उमेश चन्द्र त्रिपाठी
सोनौली महराजगंज। सोनौली पुलिस ने 11 ग्राम हेरोइन के साथ युवक को किया गिरफ्तार के सोनौली थाना क्षेत्र में अवैध नशीले पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस द्वारा चलाए गए सघन चेकिंग अभियान के दौरान एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 11 ग्राम हेरोइन (ब्राउन शुगर) बरामद की है। इस कार्रवाई को सीमा क्षेत्र में बढ़ती तस्करी गतिविधियों के खिलाफ एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 08 अप्रैल की देर रात सोनौली थाने की पुलिस द्वारा बॉर्डर क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान उपनिरीक्षक अरविन्द कुमार, उपनिरीक्षक शक्ति सिंह, कांस्टेबल गुल विन्दर कुमार एवं कांस्टेबल अमरनाथ गौड़ की संयुक्त टीम ने आईडियल पब्लिक स्कूल, SSB रोड के पास से एक संदिग्ध युवक को हिरासत में लिया। पूछताछ एवं तलाशी के दौरान उसके पास से 11 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
ये भी पढ़ें
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान शिवा यादव (उम्र करीब 22 वर्ष), निवासी लक्ष्मीनगर टोला बैकुण्ठपुर, थाना सोनौली, जनपद महराजगंज के रूप में हुई। पुलिस ने गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर थाना सोनौली में मु0अ0सं0 31/2026 के तहत धारा 8/22/23 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया है। इसके पश्चात आरोपी को अग्रिम विधिक कार्रवाई के लिए माननीय न्यायालय, जनपद महराजगंज भेज दिया गया है।
ये भी पढ़ें
भारत-अमेरिका का ट्रेड पोर्टल लॉन्च, 500 अरब डॉलर के व्यापार का लक्ष्य
