इंटरनेशनल क्रिकेट में सूर्यकुमार यादव के पाँच साल पूरे, फैंस के नाम इमोशनल पोस्ट

india tv 2026 03 14t130606 1773473834

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज और टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपने पांच साल पूरे होने के मौके पर एक भावुक वीडियो साझा किया है। सोशल मीडिया पर शेयर किए गए इस वीडियो में उन्होंने अपने क्रिकेट करियर के सफर को याद करते हुए फैंस और टीम के प्रति आभार जताया। 14 मार्च को पोस्ट किए गए इस वीडियो में सूर्यकुमार यादव ने बताया कि पांच साल पहले उनका एक सपना सच हुआ था, जब उन्हें पहली बार भारत की जर्सी पहनने का मौका मिला। उन्होंने कहा कि देश के लिए खेलना हर खिलाड़ी का सपना होता है और यह एहसास उनके लिए आज भी उतना ही खास है जितना डेब्यू के समय था।

ये भी पढ़ें

निलंबन के बाद IAS अभिषेक प्रकाश की सेवा वापस, जांच जारी

 

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में हाल ही में ICC पुरुष T20 विश्व कप 2026 में भारत ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की थी। इस खिताब के साथ भारत ने तीसरी बार टी20 विश्व कप अपने नाम किया। टीम की इस सफलता में सूर्यकुमार की कप्तानी और बल्लेबाजी दोनों की अहम भूमिका रही। अपने सोशल मीडिया पोस्ट में सूर्या ने लिखा कि भारत की जर्सी पहनना उनके लिए गर्व का क्षण है और वह आगे भी टीम के लिए कई यादगार पल बनाना चाहते हैं। वीडियो में उनके अंतरराष्ट्रीय करियर के कई महत्वपूर्ण क्षणों की झलक भी दिखाई गई है, जिसमें शानदार पारियां और टीम के साथ जश्न के दृश्य शामिल हैं।

 

अगर उनके अंतरराष्ट्रीय रिकॉर्ड की बात करें तो सूर्यकुमार यादव ने अब तक 37 वनडे, 113 टी20 अंतरराष्ट्रीय और एक टेस्ट मैच खेला है। इस दौरान उन्होंने वनडे में 773 रन और टी20 में 3272 रन बनाए हैं। उनकी आक्रामक बल्लेबाजी शैली ने उन्हें दुनिया के सबसे खतरनाक टी20 बल्लेबाजों में शामिल कर दिया है। बतौर कप्तान भी उनका प्रदर्शन काफी प्रभावशाली रहा है। उन्होंने टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 52 मैचों में टीम इंडिया की कप्तानी की है, जिसमें से 40 मैचों में जीत दर्ज की है। उनका जीत प्रतिशत लगभग 76.94 रहा है, जो किसी भी कप्तान के लिए शानदार माना जाता है। टी20 विश्व कप जीतने के बाद उन्होंने भारतीय फैंस का धन्यवाद करते हुए कहा कि यह ट्रॉफी पूरे देश की है और उन करोड़ों क्रिकेट प्रेमियों के नाम है जो रात भर जागकर टीम का समर्थन करते हैं।

Spread the love

Sports

एशियन गेम्स से पहले टीम इंडिया पर बवाल, BCCI ने संभाला मोर्चा

Asian Games:  एशियन गेम्स 2026 के लिए भारतीय मेंस क्रिकेट टीम रविवार सुबह जापान के लिए रवाना होगी। लेकिन टीम के रवाना होने से पहले ही खिलाड़ियों की सुविधाओं और आधिकारिक किट को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। नागोया में भारतीय क्रिकेटरों के ठहरने की व्यवस्था को लेकर सामने आई चिंताओं के बाद अब […]

Spread the love
Read More
Sports

अभिषेक शर्मा ने रचा बड़ा रिकॉर्ड, युवराज की बराबरी

Abhishek Sharma: भारतीय टीम ने श्रेयस अय्यर की कप्तानी में अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज में शानदार प्रदर्शन करते हुए 3-0 से क्लीन स्वीप किया। सीरीज के तीसरे मुकाबले में टीम इंडिया ने 127 रनों से बड़ी जीत दर्ज की। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में 17 सितंबर को खेले गए इस […]

Spread the love
Read More
Sports

आज फ्री में देखें भारत-अफगानिस्तान मैच, TV और मोबाइल पर LIVE

IND vs AFG 3rd T20: भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला आज यानी 17 सितंबर को खेला जाएगा। सीरीज के शुरुआती दोनों मुकाबले जीतकर भारतीय टीम ने सीरीज अपने नाम कर ली है। अब दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होने वाले आखिरी मैच में […]

Spread the love
Read More