IIT रोपण: हवस का प्रोफेसर, शोध के बदले जिस्म की डिमांड

ये AI जनरेटेड इमेज है।
  • एक शोध छात्रा ने अपने ही शोध प्रोफेसर पर लगाया यौन शोषण का आरोप

नया लुक संवाददाता

पंजाब के भारतीय प्रौद्योगिक संस्थान (Indian Institute of Technology) रोपण में भयंकर ऱार छिड़ा हुआ है। एक शोध छात्रा ने अपने ही प्रोफेसर पर यौन शोषण का आरोप मढ़ा है। IIT देश की सर्वश्रेष्ठ इंजीनियरिंग संस्था है। तो क्या इस संस्थान में सेक्स के बदले ही शोध की शिक्षा प्रोफ़ेसर देगा? क्या इतनी बड़ी बात वहां के प्रबंधन को नहीं था? खोजबीन करती यह रिपोर्ट…

Prachi Kadiyan
Prachi Kadiyan

IIT रोपण की एक शोध छात्रा द्वारा अपने गाइड प्रोफेसर पर लगाए गए गंभीर आरोपों ने संस्थान में हलचल मचा दी है। छात्रा ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी आपबीती साझा करते हुए मारपीट और यौन उत्पीड़न जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं।

Nilim Dutta
Nilim Dutta

छात्रा का कहना है कि जब उसने कथित अनुचित मांगों को मानने से इनकार किया, तो प्रोफेसर ने उसके साथ मारपीट की और उसे शारीरिक रूप से नुकसान पहुंचाया। उसने यह भी आरोप लगाया कि उसे एक शोध यात्रा पर साथ जाने के लिए दबाव बनाया गया, और मना करने पर शोध कार्यक्रम से बाहर करने की धमकी दी गई।

Order

छात्रा के मुताबिक यह मामला गाइड और छात्र के बीच शक्ति के असंतुलन का उदाहरण है, जहां उस पर लगातार मानसिक और पेशेवर दबाव बनाया जाता रहा। मामला सामने आने के बाद संस्थान प्रशासन हरकत में आ गया है और आरोपों की जांच शुरू कर दी गई है। फिलहाल जांच जारी है और आधिकारिक तौर पर विस्तृत जानकारी सामने आना बाकी है। छात्रा ने यह भी आरोप लगाया कि संबंधित प्रोफेसर ने अपने प्रयोगशाला में बिना अनुमति के निगरानी उपकरण (CCTV) लगाए और उनके माध्यम से साक्ष्य तैयार करने की कोशिश की। उसने कहा कि उसके मोबाइल में महत्वपूर्ण साक्ष्य मौजूद थे, लेकिन उसे प्रयोगशाला में प्रवेश करने से रोक दिया गया, जिससे वह अपने फोन तक नहीं पहुंच सकी।


नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

भवानीपुर हार पर ममता बनर्जी का बड़ा आरोप, ‘गुंडे घुसे, मुझे पीटा’ फोन कॉल से मचा सियासी तूफान

Crime News Uttar Pradesh

सोनौली में दुकान के अंदर घुसकर मारपीट का आरोप

पीड़ित ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर की कार्रवाई की मांग उमेश चन्द्र त्रिपाठी Maharajganj: सोनौली महराजगंज भारत-नेपाल सीमा के सोनौली कस्बे में आपसी विवाद को लेकर एक दुकान के अंदर घुसकर तीन भाइयों के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित पक्ष ने कुछ नामजद और अज्ञात लोगों पर हमला कर […]

Read More
Crime News Uttar Pradesh

सआदतगंज: पुलिस मुठभेड़ में कातिल के पैर में लगी गोली, हत्यारोपी गिरफ्तार

अंबेडकर पार्क के पास चाकू मारकर की थी रेहान गाजी की हत्या ए अहमद सौदागर Lucknow: तीन दिन पहले सआदतगंज क्षेत्र के कैंपवेल रोड स्थित अंबेडकर पार्क के पास रामनगर निवासी 25 वर्षीय दूध विक्रेता रेहान गाजी की चाकू मारकर हुई हत्या करने वाले नामजद आरोपित उजैफा और पुलिस के बीच रविवार देर रात दुबग्गा […]

Read More
Crime News Uttar Pradesh

मिड-डे मील के लिए लौकी तोड़ने गया चौथी का छात्र, बिजली के तार ने छीन ली जिंदगी

Baliya: उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है। गड़वार थाना क्षेत्र के कनैला स्थित अनुसूचित बस्ती के नवीन पोखरा प्राथमिक विद्यालय में सोमवार को बिजली के करंट की चपेट में आने से 12 वर्षीय छात्र की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि छात्र मध्याह्न भोजन (मिड-डे मील) […]

Read More