रिश्ते में दरार या सिर्फ अफवाह? कुनिका सदानंद ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं -‘दोनों के लिए दुआ है’

untitled design 2026 04 13t142602 1776070578

आवेज दरबार और नगमा मिराजकर की जोड़ी कभी सोशल मीडिया की सबसे चर्चित जोड़ियों में से एक मानी जाती थी, लेकिन अब यही जोड़ी अपने कथित ब्रेकअप को लेकर खबरों में है। दोनों के बीच दूरी की खबरें लगातार सामने आ रही हैं, जिससे फैंस काफी हैरान हैं। इसी बीच, अभिनेत्री कुनिका सदानंद ने इस पूरे मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि आवेज और नगमा दोनों ही उनके करीब हैं और वह उनके रिश्ते को लेकर काफी भावुक हैं।

ये भी पढ़े

बंगाल चुनाव से पहले बीजेपी का 33 फीसदी महिला आरक्षण दांव

 

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

कुनिका ने कहा कि उन्होंने हमेशा दोनों के बीच प्यार और समझदारी देखी है। ऐसे में उनके अलग होने की खबरें उन्हें परेशान करती हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि अगर दोनों के बीच कोई समस्या है तो वह सुलझ जाए। उन्होंने आगे कहा कि जिंदगी में कई बार चीजें हमारी उम्मीद के मुताबिक नहीं होतीं, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि सब कुछ खत्म हो गया। अगर दोनों साथ नहीं भी रहते हैं, तो भी उन्हें अपने जीवन में आगे बढ़ना चाहिए और खुश रहना चाहिए।

ये भी पढ़े

विद्यालय में नए सत्र का स्वागत नई उम्मीदों का नया अध्याय

आवेज और नगमा की कहानी भी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं रही है। दोनों की पहली मुलाकात 2019 में हुई थी और देखते ही देखते उनकी दोस्ती प्यार में बदल गई। सोशल मीडिया पर उनकी जोड़ी को खूब पसंद किया गया। इसके बाद दोनों ने ‘बिग बॉस 19’ में हिस्सा लिया, जहां आवेज ने नगमा को प्रपोज किया और शादी का वादा किया। यह पल उनके फैंस के लिए काफी खास था। हालांकि, अब अचानक आई दूरी की खबरों ने सभी को चौंका दिया है। दोनों के बीच क्या चल रहा है, यह अभी साफ नहीं है, लेकिन कुनिका के बयान से इतना जरूर जाहिर होता है कि रिश्ते में उम्मीद अभी बाकी है।

READ MORE

Spread the love

Batwara 1947 Review
Entertainment

Batwara 1947 Review: नफरत के बीच इंसानियत की कहानी कहती है सनी देओल की फिल्म

Batwara 1947 Review: भारत-पाकिस्तान के बंटवारे की त्रासदी पर कई कहानियां बनी हैं, लेकिन ‘बंटवारा 1947’ इस दर्द को सिर्फ हिंसा और नफरत के नजरिए से नहीं दिखाती। फिल्म का केंद्र इंसानियत, रिश्ते और उन भावनाओं पर है, जो मुश्किल से मुश्किल दौर में भी इंसान को इंसान बनाए रखती हैं। राजकुमार संतोषी के निर्देशन […]

Spread the love
Read More
Samay Raina
Entertainment Uttar Pradesh

समय रैना समेत पांच कॉमेडियन को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत

समय रैना के खिलाफ सभी केस रद्द Samay Raina: ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ विवाद में यूट्यूबर और कॉमेडियन समय रैना समेत पांच लोगों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। अदालत ने शो में दिव्यांग लोगों को लेकर की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों के मामले में इन पांचों के खिलाफ दर्ज आपराधिक मामलों को रद्द […]

Spread the love
Read More
Yash and Shah Rukh Khan
Entertainment Uttar Pradesh

‘KGF’ vs ‘Zero’ क्लैश पर यश का बड़ा बयान, शाहरुख की जमकर तारीफ

ऑफिस क्लैश पर बोले यश Yash and Shah Rukh Khan: साउथ सुपरस्टार यश की फिल्म ‘KGF: Chapter 1’ और शाहरुख खान की ‘Zero’ साल 2018 में एक ही दिन सिनेमाघरों में रिलीज हुई थीं। उस समय दोनों फिल्मों के क्लैश को लेकर काफी चर्चा हुई थी। शाहरुख खान बॉलीवुड के बड़े सुपरस्टार थे, जबकि ‘KGF’ […]

Spread the love
Read More