बंगाल में बवाल, चंद्रनाथ पर सवाल, आखिर बिना नंबर की बाइक किसकी?

रथ हत्याकांड

रथ हत्याकांड में बड़ा खुलासा, हमलावरों की CCTV में पहचान

भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ हत्याकांड में जांच तेजी से आगे बढ़ रही है और हर दिन नए खुलासे सामने आ रहे हैं। ताजा जानकारी में उस बाइक को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है, जिसका इस्तेमाल हमलावरों द्वारा घटना के दौरान किया गया बताया जा रहा है। पुलिस जांच में सामने आया है कि बाइक का रजिस्ट्रेशन पश्चिम बर्धमान जिले के बर्नपुर इलाके के पते पर दर्ज है। रजिस्ट्रेशन नंबर WB44D1990 के अनुसार यह बाइक 4 मई 2012 को रजिस्टर्ड की गई थी और इसकी वैधता 2 मई 2027 तक बताई जा रही है। रिकॉर्ड के मुताबिक बाइक का मालिक विभाष कुमार भट्टाचार्य नाम का व्यक्ति है। हालांकि जब जांच टीम और मीडिया उस पते पर पहुंचे तो चौंकाने वाली स्थिति सामने आई।

ये भी पढ़े

स्मोकिंग छोड़ने के बाद फेफड़े कितने समय में ठीक होते हैं? जानें पूरी रिकवरी टाइमलाइन

स्थानीय लोगों के अनुसार, उस पते पर वर्तमान में बर्नपुर इस्को कारखाने के कर्मचारी धरमवीर कुमार रहते हैं, जो 2014 से वहां रह रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि विभाष भट्टाचार्य नाम का कोई व्यक्ति वहां नहीं रहता और न ही उस नाम के किसी शख्स को वे जानते हैं। सबसे बड़ा सवाल तब उठा जब वहां पर कथित रजिस्टर्ड बाइक भी नहीं मिली। धरमवीर कुमार ने बताया कि उनके पास जो बाइक है, उसका नंबर और मॉडल पूरी तरह अलग है। इससे जांच में यह संदेह और गहरा हो गया है कि हमलावरों द्वारा इस्तेमाल किया गया वाहन शायद फर्जी रजिस्ट्रेशन पर चलाया जा रहा था।

ये भी पढ़े

CM योगी आदित्यनाथ पहुंचे अपने पैतृक गांव पंचूर, धामी ने किया भव्य स्वागत

 

इस खुलासे के बाद पूरे इलाके में चर्चा तेज हो गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर रजिस्ट्रेशन नंबर फर्जी पाया जाता है, तो यह एक सुनियोजित साजिश की ओर इशारा कर सकता है। वहीं पुलिस भी इस एंगल से जांच आगे बढ़ा रही है कि कहीं जानबूझकर गलत पहचान का इस्तेमाल तो नहीं किया गया। घटना के बाद पुलिस की कई टीमें सक्रिय हो गई हैं और घटनास्थल व आसपास के क्षेत्रों की बारीकी से जांच की जा रही है। बारासात पुलिस जिले के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और कहा कि जांच अभी जारी है और फिलहाल सभी पहलुओं पर काम किया जा रहा है। इस मामले में फर्जी दस्तावेजों और वाहन रजिस्ट्रेशन के इस्तेमाल की आशंका ने केस को और गंभीर बना दिया है। पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि असली बाइक और उसके उपयोगकर्ताओं का संबंध क्या है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…. https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढ़े

स्मोकिंग छोड़ने के बाद फेफड़े कितने समय में ठीक होते हैं? जानें पूरी रिकवरी टाइमलाइन

CM योगी आदित्यनाथ पहुंचे अपने पैतृक गांव पंचूर, धामी ने किया भव्य स्वागत

पाकिस्तान की चाल फेल! ऑस्ट्रेलियाई स्टार खिलाड़ियों ने IPL छोड़ने से किया इनकार

हत्या
West Bengal

शुभेंदु अधिकारी के PA की हत्या: मां बोलीं – “हत्यारे को उम्रकैद मिले”

पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में हुई दर्दनाक घटना ने पूरे राज्य की राजनीति को हिला कर रख दिया है। बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी के निजी सहायक (PA) चंद्रनाथ रथ की गोली मारकर हत्या कर दी गई, जिसके बाद राजनीतिक माहौल और भी तनावपूर्ण हो गया है। इस घटना के बाद पीड़ित परिवार […]

Read More
पश्चिम बंगाल
West Bengal

बीजेपी की बड़ी जीत, नौ मई को CM शपथ

पश्चिम बंगाल की राजनीति में इस बार बड़ा बदलाव देखने को मिला है। विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजों ने राज्य की सियासी दिशा ही बदल दी है। लंबे समय से सत्ता में काबिज तृणमूल कांग्रेस को इस बार करारी हार का सामना करना पड़ा है, जबकि भारतीय जनता पार्टी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पूर्ण […]

Read More
Mamata Banerjee
homeslider Politics West Bengal

अब महाभारत की ‘द्रोपदी’ बन सकती हैं बंगाल की महारानी

शुभेंदु अधिकारी समेत इन पांच नामों पर हो सकती है चर्चा एक दो और नाम हैं रेस में शामिल, लेकिन कोई बड़ी संभावना नहीं न्यूज रूम से अंशिका यादव लखनऊ। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी 15 बरसो के बाद हार की कगार पर हैं। भारतीय जनता पार्टी (BJP) उन्हें 15 साल लम्बे शासन से […]

Read More