नौतनवां स्थित बचपन स्कूल के बच्चों ने बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास पूर्वक मनाया शिवरात्रि का पर्व

Untitled 6 copy 15
  • जो स्वयं से पहले सोचे वही महादेव : अंजली

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

नौतनवां/महराजगंज। नौतनवां के बचपन स्कूल के बच्चों ने शिवरात्रि का पर्व सेलिब्रेट किया। इस अवसर पर बच्चों ने भगवान शिव की अराधना की और उनका आशीष लिया। चारो तरफ सिर्फ ओम नमः शिवाय की गुंज थी। पूरा विद्यालय शिवमय हो गया था। इस अवसर पर बच्चों को भगवान शिव के जीवन पर आधारित कई रोचक और ज्ञानवर्धक कहानियां सुनाई और दिखाई गई। सभी बच्चे हरे रंग की पोशाक में बड़े ही सुन्दर लग रहे थे। बच्चों का परिचय कई नये शब्दों से कराया गया जैसे – त्रिशूल, डमरू, कैलाश,बेलपत्र, शिवलिंग, नंदी ,गंगा , नीलकंठ आदि। बच्चों को शिव जी के अलग अलग नाम का भी परिचय दिया गया। बच्चों ने डांस, क्विज, और प्रार्थना करके बहुत कुछ सीखा। डायरेक्टर अंजली ने सभी को पर्व की बधाई दी और बच्चों को महादेव नाम की सार्थकता को समझाया। उन्होंने बताया कि जो स्वयं से पहले सबका सोचे वही है महादेव। उन्होंने बच्चों को 14 फरवरी के बारे में बताया कि 14 फरवरी को हम वैलेंटाइन डे के रूप में सेलिब्रेट करते है जो प्यार का दिन है , प्यार अपनों से, अपने परिवार से, अपने दोस्तों से, अपने साथ काम करने वालों से, अपने पडोसी से, अपने देश से आदि।

उन्होंने ने बच्चों को पुलवामा हमले के बारे में भी बताया। बच्चों ने सभी कुछ सुना और सीखा। डायरेक्टर अंजली ने बताया कि हमें अपने बच्चों को समाज के हर पहलु से अवगत करना चाहिए जिससे वो सभी कुछ सुने, समझे और जाने और आगे चलकर किसी गलत धारणा के शिकार न हों। बच्चे सिर्फ पूर्ण नहीं, सम्पूर्ण बने और समाज का मजबूत स्तम्भ बने। बच्चों में प्रिशा, अथर्व, वेदांश, किरन प्रीत, अक्षिता, प्रीतम, रियान, रूद्र, मिष्टी, शानवी, आयत, रुद्रांश, प्रियांश, श्रेया, शिवांश, आशुतोष, हमजा, आरुहि, अद्रीका, सामर्थ आदि मौजूद थे। टीचर्स में रिंकल, इशिता, श्रद्धा, प्रीती, प्रियंका, ईशा, मनिता, अंजली, मोनिका, वैष्णवी और तेजस्वी उपस्थित रहीं।

Spread the love

Health Department
Crime News homeslider Purvanchal

बाराबंकी में स्वास्थ्य विभाग का बड़ा एक्शन, फर्जी मेडिकल स्टोर और अवैध क्लिनिक सीज

Health Department बाराबंकी जिले के बनीकोडर क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग ने अवैध रूप से संचालित मेडिकल स्टोर और क्लिनिक के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए देवीगंज स्थित ‘श्रीराम मेडिकल स्टोर’ और उसके बेसमेंट में चल रहे अवैध क्लिनिक को सीज कर दिया। कार्रवाई के बाद क्षेत्र में बिना लाइसेंस मेडिकल स्टोर और झोलाछाप डॉक्टरों में […]

Spread the love
Read More
Environmental Conservation
Purvanchal

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत निचलौल थाने में हुआ पौधरोपण

Environmental Conservation पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से रविवार को महराजगंज जिले के निचलौल थाना परिसर में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व थानाध्यक्ष अंकित सिंह ने किया। इस दौरान थानाध्यक्ष अंकित सिंह सहित थाना परिसर में तैनात पुलिसकर्मियों ने विभिन्न […]

Spread the love
Read More
Sant Kabir Nagar Jail
homeslider Purvanchal

संतकबीरनगर जेल में अवैध वसूली के लगे गंभीर आरोप

Sant Kabir Nagar Jail एक माह बाद बंदी की बैरक बदलने के नाम पर वसूले जा रहे 4600 रुपए सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो से हुआ वसूली का खुलासा संत कबीरनगर जेल में अवैध वसूली का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जोरशोर से वायरल हुआ है। इस वायरल वीडियो में जेल से कुछ दिन […]

Spread the love
Read More