आगरा के बाद मेरठ जेल परिक्षेत्र की जेलों में मचेगी लूट!

Meerut Jail

IPS  की जगह होगी विभागीय DIG की तैनाती

शासन में सेटिंग गेटिंग से आगरा से मेरठ जेल परिक्षेत्र पहुंचेंगे DIG

कमाई का कोई मौका छोड़ना नहीं चाह रहे आगरा जेल परिक्षेत्र के DIG

Meerut Jail  न बाप बड़ा न भईया सबसे बड़ा रुपैया…यह कहावत शासन में बैठे कारागार विभाग के आला अफसरों पर एकदम फिट बैठती है। इस विभाग में पैसे के आगे कोई नियम और कानून मायने नहीं रखता है। यही वजह है IPS  के जेल परिक्षेत्र पर विभागीय DIG को तैनात किए जाने की तैयारी अंतिम चरण में है। नियमों को ताक पर रखकर हो रही यह तैनाती विभागीय अधिकारियों और कर्मियों में चर्चा का विषय बनी हुई है। चर्चा है कि शासन में डीआईजी की आगरा से मेरठ जेल परिक्षेत्र में तैनाती के लिए पूरी सेटिंग गेटिंग हो गई है। शासन से इस तैनाती का आदेश अभी भी जारी किया जा सकता है। उधर विभाग के उच्चाधिकारी इस मसले पर कुछ भी बोलने से बचते नजर आ रहे हैं।

ये भी पढ़े

जाम बना काल का जाल, कई घरों में पसरा मातम बेहाल

सूत्रों के मुताबिक DIG  कारागार मुख्यालय के साथ आगरा जेल परिक्षेत्र की जिम्मेदारी संभाल रहे डीआईजी प्रेमनाथ पांडेय इन दिनों परिक्षेत्र बदलवाने की जुगत में लगे। आगरा परिक्षेत्र की करीब आधा दर्जन अधिक जेलों से दो से तीन गुना लिफाफे लेने के बाद अब वह मुख्यालय के साथ प्रदेश की सर्वाधिक कमाऊ कही जाने वाली मेरठ जेल परिक्षेत्र की कमान पाने की सेटिंग गेटिंग में लगे हुए है। सूत्रों की माने तो पूर्व में DIG पीएन पांडेय के पास आगरा परिक्षेत्र के साथ कानपुर जेल परिक्षेत्र का अतिरिक्त प्रभार था। कानपुर परिक्षेत्र का प्रभार छोड़कर उन्होंने कारागार मुख्यालय का प्रभार हासिल किया था। अब वह आगरा परिक्षेत्र का प्रभार छोड़कर मेरठ जेल परिक्षेत्र की जिम्मेदारी पाने की जुगत में लगे हुए है। इसकी पूरी सेटिंग गेटिंग हो गई है। डीआईजी के परिक्षेत्र बदलने का आदेश शासन की ओर से किसी भी समय जारी किया जा सकता है। उधर इस संबंध में जब प्रमुख सचिव कारागार अनिल गर्ग से उनका पक्ष जानने का प्रयास किया गया तो उन्होंने फोन नहीं उठाया। प्रमुख सचिव के निजी सचिव अमित गुप्ता ने बताया कि उन्हें फिलहाल ऐसी कोई जानकारी नहीं है।

ये भी पढ़े

आगरा के बाद मेरठ परिक्षेत्र की जेलों को लूटने की तैयारी!

एक एक DIG के पास दो दो परिक्षेत्रों का प्रभार

वर्तमान समय में प्रदेश में नौ कारागार परिक्षेत्र है। विभाग में चार IPS  और तीन विभागीय डीआईजी हैं। एक डीआईजी के पास दो परिक्षेत्रों का प्रभार है। विभागीय DIG  शैलेन्द्र मैत्रेय के पास अयोध्या और गोरखपुर, प्रेमनाथ पांडे के पास मुख्यालय के साथ आगरा परिक्षेत्र, रामधनी के पास मुख्यालय के साथ लखनऊ परिक्षेत्र का प्रभार है। सूत्रों का कहना है कि 2007 में बसपा सरकार के दौड़ना विभाग का मुखिया आईपीएस को बनाने के साथ लखनऊ, मेरठ और प्रयागराज परिक्षेत्र की जिम्मेदारी आईपीएस का सौंपे जाने का निर्णय हुआ था। मेरठ परिक्षेत्र आईपीएस की तैनाती होने के बाद भी विभागीय डीआईजी शासन के निर्णय को दरकिनार कर मेरठ जेल परिक्षेत्र जाने की फ़िराक़ में जुटे हुए है। इसको लेकर विभाग में तमाम तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं।


Spread the love

Mission Europe
homeslider International

मिशन यूरोप: जयशंकर की साइप्रस यात्रा और भारत-ईयू की बढ़ती कूटनीतिक नजदीकी

Mission Europe विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने साइप्रस गणराज्य की एक अत्यंत महत्वपूर्ण और सफल आधिकारिक यात्रा की। यह यात्रा यूरोपीय संघ (ईयू) की उच्च प्रतिनिधि और उपाध्यक्ष काजा कल्लास तथा साइप्रस के विदेश मंत्री डॉ. कॉन्स्टेंटिनोस कोम्बोस के विशेष निमंत्रण पर हुई। इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य यूरोपीय संघ के विदेश मंत्रियों की […]

Spread the love
Read More
Outsourced Electricity Employees
Central UP homeslider Uttar Pradesh

आउटसोर्स कर्मचारियों की कमी बनी जानलेवा, बिजली विभाग में हड़कंप

बिजली आउटसोर्स कर्मचारियों की मौतों पर फूटा गुस्सा, आंदोलन का ऐलान Outsourced Electricity Employees उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड में लगातार हो रहे हादसों को लेकर कर्मचारियों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। संगठन की ओर से जारी बयान में दावा किया गया है कि पिछले 37 दिनों में बिजली विभाग से जुड़े […]

Spread the love
Read More
PM Modi NEET case
homeslider National

NEET पेपर लीक मामले में सरकार का बड़ा दावा, बोले- छात्रों को निराश नहीं होने देंगे

PM Modi NEET case : देशभर में चर्चा का विषय बने NEET पेपर लीक मामले पर शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट में अहम सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान केंद्र सरकार की ओर से बड़ा बयान सामने आया। सरकार ने अदालत को बताया कि प्रधानमंत्री Narendra Modi खुद इस मामले की निगरानी कर रहे हैं और परीक्षा […]

Spread the love
Read More