- अम्बेडकर नगर में दिल को झकझोर देने वाली घटना, चार बहनों को ईंट से कूचकर मार डाला
लखनऊ। यह खबर आपको सोचने पर मजबूर कर देगी। इतनी भयानक घटना, जिसने भी सुना उसकी घिग्घी बंध गई। मामला उत्तर प्रदेश के अंबेडकरनगर जिले का है। जिले में हुई यह घटना बेहद भयावह और झकझोर देने वाली है। चार भाई-बहनों की ईंट से कुचलकर हत्या किए जाने की खबर ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी है। मिली जानकारी के अनुसार, अज्ञात हमलावरों ने इस जघन्य वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद से स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश और डर का माहौल है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई है।
फिलहाल पुलिस टीम आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। घटना के पीछे की वजह अभी साफ नहीं हो पाई है, लेकिन हर एंगल से जांच की जा रही है। इस तरह की वारदात ने एक बार फिर कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है ताकि किसी भी तरह की अफवाह या तनाव को रोका जा सके।
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews
