सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट,चांदी की भी घटी चमक

Gold silver

मिडल ईस्ट में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव और वैश्विक बाजारों में उतार-चढ़ाव के बीच भारत के सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोने के दाम में बड़ी कमी देखने को मिली, जिससे निवेशकों और खरीदारों के लिए राहत की खबर आई है। वहीं चांदी की कीमतों में भी गिरावट दर्ज की गई है। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार शुक्रवार को दिल्ली में 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 1,100 रुपये घटकर 1,64,100 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई। इससे एक दिन पहले यानी गुरुवार को भी सोने के दाम में बड़ी गिरावट दर्ज की गई थी। गुरुवार को सोने की कीमत 7,600 रुपये की भारी गिरावट के साथ 1,65,200 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी।

ये भी पढ़ें

बेहतर समन्वय से बनेगा भविष्य का फार्मा इकोसिस्टम : सुनील

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

इसी तरह चांदी की कीमतों में भी नरमी देखने को मिली है। शुक्रवार को चांदी का भाव 600 रुपये घटकर 2,71,700 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया। जबकि गुरुवार को चांदी में और भी बड़ी गिरावट देखने को मिली थी। उस दिन चांदी का भाव 27,700 रुपये गिरकर 2,72,300 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गया था। विशेषज्ञों का कहना है कि हाल के दिनों में सोने और चांदी की कीमतों में तेजी से बढ़ोतरी हुई थी। इसी वजह से कारोबारियों ने मुनाफावसूली शुरू कर दी, जिसके कारण घरेलू बाजार में कीमतों में गिरावट आई है। जब कीमतें काफी ऊपर पहुंच जाती हैं तो निवेशक अपने मुनाफे को सुरक्षित करने के लिए बिक्री शुरू कर देते हैं।

ये भी पढ़ें

इजरायल-ईरान जंग के बीच भारत में रसोई गैस हुई महंगी, 14.2 किलो का सिलेंडर 60 रुपये तक बढ़ा

हालांकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमती धातुओं की मांग अभी भी बनी हुई है। वैश्विक बाजार में हाजिर सोने की कीमत करीब 14.70 डॉलर की बढ़त के साथ 5095.81 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई। वहीं चांदी की कीमत भी करीब 1.4 प्रतिशत बढ़कर 83.40 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच गई। विशेषज्ञों का मानना है कि पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के कारण सुरक्षित निवेश के तौर पर सोने और चांदी की मांग बनी रह सकती है। हालांकि घरेलू बाजार में मुनाफावसूली के चलते फिलहाल कीमतों में थोड़ी नरमी देखने को मिल रही है।

ये भी पढ़ें

DIG व्यस्त, अधीक्षक मस्त, बंदी वसूली से त्रस्त

Spread the love

Business

एलन मस्क को बड़ा झटका! 600 अरब डॉलर घटी संपत्ति, SpaceX और Tesla की गिरावट बनी वजह

Elon Musk Wealth Loss : दुनिया के सबसे अमीर लोगों में शामिल एलन मस्क की संपत्ति में रिकॉर्ड गिरावट दर्ज की गई है। कुछ समय पहले दुनिया के पहले ट्रिलियन डॉलर नेटवर्थ वाले व्यक्ति बनने वाले मस्क की दौलत अब अपने उच्चतम स्तर से करीब आधी रह गई है। ब्लूमबर्ग बिलेनियर्स इंडेक्स के अनुसार, उनकी […]

Spread the love
Read More
Business

EPFO फंड मामले में अनिल अंबानी पर FIR, CBI खंगालेगी रिलायंस कैपिटल के निवेश की पूरी कहानी

 Reliance Capital CBI Case : केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) की शिकायत पर रिलायंस कैपिटल लिमिटेड (RCL), कंपनी के पूर्व चेयरमैन अनिल अंबानी, कुछ अज्ञात सरकारी कर्मचारियों और अन्य लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। मामले में EPFO को कथित तौर पर 1,816.22 करोड़ रुपये के वित्तीय नुकसान का […]

Spread the love
Read More
GST Collection
Business National

भारत की अर्थव्यवस्था को बड़ी मजबूती, GST कलेक्शन ₹2.11 लाख करोड़ के पार

जुलाई 2026 में GST कलेक्शन ने बनाया नया रिकॉर्ड GST Collection July 2026: भारत की अर्थव्यवस्था के लिए जुलाई 2026 का महीना बेहद उत्साहजनक रहा। वस्तु एवं सेवा कर (GST) के मासिक संग्रह ने एक बार फिर मजबूत प्रदर्शन करते हुए ₹2.11 लाख करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया, जिससे केंद्र और राज्यों के सरकारी […]

Spread the love
Read More