- बाझेरा और भौकापुर की महिलाएं सशक्तिकरण का बेहतरीन उदाहरण
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में हमारी परियोजनाएं और कार्य बहुत उत्साहजनक रहे है। यहां की महिलाएं यह साबित करती है कि सही मार्गदर्शन, प्रशिक्षण, मेंटरिंग और कोचिंग मिलने पर हर व्यक्ति एक सफल उद्यमी बन सकता है। यह बात बुधवार को एक्सेस डेवलपमेंट सर्विसेज के उपाध्यक्ष सुदीप्तो साहा ने महिला उद्यमियों, सामुदायिक नेताओं के डेयर टू ड्रीम कार्यक्रम में कही।
ये भी पढ़ें
विशेष फल प्राप्ति के लिए विशेष पूजन: अपनी राशि के अनुसार करें देवी की आराधना
उन्होंने कहा कि बाझेरा और भौकापुर और आसपास के गांवों की 400 से अधिक महिलाओं लाभार्थियों की उद्यमी के रूप में सफलता इसका प्रमाण है कि वे न केवल डेयर टू ड्रीम करती है बल्कि अपने सपनों को साकार करने का साहस भी रखती है। इस अवसर पर अमेजन इंडिया ऑपरेशन के निदेशक सलीम रफीक मेमन ने कहा कि प्रदेश की महिलाएं हमारे महिला उद्यम मॉडल के विस्तार की दिशा तय कर रही हैं।

इसके अलावा प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के संयुक्त प्रबंध निदेशक जनमजय शुक्ला, महिला एवं बाल विकास विभाग की केंद्र प्रशासक अर्चना सिंह और भटगांव की प्रधान तारा रावत और कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। वक्ताओं ने कहा कि प्रदेश के बाझेरा और भौकापुर की महिलाओं ने सशक्तिकरण का बेहतरीन उदाहरण प्रस्तुत किया है। उनका उत्साह प्रमाणित करता है कि जब महिलाएं सपने देखने का साहस करती है तो सतत आजीविका कैसे निर्मित की जा सकती है।
ये भी पढ़ें
