IPL 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स की ओपनिंग जोड़ी तय,ऋतुराज गायकवाड़ ने किया बड़ा ऐलान

india tv 2026 03 26t090751 1774496281

IPL 2026 की शुरुआत से पहले चेन्नई सुपर किंग्स की रणनीति धीरे-धीरे साफ होती नजर आ रही है। टीम के कप्तान  ऋतुराज गायकवाड़ ने हाल ही में ओपनिंग जोड़ी को लेकर बड़ा बयान दिया है, जिससे फैंस के बीच उत्साह बढ़ गया है गायकवाड़ ने बताया कि वह इस सीजन में  संजू सैमसन  के साथ ओपनिंग करेंगे। सैमसन को टीम में शामिल करना CSK के लिए एक बड़ा फैसला माना जा रहा है। उनका अनुभव और आक्रामक बल्लेबाजी टीम को मजबूत शुरुआत दिला सकती है।

ये भी पढ़ें

LPG संकट से खाने-पीने का धंधा चौपट, बेरोजगारी, पलायन बढ़ा

 

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

हालांकि, ओपनिंग के लिए सिर्फ दो ही नहीं बल्कि तीन खिलाड़ी दावेदार हैं। युवा बल्लेबाज आयुष म्हात्रे भी इस रेस में शामिल हैं। उन्होंने पिछले सीजन के अंत में शानदार प्रदर्शन कर सबका ध्यान अपनी ओर खींचा था। CSK ने पिछले कुछ सालों में युवा खिलाड़ियों पर खास ध्यान दिया है और इस रणनीति का असर अब दिखने लगा है। टीम में अनुभवी खिलाड़ियों के साथ युवा प्रतिभाओं का अच्छा संतुलन है। पिछले सीजन की बात करें तो CSK का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा था।

ये भी पढ़ें

धुरंधर-दो से कैसे बेनकाब हुई अखिलेश की मुस्लिम परस्त राजनीति

 

टीम अंक तालिका में नीचे रही और प्लेऑफ में जगह नहीं बना पाई। यही वजह है कि इस बार टीम किसी भी तरह की गलती नहीं दोहराना चाहती। टीम का पहला मुकाबला राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 30 मार्च को होगा। यह मैच CSK के लिए काफी अहम होगा, क्योंकि यहीं से टीम अपने अभियान की दिशा तय करेगी। हालांकि, तेज गेंदबाज नाथन एलिस का चोटिल होना टीम के लिए चिंता का विषय है।  उनकी जगह स्पेंसर जॉनसन को शामिल किया गया है, जो टीम को नई ऊर्जा दे सकते हैं। अब सभी की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि गायकवाड़ और सैमसन की जोड़ी टीम को कैसी शुरुआत दिलाती है और क्या CSK इस बार ट्रॉफी जीतने में सफल होती है।

IPL 2026
Sports

पूरन और क्रुणाल के वायरल वीडियो का सच आया सामने, अफवाहों पर लगा विराम

IPL 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेले गए मुकाबले के बाद एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। इस वीडियो में वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज निकोलस पूरन भारतीय ऑलराउंडर क्रुणाल पांड्या का गला पकड़ते और उन्हें हल्का धक्का देते दिखाई दिए। वीडियो सामने आते ही क्रिकेट […]

Read More
Bangladesh vs Pakistan Test
Sports

पाकिस्तान के खिलाफ गरजा शांतो का बल्ला, कप्तानी पारी से बांग्लादेश मजबूत

Bangladesh vs Pakistan Test : पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट मुकाबले में बांग्लादेश के कप्तान नजमुल हुसैन शांतो ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान की रणनीति को पूरी तरह से विफल कर दिया। मैच की शुरुआत में पाकिस्तान के कप्तान शान मसूद ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला […]

Read More
DC vs KKR
Sports

DC vs KKR :IPL में आज हाईवोल्टेज मुकाबला, हारने वाली टीम लगभग होगी बाहर

DC vs KKR  :  IPL 2026 में आज का मुकाबला बेहद रोमांचक होने वाला है, क्योंकि दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स आमने-सामने होंगी। यह मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में शाम 7:30 बजे खेला जाएगा, जबकि टॉस सात बजे होगा। टूर्नामेंट अब ऐसे मोड़ पर पहुंच चुका है, जहां हर मुकाबला प्लेऑफ की […]

Read More