Post Office FD: 12 महीने में ₹2 लाख पर मिलेगा इतना रिटर्न, जानें पूरा कैलकुलेशन

post same 9 1774288399

Post Office : बचत और सुरक्षित निवेश के विकल्पों की बात करें तो India Post की योजनाएं आज भी लोगों के बीच काफी लोकप्रिय हैं। खासकर फिक्स्ड डिपॉजिट जैसी स्कीम, जिसे पोस्ट ऑफिस में टाइम डिपॉजिट (TD) कहा जाता है, निवेशकों को गारंटीड रिटर्न के साथ सुरक्षा भी देती है। पोस्ट ऑफिस की यह योजना उन लोगों के लिए खास है जो बिना जोखिम के निश्चित ब्याज पाना चाहते हैं। बैंक एफडी की तरह ही TD स्कीम में एक तय समय के लिए पैसा जमा किया जाता है और मैच्योरिटी पर मूलधन के साथ ब्याज भी मिलता है।

डाकघर में TD अकाउंट 1 साल, 2 साल, 3 साल और 5 साल की अवधि के लिए खोला जा सकता है। मौजूदा समय में 1 साल की TD पर 6.9% ब्याज दिया जा रहा है, जबकि 2 साल, 3 साल और 5 साल की अवधि के लिए क्रमशः 7.0%, 7.1% और 7.5% का रिटर्न मिल रहा है। अगर कोई निवेशक 12 महीने यानी 1 साल के लिए ₹2,00,000 जमा करता है, तो उसे 6.9% ब्याज के हिसाब से करीब ₹14,161 का फायदा होगा। इस तरह मैच्योरिटी पर कुल राशि लगभग ₹2,14,161 हो जाती है।

ये भी पढ़ें

इजरायल नहीं रुकेगा! ट्रंप से बातचीत के बाद नेतन्याहू ने दी बड़ी चेतावनी

 

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

पोस्ट ऑफिस की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यहां निवेश पूरी तरह सुरक्षित माना जाता है क्योंकि यह सीधे सरकार के अधीन संचालित होता है। इसलिए जिन लोगों को जोखिम से बचते हुए निवेश करना है, उनके लिए यह एक अच्छा विकल्प बन सकता है। एक और महत्वपूर्ण बात यह है कि पोस्ट ऑफिस TD स्कीम में सभी आयु वर्ग के लोगों को समान ब्याज मिलता है। जबकि बैंकों में वरिष्ठ नागरिकों को अतिरिक्त ब्याज दिया जाता है। लंबी अवधि की बात करें तो 5 साल की TD पर 7.5% का ब्याज मिल रहा है, जो कई बैंकों से अधिक है। यही वजह है कि निवेशक पोस्ट ऑफिस की ओर तेजी से आकर्षित हो रहे हैं।

ये भी पढ़ें

दिल्ली में हाई अलर्ट: विधानसभा मेट्रो स्टेशन और स्पीकर विजेंद्र गुप्ता को बम से उड़ाने की धमकी

Spread the love

Rail Neer Plant
Business

रेल नीर प्लांट कैसे लगाएं? जानिए लागत, कमाई और देशभर में कहां-कहां हैं इसके 19 प्लांट

देशभर में संचालित हैं 19 रेल नीर प्लांट Rail Neer Plant: रेल यात्रा के दौरान स्टेशन हो या ट्रेन का कोच, यात्रियों को सबसे अधिक भरोसा जिस बोतलबंद पानी पर होता है, वह है रेल नीर (Rail Neer)। भारतीय रेलवे यात्रियों को हमेशा रेल नीर खरीदने की सलाह देता है, क्योंकि यह शुद्ध, सुरक्षित और […]

Spread the love
Read More
The story behind the name Dalda
Business

‘दादा’ से कैसे बना ‘डालडा’? जानिए भारत के सबसे मशहूर वनस्पति घी की दिलचस्प कहानी

The story behind the name Dalda : एक दौर था जब भारतीय रसोई की पहचान ‘डालडा’ हुआ करता था। शादी-ब्याह से लेकर त्योहारों तक, हर खास मौके पर बनने वाले व्यंजनों में डालडा का इस्तेमाल आम बात थी। कई दशकों तक यह वनस्पति घी का पर्याय बना रहा। हालांकि, समय के साथ रिफाइंड तेलों के […]

Spread the love
Read More
India's Defence Exports
Business National Technology

बदल रहा भारत का डिफेंस एक्सपोर्ट, अब दुनिया खरीदेगी ड्रोन, रडार और स्मार्ट हथियार

ब्रह्मोस से आगे बढ़ा भारत का रक्षा निर्यात India’s Defence Exports: भारत का रक्षा निर्यात अब केवल ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल तक सीमित नहीं रहा। बदलते वैश्विक युद्ध परिदृश्य और आधुनिक सैन्य तकनीकों की बढ़ती मांग के बीच भारत तेजी से ड्रोन, स्मार्ट हथियार, इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम और ऑटोनोमस डिफेंस टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में अपनी मजबूत […]

Spread the love
Read More