पाकिस्तान की चाल फेल! ऑस्ट्रेलियाई स्टार खिलाड़ियों ने IPL छोड़ने से किया इनकार

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड एक बार फिर विवादों में घिर गया है। इस बार मामला ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच होने वाली वनडे सीरीज को लेकर सामने आया है। क्रिकेट जगत में चर्चा है कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड यानी पीसीबी ने IPL 2026 के प्लेऑफ मुकाबलों के बीच ऑस्ट्रेलिया सीरीज का शेड्यूल जारी कर रणनीतिक दबाव बनाने की कोशिश की थी। हालांकि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के फैसले ने पीसीबी की उम्मीदों पर पानी फेर दिया है। अब साफ हो गया है कि आईपीएल प्लेऑफ में शामिल होने वाले ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पाकिस्तान नहीं जाएंगे।

ये भी पढ़े

राज्यपाल बनाम विजय विवाद में कूदे प्रकाश राज, बोले- जनादेश का सम्मान जरूरी

 

दरअसल पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज 30 मई से शुरू होनी है। पहला मुकाबला रावलपिंडी में खेला जाएगा। खास बात यह रही कि इस सीरीज का शेड्यूल ठीक उस समय जारी किया गया जब बीसीसीआई ने  IPL प्लेऑफ और फाइनल की तारीखों का ऐलान किया।  IPLका फाइनल 31 मई को होना है। ऐसे में माना जा रहा था कि ऑस्ट्रेलिया के बड़े खिलाड़ी आईपीएल छोड़कर पाकिस्तान रवाना हो जाएंगे। लेकिन क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा कि जो खिलाड़ी आईपीएल प्लेऑफ और फाइनल में व्यस्त रहेंगे, उन्हें पाकिस्तान सीरीज के लिए तुरंत नहीं बुलाया जाएगा। इस फैसले के बाद पीसीबी की योजना पूरी तरह नाकाम होती दिखाई दे रही है। क्रिकेट विशेषज्ञों का मानना है कि पाकिस्तान बोर्ड चाहता था कि आईपीएल के अहम मुकाबलों से बड़े खिलाड़ी बाहर हो जाएं ताकि टूर्नामेंट की चमक कम हो सके।

ये भी पढ़े

Operation Sindoor : पूर्व DGMO ने किया बड़ा खुलासा, कहा – कार्रवाई रोकने के लिए गिड़गिड़ाया था पाक

 

इस समय आईपीएल में कई ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस और ट्रेविस हेड अपनी टीम के अहम खिलाड़ी हैं। वहीं जोश हेजलवुड रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए खेल रहे हैं और मिचेल स्टार्क दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा हैं। इन सभी टीमों के प्लेऑफ में पहुंचने की संभावना काफी मजबूत मानी जा रही है। अगर ये टीमें फाइनल तक पहुंचती हैं तो साफ है कि संबंधित खिलाड़ी पाकिस्तान नहीं जाएंगे। इससे पाकिस्तान बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे सीरीज की चमक भी प्रभावित हो सकती है। हालांकि जिन खिलाड़ियों की टीमें प्लेऑफ में जगह नहीं बना पाएंगी, वे पाकिस्तान सीरीज में शामिल हो सकते हैं।

ये भी पढ़े

113 विधायकों के सहारे थलपति, विजय बोले- ‘हर टेस्ट के लिए तैयार’

 

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के इस फैसले को आईपीएल के बढ़ते प्रभाव के रूप में भी देखा जा रहा है। दुनिया भर के खिलाड़ी आईपीएल को सबसे बड़ा टी20 लीग मानते हैं और इसकी लोकप्रियता लगातार बढ़ती जा रही है। ऐसे में किसी भी खिलाड़ी के लिए आईपीएल फाइनल छोड़ना आसान नहीं होता। अब सभी की नजर इस बात पर टिकी है कि पाकिस्तान इस मामले पर आगे क्या प्रतिक्रिया देता है। लेकिन फिलहाल इतना जरूर कहा जा सकता है कि पीसीबी की रणनीति सफल नहीं हो सकी और आईपीएल की चमक बरकरार रहने वाली है।


नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…. https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढ़े

राज्यपाल बनाम विजय विवाद में कूदे प्रकाश राज, बोले- जनादेश का सम्मान जरूरी

Operation Sindoor : पूर्व DGMO ने किया बड़ा खुलासा, कहा – कार्रवाई रोकने के लिए गिड़गिड़ाया था पाक

113 विधायकों के सहारे थलपति, विजय बोले- ‘हर टेस्ट के लिए तैयार’

लगातार शूटिंग के बीच बिगड़ी अक्षय कुमार की तबीयत, करानी पड़ी आंखों की सर्जरी

 

Spread the love

One thought on “पाकिस्तान की चाल फेल! ऑस्ट्रेलियाई स्टार खिलाड़ियों ने IPL छोड़ने से किया इनकार”

Comments are closed.

IND vs SL
Sports

600वें टेस्ट के साथ टीम इंडिया रचेगी इतिहास, 94 सालों में 38 कप्तानों ने संभाली कमान

IND vs SL:  भारतीय क्रिकेट टीम टेस्ट इतिहास के एक बेहद खास मुकाम पर पहुंचने जा रही है। श्रीलंका दौरे पर होने वाली दो टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला भारत के लिए ऐतिहासिक होगा। गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाने वाला यह मैच टीम इंडिया का 600वां टेस्ट मुकाबला होगा। 15 अगस्त से […]

Spread the love
Read More
Ronaldo-Georgina Wedding 2026
Sports

रोनाल्डो-जॉर्जिना की शादी की खबरों ने बढ़ाई उत्सुकता, आठ अगस्त की तारीख पर सबकी नजर

Ronaldo-Georgina Wedding 2026 :  फुटबॉल जगत के सबसे बड़े सितारों में शुमार क्रिस्टियानो रोनाल्डो एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार वजह उनका खेल नहीं, बल्कि उनकी निजी जिंदगी है। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि रोनाल्डो अपनी लंबे समय की पार्टनर जॉर्जिना रोड्रिगेज के साथ आठ अगस्त को शादी के […]

Spread the love
Read More
West Indies vs Pakistan
Sports Uttar Pradesh

एक ही दिन में गिरे 14 विकेट, पाकिस्तान और वेस्टइंडीज के बीच कांटे की टक्कर

WI vs PAK टेस्ट में गेंदबाजों का जलवा West Indies vs Pakistan 2nd Test:  वेस्टइंडीज और पाकिस्तान के बीच खेली जा रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला अब बेहद रोमांचक स्थिति में पहुंच गया है। तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक मैच पूरी तरह संतुलन पर नजर आ रहा है। पूरे […]

Spread the love
Read More