उतरेठिया में जनसेवा शिविर का आयोजन, सैकड़ों लोगों के बने आभा-आयुष्मान व अन्य जरूरी कार्ड

Untitled 4 copy 23

विजय श्रीवास्तव

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के उतरेठिया क्षेत्र में अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल द्वारा जनहित को ध्यान में रखते हुए एक विशेष जनसेवा शिविर का आयोजन किया गया। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार व्यापार मंडल कार्यालय ललित इलेक्ट्रिकल्स पर लगाए गए इस कैंप में बड़ी संख्या में लोगों ने विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ उठाया।

शिविर के दौरान जन सेवा रथ टीम की अगुवाई में नीलम सिंह के नेतृत्व में दर्जनों लोगों के आभा कार्ड, आयुष्मान भारत कार्ड, आधार कार्ड सहित कई आवश्यक दस्तावेज बनाए गए। इसके अलावा विधवा पेंशन, आय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, ई-श्रम कार्ड तथा सीएससी अकादमी योजना के अंतर्गत अन्य सेवाएं भी उपलब्ध कराई गईं।

कैंप में पहुंचे लाभार्थियों ने मौके पर ही अपने जरूरी कार्ड और प्रमाण पत्र बनवाकर राहत महसूस की। कार्यक्रम को सफल बनाने में कल्ली संस्था की हेड नीलम सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इस अवसर पर उतरेठिया उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष ललित सक्सेना, संरक्षक सतेन्द्र सिंह, संरक्षक एवं मीडिया प्रभारी विजय श्रीवास्तव, मंत्री श्याम साहू, वरिष्ठ उपाध्यक्ष बृजपाल सिंह, सचिव महताब खान, महिला महामंत्री पूजा श्रीवास्तव सहित कई व्यापारी एवं क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में व्यापार मंडल की ओर से जन सेवा केंद्र की मुख्य संचालिका नीलम सिंह को अंगवस्त्र एवं डायरी भेंट कर सम्मानित किया गया।

Spread the love

Maharajganj News
Crime News Uttar Pradesh

महराजगंज पुलिस की बड़ी कामयाबी

35 लाख रुपए कीमत के 110 खोए मोबाइल बरामद चार माह में 1.25 करोड़ के 417 फोन लौटाए उमेश चन्द्र त्रिपाठी Maharajganj News:तकनीक आधारित पुलिसिंग में महराजगंज पुलिस ने एक और बड़ी कामयाबी हासिल की है।पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में सर्विलांस सेल ने CEIR पोर्टल और आधुनिक तकनीक की मदद से 110 […]

Spread the love
Read More
Share Market Today
Business Uttar Pradesh

गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, HDFC Bank में सबसे ज्यादा बिकवाली

सेंसेक्स-निफ्टी की धीमी शुरुआत Share Market Today: घरेलू शेयर बाजार ने मंगलवार को लगातार दूसरे कारोबारी दिन कमजोर शुरुआत की। वैश्विक बाजारों से मिले मिले-जुले संकेतों और निवेशकों की सतर्कता के बीच BSE सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी दोनों लाल निशान में खुले। शुरुआती कारोबार में बैंकिंग और चुनिंदा ब्लूचिप शेयरों पर दबाव देखने को मिला, […]

Spread the love
Read More
ABIS Founders' Day
Education Uttar Pradesh

बचपन स्कूल और AB इंटरनेशनल स्कूल ने आज भव्य रूप से मनाया 16 वां फाउंडर्स डे

16 वर्ष का यह सफर किसी तपस्या और साधना से कम नहीं – डायरेक्टर अंजली बी.के. त्रिपाठी बोले- सहयोग से विद्यालय का सपना हो रहा साकार उमेश चन्द्र त्रिपाठी ABIS Founders’ Day :  नौतनवां के बचपन स्कूल और AB इंटरनेशनल स्कूल ने आज अपना फाउंडर्स डे सेलिब्रेट किया। इस अवसर पर बच्चों ने स्कूल में […]

Spread the love
Read More