इलाहाबाद हाई कोर्ट का फैसला: स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की गिरफ्तारी पर रोक

swami avimukteshwaranand saraswati 1772192601

प्रयागराज। इलाहाबाद हाई कोर्ट ने शुक्रवार को शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती को बड़ी राहत देते हुए उनकी गिरफ्तारी पर अंतरिम रोक लगा दी। कोर्ट ने अगली सुनवाई तक उनके खिलाफ किसी भी प्रकार की दंडात्मक कार्रवाई न करने का निर्देश दिया है।

अंतरिम सुरक्षा प्रदान, तत्काल कार्रवाई पर रोक

राहत संबंधी याचिका पर सुनवाई करते हुए हाई कोर्ट ने कहा कि मामले की अगली सुनवाई तक स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को अंतरिम संरक्षण दिया जाता है। साथ ही संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि उनके खिलाफ फिलहाल कोई कठोर कदम न उठाया जाए।

यौन उत्पीड़न मामले से जुड़ा है विवाद

जानकारी के अनुसार, 21 फरवरी को स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती और उनके शिष्य मुकुंदानंद ब्रह्मचारी के खिलाफ एक नाबालिग सहित दो लोगों के साथ कथित यौन दुर्व्यवहार के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई थी। इसी मामले में गिरफ्तारी से राहत की मांग करते हुए हाई कोर्ट में याचिका दाखिल की गई थी।

ये भी पढ़े

डॉक्टरों की गुंडागर्दीः पहले स्टॉफ नर्स को थप्पड़ जड़ा, फिर 20-25 साथी बुलाकर…?

 

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

नार्को टेस्ट के लिए भी जताई सहमति

मीडिया से बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा कि यदि नार्को टेस्ट से सच्चाई सामने आती है तो वह इसके लिए भी तैयार हैं। उनका कहना है कि सच उजागर करने के लिए उपलब्ध सभी वैधानिक तरीकों का इस्तेमाल होना चाहिए।

“झूठ ज्यादा समय तक नहीं टिकता”

अपने ऊपर लगे आरोपों को निराधार बताते हुए उन्होंने कहा कि यह एक मनगढ़ंत मामला है और समय के साथ सच्चाई सामने आ जाएगी। उन्होंने दावा किया कि जिस बच्चे का नाम जोड़ा जा रहा है, वह कभी उनके संपर्क में आया ही नहीं।

ये भी पढ़े

पाक की नापाक हरकतः खुलकर आमने-सामने की जंग में आने को तैयार दो इस्लामी देश

Spread the love

Dharmendra Pradhan's resignation
Politics Uttar Pradesh

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर वाराणसी में छात्रों का अनोखा जश्न, ढोल-नगाड़ों के साथ बांटी ‘मेलोडी टॉफी’

Dharmendra Pradhan’s resignation : केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की खबर सामने आने के बाद देश के कई हिस्सों में छात्रों और प्रदर्शनकारियों के बीच प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में भी छात्रों ने अनोखे अंदाज में अपनी खुशी जाहिर की। छात्रों ने ढोल-नगाड़ों […]

Spread the love
Read More
India vs Zimbabwe 2nd T20
Sports Uttar Pradesh

ईशान किशन का शानदार अर्धशतक, तिलक वर्मा भी कर रहे हैं अच्छी बैटिंग

भारत की मजबूत शुरुआत India vs Zimbabwe 2nd T20: भारत और जिम्बाब्वे के बीच दूसरा टी-20 इंटरनेशनल मुकाबला आज जिम्बाब्वे के हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला जा रहा है। इस मैच में जिम्बाब्वे ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। इस सीरीज में टीम इंडिया फिलहाल 1-0 से आगे है। भारत और जिम्बाब्वे […]

Spread the love
Read More
homeslider Uttar Pradesh

अयोध्या एयरपोर्ट पर बढ़ा यात्री भार, छह महीने में 3.70 लाख से अधिक लोगों ने भरी उड़ान

Ram Mandir Tourism : राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद अयोध्या धार्मिक पर्यटन का सबसे बड़ा केंद्र बनकर उभरी है। इसका सीधा असर महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर देखने को मिल रहा है। वर्ष 2026 के पहले छह महीनों (जनवरी से जून) में 3.70 लाख से अधिक यात्रियों ने अयोध्या आने […]

Spread the love
Read More