पत्नी को प्रेमी के बांहों में अंतरंग देख होश खो बैठा पति और….

Suicide
  • टूटा दिल लेकर पति हुसैन सागर झील में कूदा, गई जान
  • हैदराबाद में हुई यह दर्दनाक घटना, पत्नी और बॉयफ्रेंड गिरफ्तार

मामला तेलंगाना के प्रमुख शहर हैदराबाद का है। जहां एक 36 वर्षीय टेक्नीशियन एस. सीताराम रेड्डी अपनी पत्नी रेणुका के साथ रहता था। एक दिन जब उसे पता लगा कि उसकी पत्नी रेणुका किसी और के प्यार में है तो वह उससे पूछने लगा। बात कहासुनी से लेकर तनातनी तक पहुंच गई। लेकिन किसी तरह घर वालों ने मामले को शांत किया। इस बीच उनकी जिंदगी ठीक से चल ही रही थी कि अचानक सीताराम ने अपनी पत्नी को उसके प्रेमी के साथ अंतरंगता के हालत में देख लेता है। इसे देख उसका दिल इस कदर टूटा कि वह बिना कुछ बोले घर से निकल गया और शहर के हुसैन सागर झील में कूदकर अपनी जान दे दी। हैदराबाद से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां ने हुसैन सागर झील में कूदकर आत्महत्या कर ली। मामले में मृतक के परिजनों ने उसकी पत्नी रेणुका पर विवाहेतर संबंध और मानसिक प्रताड़ना का गंभीर आरोप लगाया है।

ये भी पढ़ें

प्रेम प्रसंग में शादी की जिद बनी मौत की वजह…गांव में मचा कोहराम

हैदराबाद से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां 36 वर्षीय टेक्नीशियन एस. सीताराम रेड्डी ने हुसैन सागर झील में कूदकर आत्महत्या कर ली। मामले में मृतक के परिजनों ने उसकी पत्नी रेणुका पर विवाहेतर संबंध और मानसिक प्रताड़ना का गंभीर आरोप लगाया है। पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि सीताराम रेड्डी की पत्नी रेणुका का एक अन्य व्यक्ति एम रमना रेड्डी के साथ कथित अफेयर था, जो पेशे से बिजनेसमैन है। इसी संबंध को लेकर पति-पत्नी के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था।

ये भी पढ़ें

शादी के बाद सुहागरात से लेकर एक साल तक पत्नी से दूर रहा दूल्हा, फिर…

जानकारी के अनुसार, दंपति की शादी 2018 में हुई थी और उनके दो छोटे बच्चे हैं, जिनकी उम्र लगभग 7 और 5 वर्ष बताई जा रही है। जनवरी में पत्नी के घर छोड़कर जाने के बाद दोनों के रिश्तों में और तनाव बढ़ गया था, जिसके बाद लगातार झगड़े होने लगे। परिजनों का आरोप है कि पत्नी के अफेयर और उससे जुड़े मामलों ने सीताराम रेड्डी को मानसिक रूप से पूरी तरह तोड़ दिया था। मृतक के पिता वेंकटेश्वर ने यह भी दावा किया कि उनके बेटे को पत्नी से जुड़ा एक आपत्तिजनक वीडियो भी मिला था, जिससे वह और अधिक तनाव में आ गया। घटना के बाद पुलिस ने पहले शून्य FIR दर्ज की थी, लेकिन जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया गया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी पत्नी रेणुका और उसके कथित बॉयफ्रेंड एम रमना रेड्डी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की गहन जांच जारी है और सभी डिजिटल व साक्ष्यों की भी जांच की जा रही है। यह घटना एक बार फिर रिश्तों में विश्वास, मानसिक स्वास्थ्य और घरेलू विवादों के गंभीर परिणामों पर बड़ा सवाल खड़ा करती है।


नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

खबर पढ़कर सिर पीटने को हो जाएंगे मजबूर, पति निकला सगी मां का प्रेमी, कई भाई-बहन उसकी औलादें

शादी के बाद सुहागरात से लेकर एक साल तक पत्नी से दूर रहा दूल्हा, फिर…

Crime News Uttar Pradesh

सोनौली में दुकान के अंदर घुसकर मारपीट का आरोप

पीड़ित ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर की कार्रवाई की मांग उमेश चन्द्र त्रिपाठी Maharajganj: सोनौली महराजगंज भारत-नेपाल सीमा के सोनौली कस्बे में आपसी विवाद को लेकर एक दुकान के अंदर घुसकर तीन भाइयों के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित पक्ष ने कुछ नामजद और अज्ञात लोगों पर हमला कर […]

Read More
Crime News Uttar Pradesh

सआदतगंज: पुलिस मुठभेड़ में कातिल के पैर में लगी गोली, हत्यारोपी गिरफ्तार

अंबेडकर पार्क के पास चाकू मारकर की थी रेहान गाजी की हत्या ए अहमद सौदागर Lucknow: तीन दिन पहले सआदतगंज क्षेत्र के कैंपवेल रोड स्थित अंबेडकर पार्क के पास रामनगर निवासी 25 वर्षीय दूध विक्रेता रेहान गाजी की चाकू मारकर हुई हत्या करने वाले नामजद आरोपित उजैफा और पुलिस के बीच रविवार देर रात दुबग्गा […]

Read More
Crime News Uttar Pradesh

मिड-डे मील के लिए लौकी तोड़ने गया चौथी का छात्र, बिजली के तार ने छीन ली जिंदगी

Baliya: उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है। गड़वार थाना क्षेत्र के कनैला स्थित अनुसूचित बस्ती के नवीन पोखरा प्राथमिक विद्यालय में सोमवार को बिजली के करंट की चपेट में आने से 12 वर्षीय छात्र की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि छात्र मध्याह्न भोजन (मिड-डे मील) […]

Read More