फरवरी में ही बढ़ने लगी गर्मी, केरल में 36°C पार; जानिए आपके शहर का हाल

weather 4 1771551368 1

फरवरी का महीना आमतौर पर हल्की ठंड और सुहावने मौसम के लिए जाना जाता है, लेकिन इस बार तस्वीर कुछ बदली हुई नजर आ रही है। उत्तर से दक्षिण तक तापमान में उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है। कई मैदानी इलाकों में दिन के समय गर्मी का एहसास होने लगा है, जबकि रात में हल्की ठंड अब भी बनी हुई है।

मौसम विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटों में मैदानी इलाकों में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान केरल के पुनालुर में 36.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दक्षिण भारत के कई हिस्सों में तापमान 34 से 38 डिग्री के बीच बना हुआ है, जिससे लोगों को समय से पहले गर्मी का एहसास हो रहा है।

वहीं उत्तर भारत में भी तापमान सामान्य से ऊपर दर्ज किया जा रहा है। उत्तर प्रदेश, राजस्थान, बिहार और मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में पारा औसत से 3 से 5 डिग्री तक ज्यादा रहा। पंजाब के अमृतसर में न्यूनतम तापमान 8.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मैदानी इलाकों में सबसे कम रहा। राजधानी नई दिल्ली में आसमान साफ रहने का अनुमान है। अधिकतम तापमान 27 से 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 12 से 14 डिग्री के बीच रहने की संभावना है। सुबह के समय हल्की धुंध रह सकती है, जबकि दिन में करीब 15 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है।

असम की सियासत गरमाई: प्रियंका गांधी बोलीं-ध्रुवीकरण नहीं, विकास पर हो बात

पहाड़ी राज्यों में मौसम का मिजाज अलग है। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 22 से 24 फरवरी के बीच बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना जताई गई है। इसके अलावा तमिलनाडु और केरल में तेज हवाओं के साथ बारिश की चेतावनी जारी की गई है। अगले सात दिनों में उत्तर-पश्चिम भारत में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है। महाराष्ट्र में भी तापमान में हल्की वृद्धि का अनुमान है। हालांकि देश के बाकी हिस्सों में तापमान में कोई बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिलेगा।

फरवरी में ही गर्मी का असर दिखने लगा है, जिससे यह सवाल उठ रहा है कि क्या इस साल गर्मी जल्दी दस्तक दे रही है। आने वाले दिनों में तापमान के रुझान पर सभी की नजर रहेगी।

Spread the love

Ontario Jail Scandal
homeslider International

भारतीय महिला अफसर जेल में करती रही कैदी के साथ सेक्स

कनाडा की जेल व्यवस्था और सुरक्षा प्रणाली पर उठे सवाल जालंधर की रहने वाली है लेडी अफसर Ontario Jail Scandal : कनाडा के ओंटारियो प्रांत में तैनात भारतीय मूल की एक महिला जेल अधिकारी पर एक पंजाबी कैदी के साथ कथित निजी संबंध रखने और उससे जुड़े संवेदनशील मामलों में नियमों के उल्लंघन के आरोप […]

Spread the love
Read More
Fatehpur News
Crime News homeslider Uttar Pradesh

पति को चारपाई से बांधा फिर करंट लगाया, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Fatehpur News : फतेहपुर जिले के औंग थाना क्षेत्र के परसदेपुर गांव में पति पर जानलेवा हमले का मामला सामने आया है। एक पत्नी ने पति को चारपाई से बांधकर डंडों से पीटा और फिर बिजली का करंट भी लगाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल पति को जिला अस्पताल ले गयी […]

Spread the love
Read More
Journalist Protection Act India
homeslider National Politics

दबंगों, सरकारी शोहदों की पिटाई और धमकियां खाता देश का चौथा खंभा

पत्रकारों की सुरक्षा के लिए केंद्र के एक एडवाइजरी पर काम कर रहीं राज्य सरकारें देश में पत्रकारों की सुरक्षा के लिए किसी कड़े कानून का अभाव ड्यूटी के दौरान पत्रकारों की सुरक्षा का वैश्विक संकट   रंजन कुमार सिंह Journalist Protection Act India : पत्रकारों को फ़ील्ड रिपोर्टिंग के दौरान सरकारी कर्मचारियों द्वारा मारपीट […]

Spread the love
Read More