Operation Sindoor : पूर्व DGMO ने किया बड़ा खुलासा, कहा – कार्रवाई रोकने के लिए गिड़गिड़ाया था पाक

Operation Sindoor

जयपुर :  Operation Sindoor की पहली वर्षगांठ पर पूर्व डीजीएमओ  राजीव घई ने कई अहम खुलासे किए हैं। जयपुर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि यह ऑपरेशन सिर्फ एक सैन्य अभियान नहीं था, बल्कि आतंकवाद के खिलाफ भारत की नीति में बड़ा बदलाव साबित हुआ। उन्होंने दावा किया कि कार्रवाई के दौरान पाकिस्तान पूरी तरह दबाव में आ गया था और अंत में उसने भारत से ऑपरेशन रोकने की अपील की थी। पूर्व DGMO ने बताया कि ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारत ने पाकिस्तान और पीओके में मौजूद कई आतंकी ठिकानों को सटीक तरीके से निशाना बनाया था।

ये भी पढ़े

राम चरण की ‘पेड्डी’ पर आया बड़ा अपडेट, कहानी करेगी दर्शकों को इमोशनल

 

इस दौरान 11 एयरफील्ड और नौ बड़े आतंकवादी कैंपों पर हमला किया गया। कार्रवाई इतनी सटीक थी कि भारत को अपने किसी सैन्य संसाधन का नुकसान नहीं उठाना पड़ा। उन्होंने कहा कि इस ऑपरेशन ने दुनिया को दिखा दिया कि भारत अब आतंकवाद के खिलाफ जवाब देने में पीछे नहीं हटेगा। लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई के मुताबिक इस अभियान में नौ स्टैंडऑफ प्रिसिजन स्ट्राइक की गई थीं। इनमें सात भारतीय सेना और दो  भारतीय वायुसेना द्वारा अंजाम दी गईं। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन में स्वदेशी तकनीक और रक्षा उपकरणों ने बड़ी भूमिका निभाई। खासतौर पर ब्रह्मोस  और आकाश मिसाइल प्रणाली जैसी मिसाइल प्रणालियों का प्रभावी इस्तेमाल किया गया।

उन्होंने यह भी कहा कि ऑपरेशन ने यह साबित कर दिया कि आत्मनिर्भर भारत सिर्फ राजनीतिक नारा नहीं, बल्कि सैन्य ताकत बढ़ाने की वास्तविक रणनीति है। भारतीय सेना, वायुसेना और नौसेना के बीच जबरदस्त तालमेल देखने को मिला। साइबर यूनिट, इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर सिस्टम, खुफिया एजेंसियां और सीमा सुरक्षा बल सभी ने मिलकर अभियान को सफल बनाया। राजीव घई ने कहा कि पाकिस्तान की स्थिति इतनी कमजोर हो गई थी कि उसने भारत से संघर्ष रोकने की अपील की। उन्होंने बताया कि भारत का मकसद सिर्फ आतंकवादी ढांचे को नष्ट करना था, न कि आम नागरिकों को नुकसान पहुंचाना। यही वजह रही कि पूरे ऑपरेशन को बेहद नियंत्रित और जिम्मेदार तरीके से अंजाम दिया गया।

ये भी पढ़े

113 विधायकों के सहारे थलपति, विजय बोले- ‘हर टेस्ट के लिए तैयार’

 

ऑपरेशन सिंदूर के दौरान  लश्कर-ए-तैयबा, जैश-ए-मोहम्मद और हिज़्बुल मुजाहिदीन  के कई बड़े ठिकानों को निशाना बनाया गया था। इस कार्रवाई में 100 से अधिक आतंकवादी मारे गए थे। जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान ने ड्रोन और मिसाइल हमले किए, लेकिन भारतीय सेना ने उन्हें नाकाम कर दिया। पूर्व DGMO ने कहा कि 10 मई को पाकिस्तान के DGMO ने भारत से संपर्क किया और संघर्ष समाप्त करने पर सहमति जताई। उनके अनुसार आज ऑपरेशन सिंदूर को वैश्विक स्तर पर सैन्य रणनीति और सटीक कार्रवाई के उदाहरण के तौर पर देखा जाता है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…. https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढ़े

113 विधायकों के सहारे थलपति, विजय बोले- ‘हर टेस्ट के लिए तैयार

राम चरण की ‘पेड्डी’ पर आया बड़ा अपडेट, कहानी करेगी दर्शकों को इमोशनल

IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में वैभव सूर्यवंशी को मिल सकता है बड़ा मौका

Spread the love

Politics Uttar Pradesh

अखिलेश की PDA यात्रा पर राजभर का तंज

Ambedkarnagar:  उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (SBSP) के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी की ‘PDA यात्रा’ और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला। अम्बेडकरनगर पहुंचे राजभर ने अखिलेश यादव के ‘समाजवादी विजय रथ’ के भगवा रंग को लेकर सवाल उठाते हुए कहा कि सपा अब योगी […]

Spread the love
Read More
National Politics West Bengal

ममता बनर्जी को डबल झटका, नंदीग्राम के बाद रेजीनगर में भी वापसी

Mamata Banerjee: पश्चिम बंगाल की सियासत से बड़ी खबर सामने आई है। ममता बनर्जी के नेतृत्व वाले गुट को नंदीग्राम के बाद अब रेजीनगर में भी बड़ा झटका लगा है। रेजीनगर विधानसभा उपचुनाव में ममता गुट के उम्मीदवार रबिउल आलम चौधरी ने अपना नामांकन वापस ले लिया है। रबिउल आलम चौधरी के नाम वापस लेने […]

Spread the love
Read More
National

पति के लोन के लिए पत्नी नहीं जिम्मेदार

Lucknow: इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने पति के पर्सनल लोन से जुड़े एक मामले में महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। अदालत ने स्पष्ट किया कि पति द्वारा लिए गए व्यक्तिगत ऋण की अदायगी के लिए उसकी पत्नी या विधवा को जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता। कोर्ट ने भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के उस रवैये पर […]

Spread the love
Read More