बेटे को विश्वविजेता देखने का सपना रह गया अधूरा: क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता का निधन

Untitled 13 copy 11

नया लुक ब्यूरो

लखनऊ। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार फिनिशर रिंकू सिंह के पिता खचंद्र सिंह का 27 फरवरी को स्टेज-4 लिवर कैंसर से लम्बी लड़ाई के बाद निधन हो गया। उन्होंने ग्रेटर नोएडा स्थित यथार्थ अस्पताल में अंतिम सांस ली, जहां पिछले कई दिनों से उनका इलाज चल रहा था। परिजनों के मुताबिक, उनकी हालत लगातार नाजुक बनी हुई थी। वे वेंटिलेटर पर थे और डॉक्टरों की टीम उन्हें स्थिर करने के लिए लगातार रीनल थेरेपी दे रही थी, लेकिन तमाम प्रयासों के बावजूद उनकी तबीयत तेजी से बिगड़ती गई।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

ये भी पढ़ें

पाक की नापाक हरकतः खुलकर आमने-सामने की जंग में आने को तैयार दो इस्लामी देश

जिम्बाब्वे के खिलाफ अहम मुकाबले में रिंकू सिंह प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं थे। टीम संयोजन में बदलाव करते हुए प्रबंधन ने संजू सैमसन और अक्षर पटेल को अंतिम एकादश में शामिल किया। रणनीति के तहत संजू को ऊपरी क्रम में बल्लेबाजी के लिए भेजा गया, जबकि ईशान को नीचे के क्रम में उतारा गया। वहीं तिलक वर्मा को फिनिशर की भूमिका सौंपी गई, ताकि आखिरी ओवरों में तेज रन बनाए जा सकें। हालांकि रिंकू अंतिम एकादश में नहीं थे, लेकिन वे टीम के साथ जुड़े रहे और मैच के दौरान सब्स्टीट्यूट खिलाड़ी के रूप में मैदान पर नजर आए। टूर्नामेंट में अब तक रिंकू पांच मुकाबले खेल चुके हैं और 24 रन बनाए हैं। उन्हें मुख्य रूप से फिनिशर की जिम्मेदारी दी गई है, जहां टीम को अंतिम ओवरों में तेज रन गति की उम्मीद रहती है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

ये भी पढ़ें

डॉक्टरों की गुंडागर्दीः पहले स्टॉफ नर्स को थप्पड़ जड़ा, फिर 20-25 साथी बुलाकर…?

खचंद्र सिंह ने बेहद कठिन परिस्थितियों में अपने बेटे रिंकू को क्रिकेटर बनाने का सपना देखा और उसे साकार करने के लिए हर संभव संघर्ष किया। वे अपने बेटे को विश्वविजेता के रूप में देखना चाहते थे, लेकिन यह सपना अधूरा रह गया। हाल ही में बेटे की शादी का जश्न भी वे नहीं मना सके। यह दुखद खबर उस समय आई जब रिंकू टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम के साथ थे। जिम्बाब्वे के खिलाफ सुपर-8 मुकाबले से पहले पिता की गंभीर हालत की सूचना मिलने पर वे घर पहुंचे थे, हालांकि बाद में टीम से दोबारा जुड़ गए थे। परिवार और खेल जगत में शोक की लहर है। प्रशंसकों ने रिंकू सिंह और उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

Spread the love

फाइल तस्वीर - मृतक धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू
Crime News homeslider Uttar Pradesh

हिंदू महासभा नेता कमलेश तिवारी के बाद अब हिंदू वाहिनी नेता धीरेन्द्र प्रताप सिंह की गोली मारकर हत्या

उन्हीं की फार्च्यूनर वाहन में हुई सनसनीखेज वारदात सुशांत गोल्फ सिटी क्षेत्र से तीन दिन पहले अगवा कर बदमाशों ने दिया घटना को अंजाम दुबग्गा के सराय प्रेम राज गांव के पास किसान पथ के पास नहर के पास मिला खून से लथपथ शव चालक सहित दो आरोपित पुलिस हिरासत में, अन्य बदमाशों की तलाश […]

Spread the love
Read More
Hyderabad
homeslider

हैदराबाद के सात नामी रेस्टोरेंट पर TG SAFE की कार्रवाई, एक्सपायर्ड खाना और गंदगी मिलने से मचा हड़कंप

Hyderabad: शहर में खाद्य सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे अभियान के तहत तेलंगाना स्टैंडर्ड्स अथॉरिटी फॉर फूड एंड एसेंशियल ड्रग्स (TG SAFE) ने सात प्रमुख रेस्टोरेंट में जांच की। इस दौरान अधिकारियों को खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता, साफ-सफाई और स्टोरेज से जुड़ी कई गंभीर खामियां मिलीं। कुछ जगहों पर एक्सपायर हो चुके खाद्य पदार्थ, […]

Spread the love
Read More
New Delhi
Sports

ICC ने श्रीलंका से छीनी महिला चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी, अब दूसरे देश में होगा टूर्नामेंट

New Delhi: श्रीलंका क्रिकेट को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) की ओर से बड़ा झटका लगा है। 2027 में होने वाली पहली महिला चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी अब श्रीलंका में नहीं होगी। ICC ने टूर्नामेंट को श्रीलंका से स्थानांतरित करने का फैसला किया है। हालांकि, प्रतियोगिता की नई मेजबानी किस देश को दी जाएगी, इसकी आधिकारिक […]

Spread the love
Read More