पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल की पहल, महिला कर्मचारियों की कतर्निया घाट सैर

WhatsApp Image 2026 04 20 at 6.38.33 PM

 

लखनऊ  महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पूर्वोत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल द्वारा ‘कर्मचारी कल्याण निधि’ के अंतर्गत कतर्निया घाट में एक दिवसीय भ्रमण शिविर का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम मंडल रेल प्रबंधक गौरव अग्रवाल के मार्गदर्शन तथा वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी राजेश गुप्ता के निर्देशन में संपन्न हुआ।

ये भी पढ़े

IPL 2026 Orange Cap Race: विदेशी आगे, भारतीय बल्लेबाजों का दबदबा कायम

शिविर में गोंडा परिक्षेत्र के यांत्रिक (कैरेज एंड वैगन), वाणिज्य, इंजीनियरिंग, सिग्नल एवं दूरसंचार तथा विद्युत (लोको शेड) विभागों में कार्यरत 18 महिला रेल कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों ने बिछिया स्टेशन एवं मूर्तिया स्टेशन का अवलोकन किया तथा कतर्निया घाट के प्राकृतिक और पर्यटन स्थलों का भ्रमण किया। इस दौरान महिला कर्मचारियों को क्षेत्र की समृद्ध प्राकृतिक विरासत और शांत वातावरण का अनुभव प्राप्त हुआ, जिससे उन्हें दैनिक कार्यों की व्यस्तता से राहत मिली।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

ये भी पढ़े

हजरतगंज गेस्ट हाउस के कमरे में फांसी के फंदे पर लटकी मिली महिला की लाश

हार के बाद ममता के लिए एक और टेंशन

शिविर के समापन पर सभी प्रतिभागियों को स्मृति चिन्ह एवं उपहार प्रदान किए गए।
इस पहल का मुख्य उद्देश्य महिला कर्मचारियों को सकारात्मक, प्रेरणादायक और तनावमुक्त वातावरण उपलब्ध कराना रहा।
मंडल प्रशासन द्वारा मुख्य हित निरीक्षक संतोष गुप्ता, मनीष कुमार श्रीवास्तव, राजकुमार एवं जुनेद की उपस्थिति में कार्यक्रम की सुव्यवस्थित योजना बनाकर उसका सफल क्रियान्वयन किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन प्रिया पुरवार द्वारा किया गया।
यह आयोजन महिला कर्मचारियों के कल्याण और मनोबल बढ़ाने की दिशा में एक सराहनीय पहल के रूप में देखा जा रहा है।

 

 

Spread the love

Jaishankar Bulgaria visit
International

भारत-बुल्गारिया आए करीब: व्यापार, रक्षा और AI में सहयोग पर मुहर

   शाश्वत तिवारी Jaishankar Bulgaria visit : विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर यूरोप के दो प्रमुख देशों, बुल्गारिया और फिनलैंड की दो दिवसीय रणनीतिक यात्रा पर हैं। अपने दौरे के पहले चरण में बुल्गारिया की राजधानी सोफिया पहुंचे विदेश मंत्री ने वहां के शीर्ष नेतृत्व के साथ उच्च स्तरीय द्विपक्षीय बैठकें कीं। सोफिया में बुल्गारिया […]

Spread the love
Read More
LPG Price Today
Business homeslider International

इस वजह से सालाना सब्सिडी वाले LPG सिलेंडर की रिफिल की संख्या घटी

LPG ईरान -इजरायल युद्ध को लेकर समूचे भारत में इसका असर देखने को मिल रहा है। इसी संकट से उबरने के लिए केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) के लाभार्थियों को लेकर एक बेहद बड़ा और चौंकाने वाला फैसला लिया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में LPG की आसमान छूती कीमतों को देखते हुए सरकार ने […]

Spread the love
Read More
Oman ship attack
homeslider International

ओमान तट पर फिर हमला: भारतीय शिप ‘जलवीर’ बना निशाना, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

Oman ship attack : ओमान के तट के पास समुद्री क्षेत्र में एक बार फिर तनावपूर्ण स्थिति देखने को मिली है, जब भारतीय शिप ‘जलवीर’ पर हमले की सूचना सामने आई। यह घटना शिनास बंदरगाह के पास हुई बताई जा रही है। पिछले तीन दिनों में यह तीसरी ऐसी घटना है, जिसने अंतरराष्ट्रीय समुद्री सुरक्षा […]

Spread the love
Read More