सीमा हैदर बनीं छठी बार मां, रबूपुरा में बेटे के जन्म पर जश्न

5242056 699490f1eb02b seema haider sachin meena file photo 022838457 16x9 1

ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा इलाके में रहने वाली सीमा हैदर एक बार फिर चर्चा में हैं। मिली जानकारी के अनुसार सीमा ने हाल ही में एक निजी अस्पताल में बेटे को जन्म दिया है। डिलीवरी के बाद मां और नवजात दोनों स्वस्थ बताए जा रहे हैं। मंगलवार को अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद जब वह रबूपुरा पहुंचीं, तो परिवार में खुशी का माहौल देखने को मिला।

स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, बेटे के जन्म पर सचिन मीणा के परिजनों ने मिठाई बांटकर खुशी जताई। हालांकि परिवार ने इस विषय पर अधिक जानकारी साझा करने से परहेज किया है। पिछले वर्ष 18 मार्च को सीमा ने एक बेटी को जन्म दिया था, जो अब लगभग ग्यारह महीने की हो चुकी है। अब बेटे के जन्म के साथ उनका परिवार और बड़ा हो गया है। सीमा हैदर की कहानी पिछले कुछ वर्षों से मीडिया और सोशल मीडिया में चर्चा का विषय रही है। बताया जाता है कि वह पाकिस्तान की रहने वाली थीं और ऑनलाइन गेमिंग प्लेटफॉर्म PUBG के माध्यम से सचिन मीणा के संपर्क में आईं। दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और फिर सीमा अपने चार बच्चों के साथ नेपाल के रास्ते भारत आ गईं। इसके बाद वह रबूपुरा में सचिन के साथ रहने लगीं।

गलगोटिया यूनिवर्सिटी को एक्सपो स्थल तुरंत खाली करने का निर्देश

मामले का खुलासा होने के बाद कानूनी प्रक्रिया भी चली। सीमा, सचिन और उनके पिता को जेल भी जाना पड़ा था। यह प्रकरण कई महीनों तक सुर्खियों में बना रहा। हालांकि बाद में दोनों सोशल मीडिया पर सक्रिय हो गए और अपनी निजी जिंदगी से जुड़े अपडेट साझा करने लगे।

आज सीमा और सचिन डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी अच्छी-खासी पहचान रखते हैं। उनके यूट्यूब चैनल पर दो मिलियन से अधिक सब्सक्राइबर हैं, जबकि इंस्टाग्राम पर भी लाखों फॉलोअर्स हैं। दोनों नियमित रूप से ब्लॉग और वीडियो साझा करते हैं, जिससे उन्हें बड़ी ऑनलाइन ऑडियंस मिल चुकी है। फिलहाल, परिवार में नए सदस्य के आगमन से खुशी का माहौल है। आसपास के लोग भी बधाइयां दे रहे हैं। हालांकि परिवार ने मीडिया से दूरी बनाए रखते हुए निजी जीवन को शांतिपूर्वक आगे बढ़ाने की इच्छा जताई है।

Spread the love

Auspicious Moment
homeslider Religion

क्या होता है मुहूर्त

कैसे बदल सकता है ये आपका भाग्य Auspicious Moment: मुहूर्त को भारतीय ज्योतिष में किसी कार्य विशेष को प्रारंभ एवं संपादित करने हेतु एक निर्दिष्ट शुभ समय कहा गया है। ज्योतिष के अनुसार शुभ मुहूर्त में कार्य प्रारंभ करने से कार्य बिना किसी रुकावट के और शीघ्र संपन्न होता है। चाहे प्रश्न शास्त्र हो या […]

Spread the love
Read More
UP Transfer News
homeslider Uttar Pradesh

UP Transfer News: योगी सरकार ने किए 38 IAS-PCS अफसरों के तबादले

उत्तर प्रदेश में प्रशासनिक स्तर पर एक बार फिर बड़ा फेरबदल किया गया है। राज्य सरकार ने शनिवार को 15 IAS अधिकारियों के साथ 23 PCS अधिकारियों का तबादला किया। नई तबादला सूची में मुख्य विकास अधिकारियों, अपर जिलाधिकारियों, कुलसचिवों और विभिन्न विभागों में तैनात अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां दी गई हैं। शासन की ओर […]

Spread the love
Read More
new delhi
homeslider National

सूखे से बेहाल कर्नाटक, खरगे ने PM मोदी से मांगी केंद्रीय सहायता

New Delhi: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कर्नाटक में गंभीर सूखे की स्थिति को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखकर उनसे व्यक्तिगत और तत्काल हस्तक्षेप करने की मांग की है। खरगे ने शनिवार को पत्र के जरिए प्रधानमंत्री को कर्नाटक में सूखे की स्थिति से अवगत कराया और कहा कि राज्य में सितंबर […]

Spread the love
Read More