इंडिगो फ्लाइट में सवा घंटे फंसे रहे यूपी के दोनों डिप्टी सीएम

WhatsApp Image 2026 03 09 at 2.52.45 PM

इंडिगो फ्लाइट :    उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट पर उस समय हलचल मच गई जब कोलकाता जाने वाली इंडिगो  की एक फ्लाइट में अचानक तकनीकी खराबी आ गई। इस वजह से विमान को उड़ान से पहले ही रोकना पड़ा और यात्रियों को करीब एक घंटे से अधिक समय तक विमान के अंदर ही इंतजार करना पड़ा। इस फ्लाइट में उत्तर प्रदेश के दोनों उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य  और  ब्रजेश पाठक भी सवार थे। जानकारी के अनुसार विमान संख्या 6E-505 को सोमवार सुबह कोलकाता के लिए रवाना होना था। लेकिन रनवे पर पहुंचने से पहले ही तकनीकी समस्या का पता चल गया।

ये भी पढ़ें

इटावा में नाबालिग की हत्या, आरोपी जीजा ने किया सरेंडर

 

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

इसके बाद एयरपोर्ट अधिकारियों और इंजीनियरिंग टीम को तुरंत मौके पर बुलाया गया। तकनीकी जांच के दौरान यात्रियों को विमान में ही रुकना पड़ा। करीब एक घंटा बीस मिनट की जांच के बाद खराबी को दूर कर दिया गया।जांच पूरी होने के बाद विमान को उड़ान की अनुमति दी गई और फ्लाइट सुबह 7:40 की निर्धारित समय के बजाय करीब 8:59 बजे कोलकाता के लिए रवाना हुई।बताया जा रहा है कि दोनों उपमुख्यमंत्री पश्चिम बंगाल में चुनाव प्रचार के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कोलकाता जा रहे थे। तकनीकी समस्या के कारण उड़ान में देरी जरूर हुई, लेकिन बाद में यात्रा सुरक्षित तरीके से शुरू हो गई।

ये भी पढ़ें

ऐतिहासिक रहा नेपाल का इस बार का चुनाव

जो युवाओं का रोजगार खा गए, वे मथुरा-काशी पर क्या सोचते?

Crime News Uttar Pradesh

सुशांत गोल्फ सिटी: गुजरात जा रही डबल डेकर में टायर फटने से लगी आग

यात्रियों में मचा हड़कंप, बाल-बाल बचे शहीद पथ पर हुई घटना का मामला, गोरखपुर से सवारी लेकर गुजरात जा रही थी बस पुलिस अधिकारी मौके पर जांच-पड़ताल में जुटे ए अहमद सौदागर Lucknow : सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र के शहीद पथ पर रविवार सुबह गोरखपुर से सवारियां लेकर गुजरात जा रही तेज रफ्तार डबल […]

Read More
Uttar Pradesh

शिक्षक दिवस पर आश्रम पद्धति विद्यालय पहुंचे DM,SP बच्चों और शिक्षकों का बढ़ाया उत्साह

शिक्षक दिवस पर आश्रम पद्धति विद्यालय पहुंचे DM और SP, बच्चों व शिक्षकों का बढ़ाया उत्साह उमेश चन्द्र त्रिपाठी Maharajganj : शिक्षक दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल एवं पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय, नौतनवां पहुंचकर बच्चों एवं शिक्षकों से संवाद किया। इस […]

Read More
Uttar Pradesh

DM-SP ने वन स्टॉप सेंटर ‘सखी’ नौतनवां का किया औचक निरीक्षण,

 पीड़ित महिलाओं को त्वरित सहायता देने के दिए निर्देश उमेश चन्द्र त्रिपाठी Nautanwa, Maharajganj : जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल एवं पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने शनिवार को वन स्टॉप सेंटर ‘सखी’ नौतनवां का औचक निरीक्षण कर केंद्र की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने पीड़ित महिलाओं एवं बालिकाओं को उपलब्ध कराई जा रही […]

Read More