PSL: पाकिस्तानी खिलाड़ी नसीम शाह के विवादित पोस्ट पर PCB ने थमाया नोटिस, जानें पूरा मामला

naseem shah 1 1774693408

पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) 2026 के 11वें सीजन के शुरुआती मुकाबले से ही विवादों का सामना कर रहा है। 26 मार्च से शुरू हुए सीजन में पीसीबी (Pakistan Cricket Board) ने पहले ही मुकाबलों को केवल दो स्टेडियम तक सीमित कर दिया और स्टेडियम में फैंस की एंट्री को भी प्रतिबंधित कर दिया। सीजन के पहले मैच में पाकिस्तान पंजाब की मुख्यमंत्री मरियम नवाज ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। पीसीबी ने सोशल मीडिया पर उनके स्वागत का वीडियो भी साझा किया।

इसी वीडियो पर पाकिस्तान के तेज गेंदबाज नसीम शाह ने एक ऐसा पोस्ट किया, जिसने सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियां बटोरी। नसीम शाह ने कमेंट में लिखा कि ‘उनके साथ लॉर्ड्स में क्वीन जैसा व्यवहार क्यों किया जा रहा है?’ इसके चलते पीसीबी ने नसीम शाह को “कारण बताओ नोटिस” जारी किया। ईएसपीएन क्रिकइंफो के मुताबिक, पीसीबी ने कहा कि नसीम शाह को तय समय सीमा में अपना जवाब बोर्ड को देना होगा। बोर्ड ने स्पष्ट किया कि वह पेशेवर मानकों, अनुबंध की शर्तों और खेल की गरिमा को बनाए रखने के लिए हर कदम उठाने के लिए प्रतिबद्ध है।

ये भी पढ़ें

बुमराह की वापसी से मुंबई को राहत, लेकिन जैक्स-सैंटनर की गैरमौजूदगी बनी चिंता

 

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

इस मामले पर नसीम शाह ने सफाई दी कि उनका सोशल मीडिया अकाउंट हैक हो गया था और पोस्ट उनकी ओर से नहीं किया गया था। हालांकि, उन्होंने यह पोस्ट कुछ ही समय में डिलीट कर दिया था। बावजूद इसके, पीसीबी का यह कदम विवाद को और बढ़ा गया है। नसीम शाह PSL 2026 में रावलपिंडी पिंडिज टीम का हिस्सा हैं, और अब उनके जवाब के बाद ही बोर्ड यह तय करेगा कि आगे क्या कार्रवाई की जाएगी। PSL के इस सीजन में पहले ही मैचों के दौरान सुरक्षा और फैंस की अनुपस्थिति को लेकर चर्चा हो रही थी। अब इस विवाद ने लीग के संचालन और खिलाड़ियों के सोशल मीडिया व्यवहार पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। पीसीबी की ओर से यह स्पष्ट किया गया है कि अनुशासन और पेशेवर नियमों का पालन हर खिलाड़ी के लिए अनिवार्य है।

ये भी पढ़े

साइबर सुरक्षा से लेकर आतंकवाद तक, नए खतरों के खिलाफ एकजुट ब्रिक्स

टीम इंडिया के पेसर आकाश दीप ने अक्षिता राज संग लिए सात फेरे, शादी की तस्वीरें वायरल

Spread the love

ICC New Rules 2026
Sports

क्रिकेट में बदले कई बड़े नियम, ओवरथ्रो से रन आउट तक जानें नया नियम

ICC New Rules 2026: इंटरनेशनल क्रिकेट में एक अक्टूबर 2026 से कई नए खेलने की स्थितियां लागू हो गए हैं। इन बदलावों का मकसद खेल के दौरान समय की बर्बादी कम करना, कुछ नियमों को ज्यादा स्पष्ट करना और मैच अधिकारियों के लिए फैसले लेने की प्रक्रिया को बेहतर बनाना है। ICC ने 2026 में […]

Spread the love
Read More
Sports

‘2027 वर्ल्ड कप जीतना चाहता हूं’, रोहित शर्मा ने बताई वजह

Rohit Sharma: ‘हिटमैन’ के नाम से मशहूर रोहित शर्मा की नजर अब 2027 में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप पर है। टेस्ट और T20 इंटरनेशनल से संन्यास ले चुके रोहित फिलहाल भारतीय टीम के लिए सिर्फ वनडे क्रिकेट खेल रहे हैं। 2027 के विश्व कप में अभी काफी समय बाकी है, लेकिन रोहित ने साफ […]

Spread the love
Read More
Sports

गिल का दोहरा शतक, भारत ने रचा 400+ रनचेज का इतिहास

IND vs WI 2nd ODI: गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले गए दूसरे वनडे में टीम इंडिया ने इतिहास रच दिया। शुभमन गिल के शानदार दोहरे शतक और रोहित शर्मा की शतकीय पारी के दम पर भारत ने वेस्टइंडीज के 406 रनों के लक्ष्य को महज 43.3 ओवर में दो […]

Spread the love
Read More