डॉक्टरों की गुंडागर्दीः पहले स्टॉफ नर्स को थप्पड़ जड़ा, फिर 20-25 साथी बुलाकर…?

Untitled 12 copy 11
  • गोरखपुर के BRD मेडिकल कॉलेज में इंटर्न–नर्स विवाद के बाद हड़ताल,
  • स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित, स्टॉफ नर्स मानने को नहीं हैं तैयार

नया लुक संवाददाता

गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर स्थित BRD मेडिकल कॉलेज में इंटर्न छात्र और स्टाफ नर्स के बीच हुए विवाद ने बड़ा रूप ले लिया। घटना के विरोध में स्टाफ नर्सों ने काम ठप कर दिया और सड़क पर उतरकर प्रदर्शन शुरू कर दिया, जिससे अस्पताल की सेवाएं प्रभावित हुईं। जानकारी के मुताबिक, विवाद की शुरुआत एक इंटर्न छात्र और स्टाफ नर्स के बीच कहासुनी से हुई, जो हाथापाई तक पहुंच गई। आरोप है कि इसके बाद करीब 20-25 इंटर्न छात्र मौके पर पहुंचे और संबंधित स्टाफ नर्स के साथ मारपीट की। इस घटना से नर्सिंग स्टाफ में भारी आक्रोश है।

ये भी पढ़ें

पाक की नापाक हरकतः खुलकर आमने-सामने की जंग में आने को तैयार दो इस्लामी देश

प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है। उनका कहना है कि अस्पताल परिसर में कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जानी चाहिए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हों। गौरतलब है कि गोरखपुर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का गृह जिला है। इससे पहले भी यहां स्वास्थ्य संस्थानों में विवाद की घटनाएं सामने आ चुकी हैं।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

क्या है पूरा मामला, जानें…

बताया जा रहा है कि जूनियर रेजिडेंट-1 को रोगियों की देखभाल की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। गुरुवार दोपहर करीब दो बजे महिला सर्जरी वार्ड नंबर-4 में कार्यरत एक इंटर्न छात्र ट्रॉमा सेंटर की इमरजेंसी सर्जरी में पहुंचा और बिना अनुमति लोकल एनेस्थीसिया का इंजेक्शन ले जाने लगा। ड्यूटी पर तैनात स्टाफ नर्स जय प्रकाश ने इंटर्न से कहा कि आवश्यकता के अनुसार सिरिंज में दवा भरकर ले जाएं। आरोप है कि इस बात पर इंटर्न नाराज हो गया और नर्स को थप्पड़ मार दिया। इसके बाद दोनों के बीच हाथापाई शुरू हो गई।

ये भी पढ़ें

दिल्ली से बड़ी खबर: JNU में पुलिस-छात्रों के बीच झड़प, 25 पुलिसकर्मी घायल

कुछ देर बाद इंटर्न ने अपने 20-25 साथियों को फोन कर बुला लिया। आरोप है कि मौके पर पहुंचे छात्रों ने संबंधित नर्स के साथ मारपीट की। बीच-बचाव करने पहुंचे एक अन्य स्टाफ नर्स शिवम को भी चोट आई है। कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. शिल्पा वहिकर ने दोनों पक्षों की बात सुनने के बाद तत्काल जांच कमेटी गठित कर दी है और तीन दिन के भीतर रिपोर्ट तलब की है। रिपोर्ट के आधार पर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस बीच, प्रशासन द्वारा स्टाफ नर्सों को काम पर लौटने के लिए समझाया जा रहा है, ताकि मरीजों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। अस्पताल प्रबंधन ने निष्पक्ष जांच का भरोसा दिलाया है। फिलहाल अस्पताल प्रशासन और स्थानीय प्रशासन पूरे मामले को शांत कराने में जुटा है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Spread the love

2 thoughts on “डॉक्टरों की गुंडागर्दीः पहले स्टॉफ नर्स को थप्पड़ जड़ा, फिर 20-25 साथी बुलाकर…?”

Comments are closed.

Rampur
Politics Uttar Pradesh

आजम खान से पूछताछ करने रामपुर जेल पहुंची ED की टीम

Rampur: समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान से जुड़े जौहर ट्रस्ट के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने जांच तेज कर दी है। मंगलवार सुबह लखनऊ से ED की तीन सदस्यीय टीम रामपुर जिला कारागार पहुंची। यहां अधिकारियों ने जेल के भीतर प्रवेश किया, जहां आजम खान से पूछताछ किए जाने की जानकारी सामने […]

Spread the love
Read More
Maharajganj
Uttar Pradesh

नौतनवां विधायक ऋषि त्रिपाठी के आवास पर धूमधाम से संपन्न हुआ फलाहार कार्यक्रम

नेताओं, अधिकारियों, पत्रकारों और नगरवासियों की रही मौजूदगी उमेश चन्द्र त्रिपाठी Maharajganj: शारदीय नवरात्र के पावन पर्व पर नौतनवां विधानसभा क्षेत्र के विधायक ऋषि त्रिपाठी के नौतनवां स्थित आवास पर फलाहार कार्यक्रम धूमधाम से संपन्न हुआ। धार्मिक वातावरण के बीच आयोजित इस कार्यक्रम में वरिष्ठ नेताओं, बड़ी संख्या में नगरवासियों, पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों, पत्रकारों […]

Spread the love
Read More
Politics Uttar Pradesh

सुप्रीम कोर्ट में राहुल गांधी की 10 मांगें, SIR पर रोक से लेकर अधिकारियों पर कार्रवाई तक की मांग

राहुल गांधी की सुप्रीम कोर्ट में याचिका, SIR पर रोक और अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग; जानें 10 बड़े मुद्दे New Delhi : मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर सियासी और कानूनी चर्चा तेज हो गई है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी और इंडिया ब्लॉक के अन्य नेताओं की ओर से सुप्रीम कोर्ट […]

Spread the love
Read More