“आखिरी रैली में मोदी का बड़ा दावा-‘अब सीधे BJP के शपथ ग्रहण में आऊंगा’”

untitled design 2026 04 27t122023 1777272632

बैरकपुर । पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के प्रचार के आखिरी दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नॉर्थ 24 परगना जिले के बैरकपुर में विजय संकल्प रैली को संबोधित किया। भीषण गर्मी के बावजूद बड़ी संख्या में जुटी भीड़ को देखकर उन्होंने भरोसे के साथ कहा कि 4 मई के नतीजों के बाद वे भाजपा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे।

ये भी पढ़े

धर्मांतरण की आड़ में पनपता नया आतंक, तुषार से “हिजबुल्लाह” बनने की खौफनाक दास्तान

अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि यह इस चुनाव में उनकी आखिरी रैली है और वे पूरे विश्वास के साथ लौट रहे हैं कि राज्य में भाजपा की सरकार बनेगी। उन्होंने बताया कि हेलिपैड से सभा स्थल तक करीब दो किलोमीटर के रास्ते में लोगों की भारी भीड़ उनके स्वागत के लिए खड़ी थी, जिसे उन्होंने जनता के समर्थन का संकेत बताया।

ये भी पढ़े

मायावती का मिशन 2027: सोशल इंजीनियरिंग और SIR के चक्रव्यूह से सत्ता वापसी की तैयारी

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

उन्होंने कहा, “जब से मैंने घर छोड़ा है, आप सभी के बीच रहकर ही मुझे सुकून मिला है। आप ही मेरा परिवार हैं। पार्टी ने जो भी जिम्मेदारी दी, मैंने उसे पूरी निष्ठा से निभाया है।”अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि इस चुनाव के दौरान उन्हें वैसी ही आध्यात्मिक अनुभूति हुई है, जैसी किसी देवी मंदिर में दर्शन के समय होती है, जो उनके बंगाल के प्रति विशेष लगाव को दर्शाती है।

ये भी पढ़े

बांग्लादेश में हिंदू पुजारी की संदिग्ध मौत: पेड़ से लटका मिला शव, हत्या या आत्महत्या पर रहस्य बरकरार

इतिहास का हवाला देते हुए पीएम मोदी ने कहा कि भारत की समृद्धि के तीन प्रमुख स्तंभ—अंग, बंग और कलिंग—रहे हैं। इन क्षेत्रों की मजबूती को देश के विकास के लिए जरूरी बताते हुए उन्होंने ‘पूर्वोदय’ को भारत के भाग्योदय की कुंजी बताया।उन्होंने ‘वंदे मातरम्’ को 21वीं सदी में बंगाल के नव-निर्माण का मंत्र बताते हुए राज्य की सेवा और सुरक्षा का संकल्प दोहराया।

ये भी पढ़े

‘जैसी करनी वैसी भरनी’ बयान पर विवाद, कांग्रेस MLA विजय वडेट्टीवार ने ट्रंप पर साधा निशाना, BJP ने जताई आपत्ति

राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए पीएम मोदी ने आरोप लगाया कि जहां एक ओर रोजगार देने वाली मिलें बंद हो रही हैं, वहीं दूसरी ओर अवैध गतिविधियां और सिंडिकेट राज बढ़ रहा है। उन्होंने इसे “महा-जंगलराज” करार देते हुए कहा कि राज्य में बदलाव जरूरी है।अपने संबोधन के अंत में उन्होंने कहा कि भाजपा ही बंगाल में सुशासन और विकास ला सकती है और जनता से परिवर्तन का समर्थन करने की अपील की।

 

Spread the love

Mamata
homeslider National West Bengal

आखिर क्यों बेकाबू हो जाता है ममता का गुस्सा

Mamata कोलकाता में बुधवार को पार्टी के एक विरोध प्रदर्शन के दौरान पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने तृणमूल कांग्रेस के एक कार्यकर्ता को थप्पड़ मार दिया। TMC  कार्यकर्ता को थप्पड़ मारने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक व्यक्ति भीड़ को संभालने […]

Spread the love
Read More
TMC
homeslider West Bengal

लोकसभा में TMC को झटका? 19 सांसदों की सूची वायरल, मचा बवाल

TMC तृणमूल कांग्रेस को लेकर राजनीतिक हलकों में बड़ी हलचल मची हुई है। मीडिया रिपोर्ट्स और सूत्रों के हवाले से दावा किया जा रहा है कि पार्टी के भीतर बड़ी टूट देखने को मिल रही है। बताया जा रहा है कि 19 सांसदों की एक सूची सामने आई है, जिन्होंने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को […]

Spread the love
Read More
TMC 
homeslider National West Bengal

ममता की मुश्किलें बढ़ीं, प्रकाश बरेक के इस्तीफे से TMC को बड़ा नुकसान

TMC  पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC) प्रमुख ममता बनर्जी को एक और बड़ा राजनीतिक झटका लगा है। पार्टी के राज्यसभा सांसद प्रकाश चिक बरेक ने गुरुवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। खास बात यह है कि एक सप्ताह के भीतर राज्यसभा से इस्तीफा देने वाले वह TMC के तीसरे सांसद […]

Spread the love
Read More