जंग रुकी, नुकसान नहीं: 40 दिन की लड़ाई में ईरान-अमेरिका को भारी झटका

  • मिडिल ईस्ट में तबाही का मंजर: ईरान-अमेरिका युद्ध ने दुनिया को कैसे झकझोरा
  • Iran-US War: जीत के दावे अलग-अलग, लेकिन तबाही दोनों तरफ भारी

इजरायल-अमेरिका और ईरान के बीच करीब 40 दिनों तक चले भीषण संघर्ष पर बुधवार से अस्थायी विराम लग गया। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 2 हफ्ते के युद्धविराम का ऐलान करते हुए इसे अपनी “पूर्ण जीत” बताया, जबकि ईरान ने इसे अमेरिका की हार और अपनी कूटनीतिक जीत करार दिया। ईरान का दावा है कि उसकी सभी प्रमुख शर्तें मान ली गईं, वहीं ईरानी मीडिया इसे अमेरिका का “सरेंडर” बता रहा है।हालांकि, जश्न और दावों के बीच सच्चाई यह है कि इस जंग में दोनों पक्षों को भारी मानवीय, सैन्य और आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है।

ईरान को हुआ बड़ा नुकसान

  • युद्ध के दौरान ईरान में 2,000 से लेकर 7,300 तक मौतों के अलग-अलग दावे सामने आए हैं।
  • करीब 20,000 से 26,000 लोग घायल हुए, जिनमें बड़ी संख्या में आम नागरिक और बच्चे शामिल हैं।
  • ईरान की शीर्ष सैन्य और रणनीतिक नेतृत्व को भारी झटका
  • 40 से 250 तक वरिष्ठ कमांडर और अधिकारी मारे जाने के दावे
  • मिसाइल और ड्रोन क्षमता में 80-90% तक गिरावट का अमेरिकी दावा
  • एयर डिफेंस सिस्टम, रडार, सैन्य ठिकाने और हथियार फैक्ट्रियां तबाहये भी पढ़ें

ईरान युद्ध का असर: पाकिस्तान में ‘एनर्जी लॉकडाउन’, शादी-ब्याह तक पर पाबंदी

आर्थिक और ढांचागत नुकसान

  • तेल सुविधाएं, परमाणु साइट्स और बुनियादी ढांचे को भारी क्षति
  • होर्मुज जलडमरूमध्य बंद होने से राजस्व पर बड़ा असर
  • लाखों लोग विस्थापित, पर्यावरणीय नुकसान (तेल रिसाव)
  • परमाणु ठिकानों पर कई बार हमले

अमेरिका-इजरायल और मिडिल ईस्ट को नुकसान

  • 13 अमेरिकी सैनिकों की मौत, 300-700 घायल
  • इजरायल के कई सैन्य और सरकारी ठिकाने निशाने पर

मिडिल ईस्ट के कई देशों को अप्रत्यक्ष नुकसान

  • अरबों डॉलर के सैन्य उपकरण नष्ट
  • F-15E, F-35, A-10 जैसे आधुनिक लड़ाकू विमान क्षतिग्रस्त
  • 17 से ज्यादा MQ-9 रीपर ड्रोन नष्ट
  • रिफ्यूलिंग टैंकर, हेलीकॉप्टर और AWACS सिस्टम को नुकसान
  • मिडिल ईस्ट में अमेरिका के 17 सैन्य ठिकाने प्रभावित

आर्थिक नुकसान

शुरुआती 12 दिनों में ही 16.5 बिलियन डॉलर तक नुकसान का दावा

“ऑपरेशन एपिक फ्यूरी” में महंगी मिसाइलों और हथियारों का भारी खर्च

वैश्विक असर

  • कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल
  • यूरोप समेत कई क्षेत्रों में ऊर्जा संकट गहराया
  • होर्मुज जलडमरूमध्य बंद होने से वैश्विक व्यापार प्रभावित
  • दुनिया की अर्थव्यवस्था को सैकड़ों अरब डॉलर का अप्रत्यक्ष नुकसान

homeslider International

पाकिस्तान में अमेरिका-ईरान शांति वार्ता की तैयारी, ‘रेड कारपेट’ बिछा इंतजार…लेकिन अनिश्चितता बरकरार

नया लुक डेस्क  अमेरिका और ईरान के बीच हालिया युद्धविराम के बाद अब पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में शनिवार (11 अप्रैल 2026) को प्रस्तावित शांति वार्ता को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। पाकिस्तान इस अहम बैठक की मेजबानी के लिए पूरी तरह तैयार दिख रहा है, लेकिन जमीन पर हालात अब भी अनिश्चित बने […]

Read More
homeslider International

पंजाब विधानसभा में उठा बड़ा प्रस्ताव: आसिम मुनीर और शहबाज शरीफ को नोबेल शांति पुरस्कार देने की मांग

पाकिस्तान की पंजाब विधानसभा में एक अहम प्रस्ताव पेश किया गया है, जिसमें सेना प्रमुख आसिम मुनीर और प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नामांकित करने की मांग की गई है। इस प्रस्ताव में विदेश मंत्री इशाक डार का नाम भी शामिल है। यह कदम ऐसे समय पर उठाया गया है जब […]

Read More
homeslider International

इजराइल-पाकिस्तान के बीच बयानबाजी तेज: ख्वाजा आसिफ के बयान पर इजराइल का कड़ा पलटवार

नई दिल्ली। ईरान और अमेरिका के बीच संभावित युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की चर्चा के बीच नया विवाद खड़ा हो गया है। इजराइल ने पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ के बयान पर कड़ी आपत्ति जताते हुए उन्हें जमकर खरी-खोटी सुनाई है। इजराइली प्रधानमंत्री कार्यालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए […]

Read More