T20 World Cup 2026 :कमजोर फॉर्म से बढ़ी भारत की चिंता, खिताब पर खतरा
T20 World Cup 2026 : से पहले भारतीय महिला क्रिकेट टीम के प्रदर्शन ने फैंस और क्रिकेट विशेषज्ञों की चिंता बढ़ा दी है। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में टीम इंडिया इस समय साउथ अफ्रीका के खिलाफ T20 सीरीज खेल रही है, लेकिन शुरुआती दोनों मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है। पहले T20 मैच में भारतीय टीम ने बल्लेबाजी में संघर्ष किया और निर्धारित 20 ओवर में केवल 157 रन ही बना सकी। मिडल ऑर्डर पूरी तरह फ्लॉप नजर आया और कोई भी बड़ी साझेदारी नहीं बन सकी। साउथ अफ्रीका ने इस लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया और 4 विकेट से जीत दर्ज की।
ये भी पढ़े
IPL 2026 Orange Cap Race: विदेशी आगे, भारतीय बल्लेबाजों का दबदबा कायम
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
दूसरे मैच में भी कहानी कुछ अलग नहीं रही। टीम इंडिया इस बार केवल 147 रन ही बना पाई। शुरुआती विकेट जल्दी गिरने के कारण दबाव बढ़ गया और पूरी पारी बिखर गई। साउथ अफ्रीका ने मात्र दो विकेट खोकर यह लक्ष्य 17 गेंद पहले ही हासिल कर लिया। दोनों मुकाबलों में भारतीय टीम न तो बल्लेबाजी में मजबूत दिखी और न ही गेंदबाजी में प्रभावी नजर आई। फील्डिंग में भी कई गलतियां देखने को मिलीं, जिसने टीम की मुश्किलें और बढ़ा दीं।
ये भी पढ़े
हालांकि सीरीज में अभी तीन मैच बाकी हैं और भारत के पास वापसी का मौका है, लेकिन प्रदर्शन को देखते हुए यह आसान नहीं लग रहा है। सबसे बड़ी चिंता का विषय आगामी आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप है, जो 12 जून से इंग्लैंड में शुरू होगा। भारत अपना पहला मैच 14 जून को पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगा, जो हाई-वोल्टेज मुकाबला माना जा रहा है। लेकिन मौजूदा फॉर्म को देखते हुए टीम मैनेजमेंट के सामने कई सवाल खड़े हो गए हैं। भारत ने अब तक कभी महिला T 20 वर्ल्ड कप नहीं जीता है, जिससे उम्मीदें इस बार और ज्यादा हैं। लेकिन लगातार हार से यह सपना फिर अधूरा रह सकता है अगर टीम जल्दी सुधार नहीं करती।
