सीमा पर सख्त एक्शन: मेडिकल स्टोरों पर छापेमारी, दवाओं के सैंपल जब्त

Untitled 7 copy 3

सीमा पर सख्त एक्शन

नशीली दवाओं पर शिकंजा: भारत-नेपाल सीमा पर प्रशासन की ताबड़तोड़ छापेमारी

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

महराजगंज। भारत-नेपाल अंतर्राष्ट्रीय सीमा से सटे क्षेत्रों में नकली और नशीली दवाओं के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए व्यापक छापेमारी अभियान चलाया। महराजगंज जिले में स्वास्थ्य विभाग, पुलिस और जिला प्रशासन की संयुक्त टीमों ने दर्जनभर से अधिक मेडिकल स्टोरों पर एक साथ छापे मारे। इस कार्रवाई के दौरान टीमों ने कई महत्वपूर्ण दवाओं के सैंपल एकत्र किए और उनकी गुणवत्ता की जांच के लिए सुरक्षित रखा। साथ ही मेडिकल स्टोर संचालकों के लाइसेंस, रजिस्ट्रेशन और अन्य आवश्यक दस्तावेजों की भी गहन जांच की गई।

ये भी पढ़ें

IIM स्टूडेंट को मिला चौंकाने वाला जॉब ऑफर: आधी सैलरी किडनैपिंग पर निर्भर

ICC ODI Ranking में नेपाल के खिलाड़ियों का धमाका, रैंकिंग में बड़ा उछाल

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार, जनपद स्तर पर एक विशेष टीम गठित की गई है, जो लगातार मेडिकल स्टोरों का निरीक्षण कर रही है। यह टीम न केवल लाइसेंस की वैधता की जांच कर रही है, बल्कि संदिग्ध दवाओं के नमूने भी एकत्र कर रही है।

https://youtube.com/@nayalookindia3292?si=wWDQSWKj-lkZ9dnX

एसडीएम नवीन कुमार ने बताया कि भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र बेहद संवेदनशील है और यहां पहले भी नशीली दवाओं की तस्करी की शिकायतें मिलती रही हैं। इन्हीं शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए सीमावर्ती इलाकों में यह सघन छापेमारी अभियान चलाया गया। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार की मंशा पूरी तरह साफ है नकली और नशीली दवाओं के कारोबार में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। प्रदेश सरकार इस तरह के अवैध कारोबार के खिलाफ लगातार सख्त अभियान चला रही है।

 

 

Spread the love

Suicide
Crime News

लखनऊ में अलग-अलग इलाकों में दो महिलाओं समेत तीन लोगों की मौत

Suicide दो महिलाओं सहित तीन लोगों ने लगाई फांसी तालकटोरा, मोहनलालगंज व बिजनौर थाना क्षेत्र में हुई घटना का मामला ए अहमद सौदागर लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में दो महिलाओं सहित तीन लोगों ने खुदकुशी कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन […]

Spread the love
Read More
Jail
Crime News homeslider

बुलंदशहर जेल में थम नहीं रही अवैध वसूली और उत्पीड़न!

Jail मृतक बंदी के परिजनों ने जेल प्रशासन पर लगाए कई गंभीर आरोप बुलंदशहर जेल में जेल प्रशासन के अधिकारियों की अराजकता थमने का नाम नहीं ले रही है। जेल में एक विचाराधीन बंदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बंदी के परिजनों का आरोप है कि पुलिस प्रशासन की पिटाई से घायल बंदी […]

Spread the love
Read More
Allahabad High Court
Crime News Uttar Pradesh

पुलिस मुठभेड़ में पैरों में गोली मारने पर इलाहाबाद हाईकोर्ट खफा

सजा देना न्याय पालिका का काम” पुलिस का नहीं” उमेश चन्द्र त्रिपाठी Allahabad High Court :  इलाहाबाद हाईकोर्ट ने पुलिस मुठभेड़ों में आरोपियों के पैरों में गोली मारने की बढ़ती प्रवृत्ति पर सख्त नाराजगी जताई है। कोर्ट ने कहा कि किसी भी आरोपी को सजा देने का अधिकार सिर्फ न्यायपालिका के पास है, पुलिस के […]

Spread the love
Read More