विकास भवन में बर्खास्त कर्मचारी का पिस्टल साथ घुसने का प्रयास, सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल

WhatsApp Image 2026 03 20 at 2.28.25 PM
  • विकास भवन में पिस्टल लेकर घुसा बर्खास्त कर्मचारी 
  • प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर उठाया बड़ा कदम
  • विकास भवन के मुख्य द्वार पर लगाया जाएगा मेटल डिटेक्टर- CDO

     उमेश चन्द्र त्रिपाठी

महराजगंज। महराजगंज के विकास भवन में हुई सनसनीखेज घटना के बाद प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बड़ा कदम उठाया है। विकास भवन में अब असलहा लेकर घुसना संभव नहीं हो सकेगा। विकास भवन के मुख्य द्वार पर मेटल डिटेक्टर लगाया जाएगा। इससे स्कैनिंग प्रक्रिया के बाद ही अधिकारी, कर्मचारी और फरियादियों को विकास भवन में प्रवेश की अनुमति मिलेगी। CDO ने इसके लिए डीपीआर तैयार करने के निर्देश दिए हैं। यह निर्णय बुधवार की शाम विकास भवन में हुई मारपीट व असलहा लहराने की घटना के बाद लिया गया है।

ये भी पढ़ें

आत्मबल और तप की देवी: मां ब्रह्मचारिणी का जीवन मंत्र

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

बुधवार की शाम विकास भवन के भूमितल पर संचालित उपायुक्त मनरेगा कार्यालय में बर्खास्त तकनीकी सहायक पिस्टल लेकर पहुंच गया। उसने उपायुक्त गौरवेंद्र सिंह के साथ न सिर्फ मारपीट की बल्कि सरकारी अभिलेख भी फाड़ दिए। मामले में उपायुक्त की तहरीर पर सदर कोतवाली में मनरेगा के बर्खास्त तकनीकी सहायक अरविंद कुमार श्रीवास्तव के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई।

ये भी पढ़ें

ईरान को बड़ा झटका: इजरायली हमले में IRGC के प्रवक्ता अली मोहम्मद की मौत

घटना का संज्ञान लेते हुए सीडीओ महेंद्र प्रताप सिंह ने विकास भवन की सुरक्षा में लगे सुरक्षा कर्मियों पर नाराजगी जाहिर करते हुए मेटल डिटेक्टर के लिए डीपीआर तैयार करने के निर्देश दिए। बता दें कि विकास भवन की सुरक्षा पुलिस के साथ ही पीआरडी जवानों के जिम्मे है। मुख्य द्वार के दोनों तरफ मेटल डिटेक्टर लगवाने की तैयारी शुरू की गई है। गौरतलब है कि दिसंबर 2024 में पनियरा ग्राम प्रधान संघ अध्यक्ष तत्कालीन मनरेगा उपायुक्त करूणाकर अदीब (मौजूदा उपायुक्त लखीमपुर खीरी) को धमकाने की नीयत से उनके चेंबर में दाखिल हुए थे। हालांकि उस वक्त अदीब अपने चेंबर में नहीं थे। मामले में सुरक्षा में लगे पीआरडी जवान पर कार्रवाई हुई थी। इसके अलावा विकास भवन में पति-पत्नी विवाद जैसे मामले भी हो चुके हैं।

Spread the love

श्रीराम मंदिर दान प्रबंधन
Uttar Pradesh

राम मंदिर के चढ़ावे पर उठे सवाल: आस्था जवाबदेही और नृपेंद्र मिश्रा का संदेश

श्रीराम मंदिर में श्रद्धालुओं के योगदान के उपयोग और प्रबंधन को लेकर चर्चा और विवाद गहराया शाश्वत तिवारी अयोध्या में भगवान श्रीराम का भव्य मंदिर केवल एक धार्मिक स्थल नहीं है, बल्कि करोड़ों भारतीयों की आस्था, संघर्ष और सांस्कृतिक चेतना का प्रतीक है। इस मंदिर के निर्माण के लिए देश-विदेश से करोड़ों श्रद्धालुओं ने अपना धन, […]

Spread the love
Read More
राजाजीपुरम सड़क निर्माण
Uttar Pradesh

राजाजीपुरम में 13 वर्षों से जर्जर सड़क के निर्माण का संकल्प, विधायक मुकेश शर्मा ने किया भूमि पूजन

राजाजीपुरम में वर्षों से जर्जर पड़ी सड़क के पुनर्निर्माण की मांग को लेकर स्थानीय लोगों ने उठाई आवाज Lucknow, Rajajipuram: लंबे समय से बदहाल और जर्जर स्थिति में पड़ी सड़क के निर्माण की मांग को लेकर राजाजीपुरम क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। क्षेत्र के निवासियों की वर्षों पुरानी मांग को ध्यान […]

Spread the love
Read More
गुलिस्तान-ए-इरम
homeslider State Uttar Pradesh

गुलिस्तान-ए-इरम कहीं किसी कोठी की दीवारों ने शाही हंसी सुनी है, तो उन्हीं दीवारों ने साजि़शों की फुसफुसाहटें भी

गुलिस्तान-ए-इरमः लखनऊ के दिल में छिपी एक ‘जन्नत’ की कहानी यहां के खंडहर भी खामोश नहीं होते, वे बस बोलने का इंतज़ार करते हैं कभी लखनऊ की विरासत छुपाकर रखती थी यह कोठी, आज है वीरा लखनऊ। गुलिस्तान-ए-इरम कभी सिर्फ एक कोठी नहीं थी। यह लखनऊ की बौद्धिक आत्मा, उसकी शाही महत्वाकांक्षाओं और उसकी नाज़ुक […]

Spread the love
Read More