बालेन सरकार में नर्स बनी स्वास्थ्य मंत्री

WhatsApp Image 2026 03 30 at 4.46.58 PM

संपूर्ण नर्सिंग परिवार के लिए गौरव का क्षण – एम्स कॉलेज ऑफ नर्सिंग नई दिल्ली

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

काठमांडू। नेपाल में नवनिर्वाचित प्रधानमंत्री बालेन शाह के नेतृत्व में नई सरकार ने कमान संभाल ली है। इस सरकार में राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी से संबद्ध रखने वाली मेडिकल प्रोफेशनल निशा मेहता को स्वास्थ्य मंत्रालय की अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्हें स्वास्थ्य और जनसंख्या विभाग का मंत्री बनाया गया है। हालांकि, नेपाल की नई स्वास्थ्य मंत्री निशा मेहता का भारत से भी बेहद खास कनेक्शन रहा है। उन्होंने अपनी मेडिकल की पढ़ाई भारत से ही की है। नई दिल्ली स्थित एम्स कॉलेज ऑफ नर्सिंग ने नेपाल में स्वास्थ्य मंत्री के प्रतिष्ठित पद पर आसीन होने पर निशा मेहता को हार्दिक बधाई दी है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

ये भी पढ़ें

नौतनवां में नामित सभासदों का भव्य शपथ ग्रहण समारोह

नई दिल्ली स्थित एम्स कॉलेज ऑफ नर्सिंग ने अपनी पूर्व छात्रा रहीं निशा मेहता को नेपाल सरकार में स्वास्थ्य मंत्री की जिम्मेदारी सौंपे जाने पर खास संदेश जारी किया है। इसमें लिखा है, ‘हमारे संस्थान की सम्मानित पूर्व छात्रा (बीएससी नर्सिंग 2006-2010) निशा मेहता की यह उपलब्धि एम्स के संपूर्ण नर्सिंग समुदाय के लिए अत्यंत गौरव का क्षण है। मरीजों की देखभाल से लेकर स्वास्थ्य नीति में नेतृत्व की भूमिका तक का उनका सफर इस बात का उदाहरण है कि कैसे नर्स की जिम्मेदारियों के साथ-साथ आगे बढ़ा जा सकता है। ये दूसरों पर कितना गहरा प्रभाव डाल सकती हैं।

Politics Uttar Pradesh

प्रदेश मंत्री बनते ही एक्शन में गुड्डू खान, महराजगंज में निकाली लोकतंत्र बचाओ रैली

गुड्डू खान के नेतृत्व में नौतनवां में रैली, अल्पसंख्यकों को भाजपा से जोड़ने पर जोर उमेश चन्द्र त्रिपाठी Maharajganj:  भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा में प्रदेश मंत्री की जिम्मेदारी मिलने के बाद गुड्डू खान महराजगंज में सक्रिय नजर आए। उनके नेतृत्व में जिले में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ रैली निकाली गई। रैली के माध्यम से […]

Read More
International

भारत ने उठाई छोटे देशों की आवाज, जन-केंद्रित कूटनीति पर जोर

 शाश्वत तिवारी St. John’s:  कैरेबियाई द्वीप देश एंटीगुआ और बारबुडा के सेंट जॉन्स में आयोजित राष्ट्रमंडल शासनाध्यक्षों की बैठक (CHOGM 2026) के मंच से भारत ने वैश्विक भलाई, बहुपक्षवाद में सुधार और छोटे द्वीपीय देशों के हितों के संरक्षण की मजबूत वकालत की है। इस अंतरराष्ट्रीय महाकुंभ में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए विदेश मंत्रालय […]

Read More
Politics Uttar Pradesh

पैसिया-एकमा मार्ग के 11.30 किमी हिस्से को मंजूरी

चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण पर 28.05 करोड़ रुपए होंगे खर्च पहली किस्त में 2.80 करोड़ जारी Maharajganj: महराजगंज जनपद के नौतनवां विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत पैसिया-एकमा-लक्ष्मीपुर-भैसहिया-चरका-खोरिया मार्ग के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण के लिए शासन ने मंजूरी दी है। 11.30 किलोमीटर सड़क के निर्माण के लिए 28 करोड़ पांच लाख 20 हजार रुपए स्वीकृत किए गए हैं। नौतनवां […]

Read More