बस की टक्कर से साइकिल सवार की मौत, ग्रामीणों में फूटा गुस्सा, हाईवे घंटों रहा बंद

WhatsApp Image 2026 02 22 at 12.50.18 PM

  उमेश चन्द्र त्रिपाठी

सोनौली महराजगंज। सोनौली कोतवाली क्षेत्र में रविवार सुबह हुए सड़क हादसे में साइकिल सवार इब्राहिम अंसारी (45) की दर्दनाक मौत हो गई। घटना नेशनल हाईवे-24 पर कुनसेरवा स्थित निर्माणाधीन फ्लाईओवर के पास हुई, जहा नेपाल के लुंबिनी से श्रावस्ती जा रही एक टूरिस्ट बस ने साइकिल सवार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद इब्राहिम अंसारी की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना फैलते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय ग्रामीणों ने बस का पीछा किया और उसे छपवा टोल प्लाजा के पास पकड़ लिया। आक्रोशित लोगों ने मृतक का शव सड़क पर रखकर हाईवे जाम कर दिया। जाम लगते ही सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और आवागमन पूरी तरह ठप हो गया।

ये भी पढ़ें

GATE 2026 आंसर-की जारी, उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से करें डाउनलोड

 

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें बिना

सूचना पर नौतनवा क्षेत्राधिकारी अंकुर गौतम, सोनौली थाना प्रभारी महेंद्र मिश्रा, सोनौली चौकी प्रभारी गौरव यादव तथा थानाध्यक्ष नौतनवां पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और भीड़ को शांत कराने का प्रयास किया। बाद में उपजिलाधिकारी नवीन प्रसाद और नायब तहसीलदार सौरभ श्रीवास्तव भी घटनास्थल पर पहुंचे। अधिकारियों ने परिजनों को उचित कार्रवाई और न्याय का आश्वासन दिया, जिसके बाद जाम खोलने की कवायद शुरू हुई। बस में कुल 48 यात्री सवार बताए जा रहे हैं। पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया है और चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

 

 

 

UP Delimitation
Politics Uttar Pradesh

यूपी में 120 लोकसभा सीटें, बदलेगा सियासी गणित

UP Delimitation: उत्तर प्रदेश की राजनीति में आने वाले समय में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। केंद्र सरकार की ओर से परिसीमन और महिला आरक्षण से जुड़े प्रस्तावित विधेयकों को कैबिनेट की मंजूरी मिलने के बाद प्रदेश में इसके संभावित असर को लेकर चर्चा तेज हो गई है। प्रस्ताव के तहत देश के […]

Read More
Crime News Uttar Pradesh

ANTF यूनिट वाराणसी को मिला बड़ी कामयाबी: 62 लाख की अवैध हेरोइन के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

310 ग्राम अवैध हेरोइन, एक मोबाइल फोन, बुलेट मोटरसाइकिल, पैन कार्ड व 1,500 रुपए की नकदी बरामद ए अहमद सौदागर Lucknow: यूपी के अलग-अलग जिलों में काफी दिनों से अवैध मादक पदार्थों का गोरखधंधा करने वाले गिरोह का खुलासा कर ANTF यूनिट वाराणसी ने शनिवार को मुखबिर की सूचना पर मिर्जापुर जिले के कोतवाली चुनार […]

Read More
Lucknow
homeslider Uttar Pradesh

हाड़ कंपाती ठंड में मजदूरों का सहारा बनेगी योगी सरकार

डॉ. भीमराव आंबेडकर श्रमिक सुविधा केंद्र योजना के तहत एक दिसंबर से खुलेंगे निशुल्क अस्थायी लेबर अड्डे लेबर अड्डे में बिस्तर, तकिया, चादर व कंबल के साथ निशुल्क मिलेगा रात्रि का भोजन निर्माण श्रमिकों को ठंड से बचाने की मुहिम, 18 महानगरों को 10-10 लाख का अग्रिम बजट जारी रेलवे स्टेशन व मंडियों के पास […]

Read More