विधान भवन के सामने आत्मदाह की कोशिश

Untitled 22 copy 5
  • पीड़िता का आरोप शिकायत करने के बाद भी संबंधित विभाग बना था मूकदर्शक
  • पड़ोसी इकबाल सिंह पर जमीन कब्जा करने का मामला

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। विधान भवन के सामने शुक्रवार दोपहर मानक नगर निवासी संध्या सिंह ने आत्मदाह का प्रयास किया। संध्या ने अपने ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगाने की कोशिश की। इसी बीच वहां पर तैनात सुरक्षाकर्मियों एवं पुलिसकर्मियों की नजर पड़ गई। दौड़कर हाथ में माचिस व पेट्रोल का डिब्बा छीन लिया। सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर हजरतगंज विक्रम सिंह दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और पीड़िता को हजरतगंज कोतवाली ले गए, जहां पुलिस पूछताछ कर रही है। जानकारी मिलते ही पुलिस कमिश्नर अमरेन्द्र कुमार सेंगर ने मानक नगर पुलिस को गहनता से जांच पड़ताल किए जाने का निर्देश दिए।

मानक नगर रेलवे स्टेशन के पास रहने वाले सुखदेव सिंह की पत्नी संध्या सिंह शुक्रवार दोपहर हजरतगंज क्षेत्र स्थित लोक भवन रोड सेक्टर एक पर लगे बैरियर के पास पहुंची और अपने ऊपर पेट्रोल डालकर आत्मदाह करने का प्रयास करने लगीं। यह माजरा देख वहां पर तैनात सुरक्षाकर्मियों एवं पुलिसकर्मियों की नजर पड़ी और भागकर मौके पर पहुंचे। पुलिसकर्मियों ने महिला को सकुशल बचा कर इसकी सूचना हजरतगंज पुलिस को दी। इंस्पेक्टर हजरतगंज विक्रम सिंह के मुताबिक पूछताछ में संध्या सिंह ने बताया कि पड़ोसी इकबाल सिंह ने उनकी जमीन पर अतिक्रमण कर जबरन कब्जा कर लिया है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि विरोध करने पर इकबाल सिंह ने परिवार को जान से मारने की धमकी दी।

पीड़ित संध्या सिंह का आरोप है कि इस मामले में उक्त जमीन की पैमाइश करने के लिए संबंधित विभाग के आलाधिकारियों से कई बार शिकायत की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। बताया जा रहा है कि इस मामले में पुलिस के अफसरों ने संबंधित विभाग ( राजस्व विभाग) से समन्वय स्थापित कर अभिलेखों की जांच पड़ताल कराकर जमीन विवाद के तथ्यों की निष्पक्ष जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने के लिए कार्रवाई किए जाने का आश्वासन दिया। वहीं पुलिस कमिश्नर अमरेन्द्र कुमार सेंगर का कहना है कि किसी व्यक्ति द्वारा आत्मघाती कदम उठाना समस्या का समाधान नहीं होता। पुलिस कमिश्नर ने यह भी कहा कि जो भी पीड़ित या पीड़िता थाने पर फरियाद लेकर जाएं जिम्मेदार स्टेशन अफसर संबंधित विभाग के अधिकारियों के साथ मिलकर जमीन विवाद का मामला तत्काल प्रभाव से निस्तारण करें।

Spread the love

PM Modi
homeslider National

‘बहकावे में आकर गलती कर दी’… रुचिका सिंह ने हाथ जोड़कर मांगी माफी

PM Modi दिल्ली के जंतर-मंतर पर 23 जुलाई को हुए प्रदर्शन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोपों में घिरी रुचिका सिंह का एक माफीनामा वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि, इस वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है। वायरल वीडियो में रुचिका […]

Spread the love
Read More
Pregnant
Crime News homeslider

ऐसी करुण कथा सुनकर उड़ जायेंगे होश, 13 साल की बच्ची सात माह की प्रेग्नेंट

Pregnant कैसे तेजी से बढ़ रहे हैं व्यभिचार के मामले, ये बानगी पढ़िए 13 साल की बच्ची निकली गर्भवती लुधियाना: पंजाब के लुधियाना से एक बेहद संवेदनशील और चिंताजनक मामला सामने आया है। यहां 13 वर्षीय एक नाबालिग बच्ची के सात महीने की गर्भवती होने का खुलासा होने के बाद पुलिस ने दो आरोपियों को […]

Spread the love
Read More
Gorakhpur Jail
Crime News homeslider

सुरक्षाकर्मियों को चकमा देकर गोरखपुर जेल से कैदी फरार

Gorakhpur Jail दुष्कर्म और अपहरण के मामले में जेल में था बंद बरेली के बाद गोरखपुर जेल से कैदी फरार दुष्कर्म और अपहरण के मामले में जेल में था बंद खेत में काम के दौरान हुई बंदी की फरारी सुरक्षाकर्मियों को चकमा देकर शुक्रवार को गोरखपुर जेल से दुष्कर्म और अपहरण के मामले का एक […]

Spread the love
Read More