22-23 फरवरी को दिल्ली में एआई और मानवीय मूल्यों पर केंद्रित अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में जुटेंगे दुनिया भर के दिग्गज शिक्षाविद्

Untitled 2 copy 28
  • डॉ. अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर (DAIC) में आयोजित होगी दो दिवसीय भव्य संगोष्ठी
  • एआई के दौर में ‘एकात्म मानववाद’ की प्रासंगिकता पर मंथन करेंगे वैश्विक विद्वान

लखनऊ। तकनीकी क्रांति और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के इस दौर में मानवीय संवेदनाओं और नैतिक मूल्यों को अक्षुण्ण रखने के उद्देश्य से देश की राजधानी में एक विशाल अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ (ABRSM), शैक्षिक फाउंडेशन और दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज (दिल्ली विश्वविद्यालय) के संयुक्त तत्वावधान में आगामी 22 और 23 फरवरी 2026 को दो दिवसीय संगोष्ठी आयोजित की जाएगी। इस संगोष्ठी का आयोजन नई दिल्ली के जनपथ स्थित प्रतिष्ठित डॉ. अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर (DAIC) में होगा। सम्मेलन का मुख्य विषय ‘डिजिटल समाज और मानवीय मूल्य: कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) के युग में एकात्म मानव दर्शन की प्रासंगिकता’ रखा गया है।

ये भी पढ़ें

भारत-नेपाल सीमा पर ‘गुरु गोरक्षनाथ स्वास्थ्य सेवा यात्रा’ का शुभारंभ

ABRSM के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रो. नारायण लाल गुप्ता ने बताया कि इस सम्मेलन में भारत सहित विश्व के विभिन्न देशों से 800 से अधिक शिक्षाविद्, वैज्ञानिक और नीति-निर्धारक हिस्सा लेंगे। सम्मेलन की मुख्य विशेषता यह होगी कि इसमें एआई और समाज के अंतर्संबंधों पर केंद्रित सैकड़ों महत्वपूर्ण शोध पत्र (Research Papers) प्रस्तुत किए जाएंगे। राष्ट्रीय शैक्षिक माहासंघ उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष प्रोफेसर संजय मेधावी ने बताया कि सम्मेलन के दौरान दोनों दिन अलग-अलग सत्रों के माध्यम से तकनीक और मानवता के मेल पर विस्तार से चर्चा की जाएगी जिस्में डीपफेक (Deepfake), डिजिटल नैतिकता और भविष्य की शिक्षा व्यवस्था में मानवीय मूल्यों के समावेश पर चर्चा होगी।

ये भी पढ़ें

41 साल की उम्र में मोहम्मद नबी का शानदार प्रदर्शन, ICC टूर्नामेंट में बनाया खास रिकॉर्ड

प्रदेश महामंत्री जोगेन्द्र पाल सिंह ने बताया कि कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र (22 फरवरी) में केंद्रीय राज्य मंत्री  जितिन प्रसाद (वाणिज्य एवं उद्योग तथा इलेक्ट्रॉनिक्स एवं आईटी मंत्रालय) मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेंगे। इस अवसर पर गुरु घासीदास विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. आलोक कुमार चक्रवाल, संगठन मंत्री महेंद्र कपूर, महासचिव प्रो. गीता भट्ट, वरिष्ठ उपाध्यक्ष महेंद्र कुमार और दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज के प्राचार्य प्रो. हेमचंद जैन सहित शिक्षा जगत की कई नामचीन हस्तियां मार्गदर्शन देंगी। प्रदेशीय मीडिया प्रभारी बृजेश श्रीवास्तव ने एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि यह सम्मेलन डिजिटल युग में तकनीक और मानवता के बीच संतुलन स्थापित करने की दिशा में एक वैश्विक रोडमैप तैयार करेगा।

New Delhi
Delhi

जामताड़ा साइबर ठगी नेटवर्क का खुलासा

New Delhi: देश में साइबर अपराध का जाल लगातार फैलता जा रहा है। इसी बीच दिल्ली पुलिस ने साइबर ठगी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए झारखंड के जामताड़ा और आसपास के इलाकों में सक्रिय गिरोहों का पर्दाफाश किया है। पांच दिनों तक चले विशेष अभियान में पुलिस ने 22 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। […]

Read More
New Delhi
Delhi homeslider

दिल्ली-NCR में प्रदूषण पर CAQM सख्त, 2027 तक 20% कमी का लक्ष्य

New Delhi: दिल्ली-NCR में लगातार बढ़ते वायु प्रदूषण पर लगाम लगाने के लिए अब प्रशासनिक स्तर पर सख्ती बढ़ाई जा रही है। प्रदूषण नियंत्रण के लिए केवल आदेश जारी करने और योजनाएं बनाने से काम नहीं चलेगा, बल्कि अब अधिकारियों को उनके काम के नतीजों के लिए भी जवाब देना होगा। कमीशन फॉर एयर क्वालिटी […]

Read More
New Delhi
Delhi Haryana

दिल्ली में बढ़ेगी ठंड, 25 नवंबर तक गिरेगा पारा

New Delhi: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अगले सप्ताह से सर्दी का असर और तेज होने के आसार हैं। उत्तर-पश्चिम दिशा से ठंडी हवाओं की वापसी के चलते न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। मौसम विशेषज्ञों के अनुमान के मुताबिक, 24 और 25 नवंबर को दिल्ली का न्यूनतम तापमान नौ से 10 डिग्री […]

Read More