शिमला में इलेक्ट्रिक बर्नर का जलवा , LPG संकट के बीच बिक्री में जबरदस्त उछाल

induction pti 1773556259

शिमला। एलपीजी सिलेंडरों की कमी का असर अब आम लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी और कारोबार पर साफ दिखाई देने लगा है। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में गैस की उपलब्धता प्रभावित होने के बाद घरेलू उपभोक्ताओं और व्यापारियों ने वैकल्पिक उपायों की तलाश शुरू कर दी है। इस वजह से बाजार में इंडक्शन चूल्हों और इलेक्ट्रिक बर्नर की मांग अचानक बढ़ गई है। व्यापारियों के अनुसार पिछले कुछ दिनों में इन उपकरणों की बिक्री कई गुना बढ़ गई है। खासतौर पर होटल, ढाबों और रेस्टॉरेंट संचालकों के सामने खाना बनाने की बड़ी चुनौती खड़ी हो गई है, क्योंकि कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर आसानी से उपलब्ध नहीं हो पा रहे हैं। ऐसे में कई कारोबारियों ने अपनी रसोई को चालू रखने के लिए बिजली से चलने वाले उपकरणों का सहारा लेना शुरू कर दिया है।

ये भी पढ़ें

सरकार का दावा : देश में खाद की कमी नहीं, पिछले साल के मुकाबले दोगुना DAP भंडार

 

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

शिमला के एक दुकानदार दिव्येश का कहना है कि पहले उनके यहां इंडक्शन चूल्हों और इलेक्ट्रिक बर्नर की बिक्री काफी सीमित थी। आमतौर पर सप्ताह भर में तीन से चार यूनिट ही बिकते थे, लेकिन अब स्थिति पूरी तरह बदल गई है। उन्होंने बताया कि अब एक ही दिन में आठ से नौ यूनिट तक बिक रहे हैं। इसके साथ ही इंडक्शन के अनुकूल बर्तनों की मांग भी तेजी से बढ़ी है। एक अन्य दुकानदार एस.एन. शर्मा के अनुसार बाजार में घबराहट के कारण खरीदारी का माहौल बन गया है। लोग भविष्य में गैस की कमी को लेकर आशंकित हैं, इसलिए पहले से ही वैकल्पिक उपकरण खरीद रहे हैं। इसके चलते कई दुकानों में स्टॉक तेजी से खत्म हो रहा है।

ये भी पढ़ें

गर्मी और गैस संकट का असर: प्रदेश में बिजली की बढ़ी मांग

 

एलपीजी की कमी का असर पर्यटन उद्योग पर भी पड़ता दिखाई दे रहा है। शिमला में होटल और रेस्टॉरेंट संचालकों का कहना है कि गैस की उपलब्धता प्रभावित होने से उनके संचालन पर असर पड़ा है। होटल लैंडमार्क के मैनेजर संदीप सोनी ने बताया कि उनके होटल में एलपीजी पूरी तरह खत्म हो चुकी है। फिलहाल रसोई में खाना बनाने के लिए इलेक्ट्रिक उपकरणों और लकड़ी का उपयोग किया जा रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि जिन व्यंजनों को गैस पर पकाना जरूरी होता है, उन्हें फिलहाल मेनू से हटाना पड़ा है। इसके अलावा होटल की लगभग 30 से 40 प्रतिशत बुकिंग भी रद्द हो चुकी हैं, जिससे कारोबार पर सीधा असर पड़ा है। गैस की कमी के कारण कोयले की मांग में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। हालांकि कोयला डीलरों का कहना है कि फिलहाल कीमतें स्थिर हैं और बाजार में पर्याप्त भंडार उपलब्ध है। इसके बावजूद अचानक बढ़ी मांग के कारण भविष्य में कीमतों पर असर पड़ने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। विशेषज्ञों का मानना है कि अगर एलपीजी आपूर्ति जल्द सामान्य नहीं हुई तो इसका असर पर्यटन और स्थानीय व्यापार पर और अधिक पड़ सकता है।

ये भी पढ़ें

अयोध्या राम मंदिर परिसर में प्रवेश के नए नियम लागू

Spread the love

Business

₹1,499 में Jio Bharat 4G फोन,छह महीने का रिचार्ज फ्री

JioBharat : रिलायंस जियो ने अपनी 10वीं एनिवर्सरी के मौके पर JioBharat 4G फीचर फोन खरीदने वाले ग्राहकों के लिए खास ऑफर पेश किया है। कंपनी के मुताबिक, ₹1,499 में JioBharat 4G फोन के साथ  छह महीने का रिचार्ज फ्री दिया जाएगा। इस ऑफर के तहत ग्राहकों को छह महीने तक हर महीने 14GB डेटा […]

Spread the love
Read More
Business

₹10 से खरीद सकेंगे डिजिटल चांदी, JioFinance ने लॉन्च किया JioSilver

JioSilver : अब चांदी खरीदने के लिए ज्वेलरी शॉप जाने या बड़ी रकम खर्च करने की जरूरत नहीं है। JioFinance ऐप पर डिजिटल चांदी खरीदने की सुविधा शुरू हो गई है। कंपनी ने JioSilver लॉन्च किया है, जिसके जरिए ग्राहक महज ₹10 से 99.9 फीसदी शुद्ध डिजिटल चांदी खरीद सकेंगे। एक ट्रांजैक्शन में ग्राहक ₹10 […]

Spread the love
Read More
Business

शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 73000 के पार

Stock Market Today:  भारतीय शेयर बाजार में बुधवार, 30 सितंबर को कारोबार के दौरान शुरुआती सुस्ती के बाद तेजी देखने को मिली। दोपहर 12:48 बजे सेंसेक्स 522 अंक चढ़कर 73,000 के पार पहुंच गया। वहीं प्राइवेट बैंक और IT शेयरों में खरीदारी से बाजार को सपोर्ट मिला। ICICI बैंक में 3.17 फीसदी और कोटक बैंक […]

Spread the love
Read More