बेसिक से माध्यमिक तक विकास की झलक, यूपी सरकार के नौ साल पर लगी प्रदर्शनी

WhatsApp Image 2026 03 23 at 7.58.19 PM

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

महराजगंज।   यूपी सरकार के नवनिर्माण के नौ वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में मुख्य विकास भवन परिसर में बेसिक शिक्षा विभाग एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग द्वारा संयुक्त रूप से प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में विगत नौ वर्षों में शिक्षा क्षेत्र में प्राप्त उपलब्धियों का विस्तृत प्रदर्शन एवं समीक्षा की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में परियोजना निदेशक उपस्थित रहे। उन्होंने निपुण घोषित विद्यार्थियों एवं संबंधित विद्यालयों के शिक्षकों को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। मुख्य अतिथि द्वारा अपने संबोधन में कहा गया कि पिछले नौ वर्षों में जनपद में विभिन्न क्षेत्रों में अभूतपूर्व प्रगति हुई है। अवसंरचना विकास के अंतर्गत राजमार्ग निर्माण से लेकर विद्यालयों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों के कायाकल्प तक जनपद की आधारभूत संरचना में व्यापक सुधार हुआ है। उन्होंने कहा कि परिषदीय विद्यालयों में स्मार्ट क्लास एवं आईसीटी आधारित सुविधाओं का विस्तार किया गया है तथा कायाकल्प अभियान के माध्यम से विद्यालयों का समग्र रूपांतरण सुनिश्चित किया गया है। उन्होंने निपुण घोषित विद्यालयों के विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को बधाई देते हुए अन्य विद्यालयों के लिए प्रेरणा स्रोत बताया।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

ये भी पढ़ें

शहीद दिवस पर उमड़ा देशभक्ति का जज़्बा, भगत सिंह-राजगुरु-सुखदेव को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

प्रभारी बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा विभाग की उपलब्धियों का प्रस्तुतीकरण किया गया। अवगत कराया गया कि जनपद में कुल 1724 परिषदीय विद्यालयों का कायाकल्प कर उन्हें डेस्क-बेंच, पेयजल, शौचालय, विद्युत, बाउंड्रीवाल एवं स्मार्ट क्लास जैसी आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित किया गया है। वर्ष 2024-25 तक 823 विद्यालय निपुण घोषित किए जा चुके हैं। जबकि सत्र 2025-26 में 1412 विद्यालयों के मूल्यांकन में 874 विद्यालय निपुण पाए गए। जनपद के तीन विकास खंड पूर्णतः निपुण घोषित किए जा चुके हैं। तकनीकी उन्नयन के अंतर्गत 408 विद्यालयों में स्मार्ट क्लास एवं 72 विद्यालयों में आईसीटी लैब स्थापित की गई हैं। सभी विद्यालयों को टैबलेट एवं सिम उपलब्ध कराकर ऑनलाइन शिक्षण को प्रोत्साहित किया गया है। 13 कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों को भी स्मार्ट सुविधाओं से सुसज्जित किया गया है। दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए 3148 नामांकन सुनिश्चित कर 32 विशेष शिक्षकों की तैनाती की गई है। इसके अतिरिक्त 1839 विद्यालयों में मध्यान्ह भोजन के साथ फल, दूध एवं पूरक पोषण उपलब्ध कराया जा रहा है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

ये भी पढ़ें

प्रयागराज में बड़ा हादसा: कोल्ड स्टोरेज ढहा, अमोनिया गैस रिसाव से हड़कंप, कई मजदूर मलबे में दबे

वर्ष 2024 में घुघली में मुख्यमंत्री मॉडल कम्पोजिट विद्यालय की स्थापना हेतु 24.07 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं, जबकि सदर क्षेत्र में मुख्यमंत्री अभ्युदय कम्पोजिट विद्यालय के लिए 1.46 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है। प्रभारी जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा माध्यमिक शिक्षा विभाग की उपलब्धियों की जानकारी देते हुए डीजी शक्ति एवं प्रोजेक्ट अलंकार सहित विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत किए गए कार्यों का विवरण प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम के दौरान निपुण लक्ष्य को शत-प्रतिशत प्राप्त करने वाले पांच विद्यालयों के शिक्षकों को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया। इनमें प्राथमिक विद्यालय पीड़रहिया की गुंजन यादव, कम्पोजिट विद्यालय रूधौली भावचक के अखिलेश मिश्र, प्राथमिक विद्यालय सलामतगढ़ के  दिवाकर ध्वज सिंह, कम्पोजिट विद्यालय कानपुर के  गोपाल पटेल, कम्पोजिट विद्यालय लखिमा थरुवा की  रुक्मणी तथा प्राथमिक विद्यालय दुबौली की  प्रियंका पटेल शामिल रहीं।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

ये भी पढ़ें

महंगाई का झटका: श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 25% तक महंगे, ‘ चार डे वर्किंग वीक’ की तैयारी

केंद्रीय कर्मचारियों के लिए खुशखबरी! जुलाई में होंगी अहम बैठकें…जानिए कब बढ़ेगी सैलरी

इसी क्रम में लक्षमीना, महक, अमन, अमृता एवं हसबुन्निसा सहित निपुण विद्यार्थियों को भी प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त कायाकल्प एवं विभागीय लक्ष्यों की प्राप्ति में उत्कृष्ट योगदान देने वाले शिक्षकों-सुरेंद्र उपाध्याय, उषा गौतम, निमिषा सिंह, किरण त्रिपाठी, सुषमा गोंड, रवि कुमार, यश कुमार सिंह, रूपाली राय, वंदना, पूनम शर्मा एवं विनीता को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं, जिनकी उपस्थित जनसमूह द्वारा सराहना की गई। कार्यक्रम का संचालन पंकज कुमार मौर्य द्वारा किया गया।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

Spread the love

Today's Horoscope
Astrology homeslider

शनि देव की कृपा से खुलेंगे तरक्की के रास्ते

Today’s Horoscope आज ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति कई राशियों के लिए नए अवसर लेकर आई है, जबकि कुछ लोगों को सोच-समझकर निर्णय लेने की सलाह दी जाती है। नौकरी, व्यापार, धन, स्वास्थ्य, शिक्षा और प्रेम जीवन के लिहाज से आपका दिन कैसा रहेगा? मेष : व्यावसायिक मामलों में फैसले लेते वक्त आपको सुस्पष्ट सोच से काम […]

Spread the love
Read More
Thakurganj cattle slaughter case
Crime News homeslider

ठाकुरगंज: प्रबंधित पशु की हत्या करने वाले तीन आरोपित गिरफ्तार

घटना में इस्तेमाल तीन बोली, दो चाकू व एक चापड़ बरामद पुलिस का दावा है कि इन्हीं लोगों ने सांड़ को बेरहमी से मौत की नींद सुलाया था ए अहमद सौदागर Thakurganj cattle slaughter case : ठाकुरगंज थाना क्षेत्र स्थित एक बंद पड़ी धान मिल में गौवंश (सांड़) की हत्या करने वाले गिरोह का खुलासा […]

Spread the love
Read More
Pakistan Army Operation
homeslider International

TTP के खिलाफ पाक सेना का बड़ा ऑपरेशन, खैबर पख्तूनख्वा में 10 आतंकी ढेर

Pakistan Army Operation : पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में सुरक्षा बलों ने आतंकवाद के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 10 आतंकियों को ढेर कर दिया है। यह अभियान दक्षिण वजीरिस्तान और अपर दीर जिलों में चलाया गया। पाकिस्तानी सेना की मीडिया इकाई इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (ISPR) ने शुक्रवार को इस ऑपरेशन की जानकारी दी। […]

Spread the love
Read More