Orange Cap रेस: संजू सैमसन की सेंचुरी से मचा तहलका,अभिषेक शर्मा को चुनौती

sanju samson 2 ap 1776995327

 IPL 2026 में ऑरेंज कैप की जंग हुई रोमांचक

Orange Cap : इंडियन प्रीमियर लीग यानी इंडियन प्रीमियर लीग  2026 का सीजन जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा है, वैसे-वैसे ऑरेंज कैप की रेस और भी दिलचस्प होती जा रही है। हर मैच के साथ बल्लेबाजों के बीच रन बनाने की होड़ तेज होती जा रही है। इस समय सभी की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि आखिर सीजन के अंत तक सबसे ज्यादा रन कौन बनाएगा। इस बीच संजू सैमसन ने अपनी दूसरी शानदार सेंचुरी लगाकर ऑरेंज कैप की रेस में जबरदस्त एंट्री कर ली है। उनकी इस पारी ने न सिर्फ फैंस को रोमांचित किया, बल्कि टॉप बल्लेबाजों के बीच प्रतिस्पर्धा को भी और कड़ा बना दिया है।

ये भी पढ़े

लखनऊ में ‘रश्मिरथी’ की हीरक जयंती, CM योगी करेंगे तीन दिवसीय पर्व का भव्य आगाज़

 

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

अभिषेक शर्मा बने हुए हैं नंबर 1

फिलहाल ऑरेंज कैप पर कब्जाअभिषेक शर्मा का है, जो  सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से खेलते हैं। उन्होंने अब तक 7 मैचों में 323 रन बनाए हैं। उनका औसत 53.83 और स्ट्राइक रेट 215.33 का है, जो दर्शाता है कि वे कितनी आक्रामक बल्लेबाजी कर रहे हैं। उनकी बल्लेबाजी में निरंतरता और तेजी दोनों देखने को मिल रही है, जिससे वे इस समय ऑरेंज कैप के सबसे मजबूत दावेदार बने हुए हैं।

हेनरिक क्लासेन दे रहे कड़ी टक्कर

अभिषेक शर्मा के ठीक पीछे उसी टीम के  हेनरिक क्लासेन हैं। उन्होंने भी 7 मैचों में 320 रन बना लिए हैं। उनका औसत 53.33 और स्ट्राइक रेट 153.11 है। दोनों बल्लेबाजों के बीच रन का अंतर बेहद कम है, जिससे यह साफ है कि आने वाले मैचों में नंबर 1 की पोजिशन कभी भी बदल सकती है।

ये भी पढ़े

सूबे में 26 अप्रैल तक लू का कहर, UP की उमस को बारिश से मिलेगी राहत

संजू सैमसन की धमाकेदार वापसी

 मुंबई इंडियंस  के खिलाफ खेले गए मुकाबले में संजू सैमसन ने 54 गेंदों पर 101 रन की शानदार पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 10 चौके और 6 छक्के लगाए और उनका स्ट्राइक रेट 187.04 रहा। इस शानदार प्रदर्शन के बाद संजू सैमसन अब 293 रन के साथ ऑरेंज कैप की रेस में तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। उनका औसत 58.60 है, जो उन्हें बेहद खतरनाक बल्लेबाज बनाता है।उनकी इस पारी ने यह साबित कर दिया है कि वे सिर्फ एक मैच विनर ही नहीं, बल्कि पूरे सीजन के गेम चेंजर भी बन सकते हैं।

शुभमन गिल और वैभव सूर्यवंशी पीछे छूटे

शुभमन गिल इस समय 265 रन के साथ चौथे स्थान पर हैं। वहीं  वैभव सूर्यवंशी ने 254 रन बनाए हैं और वे पांचवें नंबर पर खिसक गए हैं। हालांकि आईपीएल जैसे टूर्नामेंट में एक बड़ी पारी सब कुछ बदल सकती है। इसलिए ये दोनों खिलाड़ी भी अभी पूरी तरह रेस से बाहर नहीं हुए हैं।

ये भी पढ़े

नोएडा में बड़ा खुलासा: Gen-Z की “स्लीपर सेल” तैयार कर सत्ता पलटने की साजिश का दावा, 28 पन्नों की डायरी से सनसनी

 

विराट कोहली की वापसी पर नजर

विराट कोहली  फिलहाल टॉप 5 से बाहर हैं, लेकिन उन्होंने 6 मैचों में 247 रन बनाए हैं। उनका औसत करीब 50 और स्ट्राइक रेट 150+ है, जो उनकी शानदार फॉर्म को दर्शाता है। अगर वे अगले मैच में बड़ी पारी खेलते हैं, तो आसानी से फिर से टॉप 5 में वापसी कर सकते हैं। खासकर जब उनका मुकाबला  गुजरात टाइटन्स से है, तो फैंस को एक बड़ी पारी की उम्मीद जरूर होगी।

ये भी पढ़े

Spread the love

Sai Sudharsan
Sports Uttar Pradesh

श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए साई सुदर्शन, टीम इंडिया की बढ़ी टेंशन

 टीम इंडिया को बड़ा झटका IND vs SL Test Series: श्रीलंका के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय क्रिकेट टीम की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। टीम के युवा बल्लेबाज साई सुदर्शन चोट की वजह से दो मैचों की टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए हैं। पैर के अंगूठे में चोट के कारण […]

Spread the love
Read More
FIFA World Cup
International Sports

FIFA वर्ल्ड कप में सनसनी मेसी को धमकी, रोनाल्डो भी रहे निशाने पर

FIFA World Cup 2026: फुटबॉल की दुनिया के सबसे बड़े सितारों की सुरक्षा को लेकर चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है। एक लीक पुलिस डोजियर के हवाले से सामने आई रिपोर्ट में दावा किया गया है कि 2026 फीफा वर्ल्ड कप के दौरान लियोनेल मेसी समेत कई खिलाड़ियों, अधिकारियों और रेफरी को गंभीर धमकियों का […]

Spread the love
Read More
IND vs SL XI Day 2
Sports

IND vs SL XI Day 2 : भारत 50 के पार, राहुल-पडिक्कल ने संभाली पारी; श्रीलंका XI 363/8 पर घोषित

IND vs SL XI Day 2 : भारत और श्रीलंका के बीच आगामी टेस्ट सीरीज से पहले कोलंबो में तीन दिवसीय अभ्यास मुकाबला खेला जा रहा है। मैच के दूसरे दिन श्रीलंका क्रिकेट XI ने अपनी पहली पारी 363 रन के स्कोर पर आठ विकेट गंवाकर घोषित कर दी। जवाब में भारतीय टीम बल्लेबाजी कर […]

Spread the love
Read More