Gold Silver PriceToday : सोना चमका, चांदी फिसली, जानें ताजा भाव

Gold Silver PriceToday

Gold-Silver Price Today : देशभर में सोने और चांदी की कीमतों में पिछले कुछ दिनों से लगातार तेज उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। निवेशकों से लेकर आम खरीदार तक हर कोई सर्राफा बाजार और मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) के ताजा भावों पर नजर बनाए हुए है। सोमवार, 18 मई को भी सोने और चांदी की कीमतों में बड़ा बदलाव दर्ज किया गया, जिससे बाजार में हलचल तेज हो गई है। सरकार की नई नीतियों और इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ाए जाने के बाद इन कीमती धातुओं की कीमतों में अचानक तेजी और गिरावट दोनों देखने को मिली हैं।

MCX पर सुबह के कारोबार के दौरान पांच  जून डिलीवरी वाला सोना मामूली बढ़त के साथ कारोबार करता दिखाई दिया। सुबह करीब 10:24 बजे सोना 14 रुपये की तेजी के साथ 1,58,561 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा था। हालांकि बाजार खुलने के समय इसकी कीमतों में गिरावट दर्ज की गई थी। सोना सोमवार को 1,58,076 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला था, जबकि शुक्रवार को यह 1,58,547 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

कारोबार के दौरान सोने ने जबरदस्त उतार-चढ़ाव दिखाया। दिन में इसका इंट्राडे हाई 1,58,850 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया, जबकि इंट्राडे लो 1,57,547 रुपये दर्ज किया गया। इस उतार-चढ़ाव ने निवेशकों को सतर्क कर दिया है। विशेषज्ञों का मानना है कि वैश्विक बाजार में अस्थिरता और घरेलू नीतियों का असर सीधे तौर पर सोने-चांदी की कीमतों पर पड़ रहा है। वहीं चांदी की बात करें तो इसमें बड़ी गिरावट देखने को मिली। तीन  जुलाई डिलीवरी वाली चांदी 0.40 प्रतिशत यानी 1,086 रुपये टूटकर 2,70,800 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार करती दिखाई दी। सोमवार को चांदी 2,67,400 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर खुली थी। शुक्रवार को इसका बंद भाव 2,71,886 रुपये प्रति किलोग्राम रहा था।

चांदी के दामों में भी दिनभर भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिला। कारोबार के दौरान इसका उच्चतम स्तर 2,74,145 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंचा, जबकि निचला स्तर 2,64,949 रुपये प्रति किलोग्राम दर्ज किया गया। पिछले सप्ताह दिल्ली सर्राफा बाजार में भी चांदी की कीमतों में 7.3 प्रतिशत की बड़ी गिरावट देखने को मिली थी। विशेषज्ञों के अनुसार, सरकार द्वारा सोने और चांदी के आयात पर इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ाने का असर बाजार पर साफ दिखाई दे रहा है। इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय बाजार में डॉलर की स्थिति और निवेशकों की खरीदारी भी कीमतों को प्रभावित कर रही है। आने वाले दिनों में भी सोने और चांदी की कीमतों में इसी तरह उतार-चढ़ाव बने रहने की संभावना जताई जा रही है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…. https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढ़े

दिल्ली में AAP नेता दीपक सिंगला के ठिकानों पर ED की रेड, बैंक लोन फ्रॉड में ऐक्शन
दिल्ली में AAP नेता दीपक सिंगला के ठिकानों पर ED की रेड, बैंक लोन फ्रॉड में ऐक्शन

स्कॉर्पियो के बाद फॉरच्यूनर की चाह ने ले ली दीपिका की जान

दो टूक: अब तक 89 परीक्षाओं के पेपर हुए लीक लेकिन खामोश, इस्तीफा मत मांगना

LPG Price Today : घरेलू और कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के नए रेट जारी, जानिए आपके शहर में कितनी है कीमत

Spread the love

One thought on “Gold Silver PriceToday : सोना चमका, चांदी फिसली, जानें ताजा भाव”

Comments are closed.

ITR Filing 2026 
Business Technology

AI से ITR फाइल करना पड़ सकता है भारी, रिफंड रोक सकता है टैक्स विभाग

ITR Filing 2026  : आयकर रिटर्न (ITR) फाइलिंग सीजन के बीच लाखों टैक्सपेयर्स ChatGPT, Gemini, Claude जैसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) टूल्स की मदद ले रहे हैं। कोई टैक्स कैलकुलेशन करवा रहा है तो कोई डिडक्शन और टैक्स बचत के विकल्प समझ रहा है। लेकिन विशेषज्ञों का कहना है कि AI की सलाह पर आंख बंद […]

Spread the love
Read More
Flight Ticket Price
Business

ATF कीमतें घटीं तो घट सकते हैं फ्लाइट किराए, सरकार ने कही बड़ी बात

Flight Ticket Price : अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में नरमी के बीच हवाई यात्रियों को आने वाले समय में बड़ी राहत मिल सकती है। केंद्र सरकार ने संकेत दिया है कि यदि क्रूड ऑयल और एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF) की कीमतों में गिरावट लंबे समय तक बनी रहती है, तो एयरलाइंस से […]

Spread the love
Read More
Business

US-Iran डील के बाद खुला होर्मुज, टैंकर किराया दोगुना कर कंपनियों की बंपर कमाई

Hormuz Strait Open  : अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौते के बाद होर्मुज स्ट्रेट में जहाजों की आवाजाही दोबारा शुरू हो गई है। इससे वैश्विक तेल आपूर्ति सामान्य होने और कच्चे तेल की कीमतों में राहत मिलने की उम्मीद थी, लेकिन अब शिपिंग सेक्टर ने नया मोर्चा खोल दिया है। होर्मुज और खाड़ी क्षेत्र […]

Spread the love
Read More