मामूली विवाद में पत्नी को मार कर ,पति हुआ फरार पढ़कर उड जायेंगे होश

WhatsApp Image 2026 03 09 at 4.48.26 PM

        मामूली विवाद    हत्यारे पति की तलाश में पुलिस की दो टीमें रवाना

  • शेखन खेड़ा गांव में हुई घटना का मामला

    ए अहमद सौदागर

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में अपनों के हाथों खून बहाने का सिलसिला थम नहीं रहा है। निगोहां थाना क्षेत्र स्थित शेखन खेड़ा गांव निवासी एक राजेश को शराब का नशा इस कदर हावी हो गया कि मामूली कहासुनी में उसने अपनी 44 वर्षीय पत्नी राजेश्वरी किसी भारी वस्तु से वारकर मौत की नींद सुला दिया। घटना के आरोपित मौके से भाग निकला। सूचना मिलते ही पुलिस उपायुक्त दक्षिणी सहित कई पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंचे और आनन-फानन में घायल महिला को अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

पुलिस उपायुक्त दक्षिणी के मुताबिक आरोपित पति की तलाश में पुलिस की दो टीमें लगाई गई हैं। पुलिस की टीमें हत्यारे की तलाश में उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। पुलिस उपायुक्त दक्षिणी ने बताया कि निगोहां थाना क्षेत्र के शेखन खेड़ा गांव निवासी राजेश पत्नी राजेश्वरी व परिवार के अन्य सदस्यों के साथ रहता है। उन्होंने बताया कि रविवार रात करीब साढ़े नौ बजे सूचना मिली कि राजेश किसी बात को लेकर पत्नी राजेश्वरी की हत्या कर दी है। इस घटना से पूरे गांव में सनसनी फैल गई और देखते ही देखते तमाम ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई।

ये भी पढ़ें

इंडिगो फ्लाइट में सवा घंटे फंसे रहे यूपी के दोनों डिप्टी सीएम

 

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

खून से लथपथ पड़ी थी राजेश्वरी

सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन कर कमरे में दाखिल हुई तो देखा कि राजेश्वरी की खून से लथपथ लाश कमरे में पड़ी थी। वहां का मंजर देख गांव वालों के रोंगटे खड़े हो गए। नशेड़ी पति राजेश बेरहमी से कत्ल करने के बाद मौके से भाग निकला। पुलिस उपायुक्त दक्षिणी का कहना है कि जांच-पड़ताल में सामने आया है कि राजेश नशे का आदी है और आए दिन पत्नी से लड़ता झाड़ता है। बताया जा रहा है कि रोज की तरह रविवार को भी शराब पीकर घर आया। पति को नशे में धूत होकर देख राजेश्वरी ने विरोध किया तो उसका पारा सातवें आसमान पहुंच गया और पत्नी पर कहर बनकर बरस पड़ा। पत्नी चीख-पुकार करती रही, लेकिन बेरहम नशेड़ी पति ने उसे मौत की नींद सुलाने के बाद मौके से भाग निकला। पुलिस आरोपित पति की तलाश में छापेमारी शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें

न्यूयॉर्क मेयर आवास के बाहर IED मिलने से हड़कंप

दो टूक : चुनावी मोड में यूपी…अबकी लड़ाई हार्ड और साफ्ट हिंदुत्व की

 

 

One thought on “मामूली विवाद में पत्नी को मार कर ,पति हुआ फरार पढ़कर उड जायेंगे होश”

Comments are closed.

Crime News Uttar Pradesh

सुशांत गोल्फ सिटी: गुजरात जा रही डबल डेकर में टायर फटने से लगी आग

यात्रियों में मचा हड़कंप, बाल-बाल बचे शहीद पथ पर हुई घटना का मामला, गोरखपुर से सवारी लेकर गुजरात जा रही थी बस पुलिस अधिकारी मौके पर जांच-पड़ताल में जुटे ए अहमद सौदागर Lucknow : सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र के शहीद पथ पर रविवार सुबह गोरखपुर से सवारियां लेकर गुजरात जा रही तेज रफ्तार डबल […]

Read More
Uttar Pradesh

शिक्षक दिवस पर आश्रम पद्धति विद्यालय पहुंचे DM,SP बच्चों और शिक्षकों का बढ़ाया उत्साह

शिक्षक दिवस पर आश्रम पद्धति विद्यालय पहुंचे DM और SP, बच्चों व शिक्षकों का बढ़ाया उत्साह उमेश चन्द्र त्रिपाठी Maharajganj : शिक्षक दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल एवं पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय, नौतनवां पहुंचकर बच्चों एवं शिक्षकों से संवाद किया। इस […]

Read More
Uttar Pradesh

DM-SP ने वन स्टॉप सेंटर ‘सखी’ नौतनवां का किया औचक निरीक्षण,

 पीड़ित महिलाओं को त्वरित सहायता देने के दिए निर्देश उमेश चन्द्र त्रिपाठी Nautanwa, Maharajganj : जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल एवं पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने शनिवार को वन स्टॉप सेंटर ‘सखी’ नौतनवां का औचक निरीक्षण कर केंद्र की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने पीड़ित महिलाओं एवं बालिकाओं को उपलब्ध कराई जा रही […]

Read More