छत्तीसगढ़ के कांकेर में दर्दनाक हादसा, छह लोगों की मौके पर मौत

Untitled 7 copy 4

कांकेर/छत्तीसगढ़। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में गुरुवार रात एक भीषण सड़क हादसे में दो स्विफ्ट कारों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस दर्दनाक दुर्घटना में छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सभी घायलों को तत्काल कांकेर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

शादी से लौटते समय हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, हादसा नेशनल हाईवे-30 पर नथिया नवागांव के पास हुआ। मृतक चारामा ब्लॉक के उड़कूड़ा गांव के निवासी बताए जा रहे हैं। यह परिवार एक शादी समारोह में शामिल होने कांकेर विकासखंड के चिवराज गांव गया था और लौटते समय यह हादसा हो गया।

मृतकों में महिलाएं और बच्चा भी शामिल

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक इस हादसे में 6 लोगों की मौत हुई है, जिनमें तीन महिलाएं, एक बच्चा और दो पुरुष शामिल हैं। तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हैं, जिनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

ये भी पढ़ें

झारखंड: बोकारो के बाद अब हजारीबाग में ट्रेजरी घोटाला

मौके पर पहुंची पुलिस, जांच शुरू

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक निखिल राखेचा सहित वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घायलों के इलाज की व्यवस्था की गई है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

तेज रफ्तार और लापरवाही बनी वजह

प्रत्यक्षदर्शियों और प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह हादसा दुर्घटना संभावित क्षेत्र में हुआ, जहां गति सीमा के संकेत भी लगे हुए थे। इसके बावजूद वाहनों की रफ्तार अधिक होने और लापरवाही के कारण यह भीषण टक्कर हुई।

NH-30 पर लगातार हादसों से चिंता बढ़ी

नेशनल हाईवे-30 पर पहले भी कई गंभीर सड़क हादसे हो चुके हैं। हाल के महीनों में इस मार्ग पर कई लोगों की जान जा चुकी है, जिससे सड़क सुरक्षा व्यवस्था पर फिर सवाल उठने लगे हैं।

Spread the love

Online Fraud
Crime News homeslider

90 प्रतिशत डिस्काउंट के नाम पर 24 घंटे हो रही ऑनलाइन ठगी

शाश्वत तिवारी Online Fraud देशभर में टेलीग्राम के माध्यम से चल रहे कथित “मेगा डील” और “लूट ऑफर” चैनलों पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे स्क्रीनशॉट्स में महंगे स्मार्टफोन, इलेक्ट्रॉनिक सामान और ब्रांडेड उत्पाद 70 प्रतिशतसे 99 प्रतिशत तक की छूट पर दिखाए जा रहे हैं। कई मामलों […]

Spread the love
Read More
Liquor
Crime News homeslider Maharastra

जाम बना काल का जाल, कई घरों में पसरा मातम बेहाल

जहरीली शराब पीकर खुद का जीवन खा गए महाराष्ट्र के ये 15 लोग शराब बनी काल, बिना जाने पीने वाले 15 लोगों की गई जान मौत की शराब ने ढाया कहर, पुणे-पिंपरी में पसरा डर जहरीली शराब का खेल, 15 जिंदगियों पर पड़ा ग्रहण का मेल Liquor महाराष्ट्र में जहरीली शराब ने एक बार फिर […]

Spread the love
Read More
Prison Headquarters
Crime News homeslider Raj Dharm UP Uttar Pradesh

आगरा के बाद मेरठ परिक्षेत्र की जेलों को लूटने की तैयारी!

DIG  मुख्यालय मेरठ जेल परिक्षेत्र जाने की फ़िराक़ में शासन में सेटिंग गेटिंग से कभी भी जारी हो सकता परिक्षेत्र बदलने का आदेश कमाई का कोई मौका छोड़ना नहीं चाह रहे आगरा जेल परिक्षेत्र के DIG Prison Headquarters कारागार मुख्यालय और आगरा परिक्षेत्र की जेलों में लूट मचाने बाद DIG  मुख्यालय परिक्षेत्र बदलवाने की जुगत […]

Spread the love
Read More