
- प्रेमिका बीच मंच पर गोलियों से दागा और हो गया फरार
- दहशत में बदला जश्न, फिलहाल शादी टली
नया लुक डेस्क
बक्सर/बिहार। खुशियों और शहनाइयों से गूंज रहा शादी समारोह उस समय दहशत में बदल गया, जब वरमाला की रस्म से ठीक पहले स्टेज पर खड़ी दुल्हन को एक युवक ने गोली मार दी। सनसनीखेज वारदात ने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया है। जानकारी के अनुसार, घटना शुक्रवार रात करीब 10:30 बजे की है। बारात बलिया जिले के सुरेमनपुर से बक्सर पहुंची थी। दूल्हा-दुल्हन स्टेज पर मौजूद थे, बैंड-बाजे की धुन के बीच वरमाला की रस्म शुरू होने वाली थी। तभी अचानक भीड़ को चीरते हुए एक युवक स्टेज तक पहुंचा और दुल्हन आरती कुमारी पर फायरिंग कर दी।
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
ये भी पढ़ें
13 साल की मासूम बनी मां, 14 वर्ष की बच्ची को हुआ बच्चा, खौफनाक सच जानकर फूल जाएंगी सांसे…
गोली दुल्हन के पेट में नाभि के पास लगी, जिससे वह स्टेज पर ही गिर पड़ी। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आरोपी युवक फरार हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आरोपी की पहचान पड़ोस में रहने वाले दीनबंधु के रूप में हुई है, जिसे दुल्हन का कथित प्रेमी बताया जा रहा है। घायल दुल्हन को तुरंत सदर अस्पताल बक्सर ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए उसे वाराणसी के ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया।
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
ये भी पढ़ें
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें लोगों की चीख-पुकार और भगदड़ साफ देखी जा सकती है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है, जबकि उसके पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। घटना के बाद बारात बिना शादी के ही लौट गई और पूरे गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है।


One thought on “प्रेमिका की शादी होते बौखलाया प्रेमी, फिर कर डाला यह खतरनाक कांड… सुनकर फट जाएगा कलेजा”
Comments are closed.