निगोहां के बाद अब मोहनलालगंज में कलयुगी बेटे पिता को उतारा मौत के घाट

CRIME NayaLook
  • सिर पर डंडे से वारकर ली जान, हत्यारोपी बेटा मौके से फरार
  • खुजेहटा गांव में हुई घटना का मामला

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। बीती 23 फरवरी 2026 को आशियाना क्षेत्र के सेक्टर एल निवासी 49 वर्षीय मानवेंद्र सिंह हत्याकांड, रविवार को निगोहां थाना क्षेत्र स्थित शेखन खेड़ा गांव निवासी निवासी 44 वर्षीय राजेश्वरी हत्याकांड का मामला शांत भी नहीं पड़ा था कि अब मोहनलालगंज क्षेत्र स्थित खुजेहटा गांव निवासी 45 वर्षीय रामकरन रावत की घरेलू कलह के चलते 17 वर्षीय कलयुगी बेटे लव कुश ने लाठी-डंडों से पीट-पीटकर बेरहमी से मौत की नींद सुला दिया। सूचना मिलते ही पुलिस उपायुक्त दक्षिणी सहित कई पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की छानबीन शुरू की। घटना को अंजाम देकर कातिल मौके से भाग निकला।

मोहनलालगंज क्षेत्र स्थित खुजेहटा गांव निवासी 45 वर्षीय रामकरन रावत खेती-किसानी कर परिवार का जीवन यापन करते थे। परिवार में दो बेटों 17 वर्षीय लव कुश व 15 वर्षीय विशाल रावत हैं। बताया जा रहा है कि रामकरन रावत व बड़े बेटे लव कुश के बीच आए दिन किसी न किसी बात को लेकर कहासुनी होती रहती थी। रोज की सोमवार को भी पिता-पुत्र के बीच एक बार फिर लड़ाई-झगड़ा हुई कि इसी दौरान बिगड़ैल सपूत लव कुश ने पिता रामकरन रावत के सिर पर लाठी-डंडों से हमला कर मौत की नींद सुला दिया। पुलिस उपायुक्त दक्षिणी के मुताबिक आरोपित लव कुश की तलाश के लिए पुलिस की टीम रवाना कर दी गई है। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

Spread the love

Crime News

बेवफा प्यार ने मंगेतर को लीला, प्रेम का खौफनाक अंत पढ़कर फट जाएगा कलेजा

Pune Murder News : पुणे के लोहगढ़ किले में 24 वर्षीय केतन विशाल अग्रवाल की मौत ने पूरे इलाके को हिला दिया है। शुरुआत में इसे एक हादसा माना गया था, लेकिन पुलिस जांच में इसे कथित तौर पर एक सुनियोजित हत्या का मामला बताया गया है। जांच में सामने आया है कि इस वारदात […]

Spread the love
Read More
Pankaj Agarwal's arrest
Crime News

504 करोड़ के सरकारी फंड घोटाले में IAS पंकज अग्रवाल गिरफ्तार

CBI ने बैंक फंड गबन मामले में की वरिष्ठ IAS अधिकारी पर कार्रवाई Pankaj Agarwal’s arrest : केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने वरिष्ठ भारतीय प्रशासिनक सेवा अधिकारी पंकज अग्रवाल को IDFC फर्स्ट बैंक की चंडीगढ़ शाखा में हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद (HSSPP) और राज्य कृषि विपणन बोर्ड (HSAMB) के खाते से सरकारी धन की […]

Spread the love
Read More
Crime News

बॉयफ्रेंड के प्यार में अंधी बेटी! मां, पिता और छोटी बहन की चाकू से हत्या का आरोप

 Bengaluru Triple Murder : कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक युवती पर अपने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर माता-पिता और छोटी बहन की हत्या करने का आरोप लगा है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि युवती के लिव-इन रिलेशनशिप का परिवार विरोध […]

Spread the love
Read More