोड वाहनों की धरपकड़, लाखों का जुर्माना

India Nepal

मार्बल लदे ओवरलोड ट्रकों पर कार्रवाई, चालकों में मचा हड़कंप

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

India-Nepal भारत-नेपाल अंतर्राष्ट्रीय सीमा सोनौली पर ओवरलोड वाहनों के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन मालवाहक ट्रकों को सीज कर दिया। ARTO और पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा चलाए गए विशेष चेकिंग अभियान में ये ट्रक निर्धारित क्षमता से अधिक भार ढोते पाए गए। यह कार्रवाई ARTO मनोज कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी नौतनवा बसंत सिंह और थानाध्यक्ष महेंद्र कुमार मिश्रा के नेतृत्व में की गई। जांच के दौरान राजस्थान से ब्लॉक पत्थर (मार्बल) लेकर आ रहे तीन ट्रकों की जांच की गई, जिसमें सभी वाहन ओवरलोड पाए गए।

ये भी पढ़े

शान राज्य में भीषण विस्फोट से तबाही, बच्चों समेत दर्जनों की मौत

नियमों के उल्लंघन की पुष्टि होने के बाद प्रशासन ने तीनों ट्रकों पर करीब डेढ़-डेढ़ लाख रुपये का जुर्माना लगाया और उन्हें तत्काल प्रभाव से सीज कर दिया। अधिकारियों ने बताया कि ओवरलोड वाहनों के संचालन से सड़क दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ जाता है और सड़कों को भी भारी नुकसान पहुंचता है। सोनौली सीमा पर हुई इस सख्त कार्रवाई से ओवरलोड वाहन चालकों और परिवहन कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। प्रशासन की इस कार्रवाई को परिवहन नियमों के पालन की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।

ये भी पढ़े

दो टूक : NTA की कीमत पर कितनें छात्रों का जीवन तबाह करेगी सरकार

ARTO मनोज कुमार सिंह ने कहा कि परिवहन नियमों का उल्लंघन किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने वाहन स्वामियों और चालकों से निर्धारित मानकों के अनुरूप ही माल परिवहन करने की अपील की। वहीं क्षेत्राधिकारी बसंत सिंह ने बताया कि सोनौली सीमा और आसपास के प्रमुख मार्गों पर ओवरलोड वाहनों की निगरानी बढ़ा दी गई है। भविष्य में भी ऐसे संयुक्त अभियान लगातार चलाए जाएंगे और नियम तोड़ने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

One thought on “सोनौली बॉर्डर पर ओवरलोड वाहनों की धरपकड़, लाखों का जुर्माना”

Comments are closed.

World Food Day 2026
homeslider International

खाद्य सुरक्षा और बेहतर पोषण के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर फोकस

World Food Day 2026: विश्व खाद्य दिवस हर साल 16 अक्टूबर को दुनिया भर में मनाया जाता है। इस दिन का मुख्य उद्देश्य वैश्विक स्तर पर भुखमरी, कुपोषण और खाद्य असुरक्षा जैसी गंभीर समस्याओं के प्रति लोगों को जागरूक करना है। साथ ही यह दिन या दिलाता है कि भोजन केवल जीवन की जरूरत नहीं, […]

Read More
Peshawar
homeslider International

पेशावर स्कूल हादसा: छत गिरने से 21 बच्चों की मौत, 40 घायल

Peshawar: पाकिस्तान के पेशावर में एक निजी स्कूल की छत गिरने से दर्दनाक हादसा हो गया। इस घटना में कम से कम 21 बच्चों की मौत होने की खबर है, जबकि 40 से अधिक लोगों के घायल होने की सूचना है। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। बचाव दलों ने मौके पर पहुंचकर […]

Read More
accidents homeslider International

पाकिस्तान: निजी स्कूल की छत गिरने से 17 बच्चों की मौत, कई घायल

Peshawar: पाकिस्तान के पेशावर में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहां दीर कॉलोनी स्थित एक निजी स्कूल की छत गिरने से कम से कम 17 बच्चों की मौत हो गई। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। राहत और बचाव दल ने मौके पर पहुंचकर मलबे में दबे लोगों को निकालने का अभियान […]

Read More