विजय कुमार
रामसनेहीघाट/बाराबंकी। जनपद को फाइलेरिया जैसी गंभीर बीमारी से मुक्त करने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग ने ‘नाइट ब्लड सैंपल सर्वे’ (रात्रिकालीन रक्त जांच) अभियान की शुरुआत कर दी है। गुरुवार, 16 अप्रैल 2026 की रात 10 बजे ग्राम पंचायत सनौली में इस विशेष अभियान का शुभारंभ किया गया।
अमरनाथ वर्मा ने पेश की मिसाल
ग्रामीणों के मन से भय निकालने और उन्हें जांच के लिए प्रेरित करने के लिए ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अमरनाथ वर्मा ने स्वयं अपना ब्लड सैंपल देकर इस सर्वे की शुरुआत की। उनके इस कदम की स्वास्थ्य विभाग और ग्रामीणों ने सराहना की। फाइलेरिया का परजीवी (माइक्रोफीलारिया) रात के समय ही रक्त में सक्रिय होता है, इसीलिए यह जांच रात 10 बजे के बाद की जा रही है। CHC रामसनेहीघाट के प्रभारी चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर रमेश चंद्र ने बताया कि इस सर्वे में 20 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को शामिल किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर सैंपल ले रही हैं। उन्होंने अपील की कि फाइलेरिया एक लाइलाज बीमारी है, लेकिन समय पर जांच और बचाव से इससे सुरक्षित रहा जा सकता है।

स्वास्थ्य विभाग की टीम और ग्रामीण रहे मौजूद
इस अवसर पर आयुष्मान आरोग्य मंदिर (सनौली) के सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (CHO) सुनील कुमार, जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण टीम और क्षेत्र की समस्त आशा बहुएं व स्वास्थ्य सहयोगी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान ग्राम प्रधान प्रतिनिधि के साथ-साथ अन्य जनप्रतिनिधियों और आशाओं ने भी अपने सैंपल दिए ताकि आम जनता में विश्वास पैदा हो सके। इस मौके पर प्रेम वर्मा, जसवंत वर्मा, राजू कुमार (कोटेदार), रोमित वर्मा, शिवम, विनोद वर्मा, संतोष कुमार, अमित कुमार, सुरेश कुमार सिंह और सत्यनम वर्मा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews
