लोकसभा में जगदंबिका पाल और राहुल गांधी के बीच तीखी नोकझोंक

untitled design 2026 02 11t143200 1770800510

लोकसभा में बजट पर चर्चा के दौरान उस वक्त दिलचस्प और हल्का राजनीतिक तंज से भरा दृश्य देखने को मिला, जब पीठासीन अधिकारी जगदंबिका पाल और नेता विपक्ष राहुल गांधी के बीच संवाद ने पूरे सदन का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। बहस का केंद्र बजट था, लेकिन चर्चा के दौरान व्यक्तिगत राजनीतिक संदर्भ भी सामने आ गए। राहुल गांधी जब अपने भाषण के दौरान आर्थिक सर्वे, वैश्विक अस्थिरता और कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) के प्रभाव जैसे मुद्दों पर बोल रहे थे, तभी चेयर की ओर से उन्हें बार-बार मूल विषय पर आने की याद दिलाई गई। जगदंबिका पाल ने नियमों का हवाला देते हुए कहा कि उन्हें बजट पर केंद्रित रहना चाहिए। इसी बीच राहुल गांधी ने मुस्कुराते हुए कहा कि आप (जगदंबिका पाल) कभी कांग्रेस में थे, इसलिए मैं आपको एक विशेष सम्मान दे रहा हूं और थोड़ा पीछे हट रहा हूं। उन्होंने यह भी जोड़ा कि “हम जानते हैं आपका दिल इधर है।”

इस टिप्पणी पर जगदंबिका पाल ने संयमित लेकिन तीखा जवाब दिया। उन्होंने कहा कि वे इस समय एक निष्पक्ष पीठासीन अधिकारी के रूप में बैठे हैं। साथ ही उन्होंने यह भी कहा, “अगर आप मेरी सलाह मानते तो आज वहां (विपक्ष की सीटों पर) नहीं बैठे होते।” इस जवाब के बाद सदन में कुछ पल के लिए सन्नाटा छा गया और राहुल गांधी भी कुछ क्षणों के लिए शांत दिखाई दिए।

भारतीय वायुसेना को मिलेंगे नए राफेल जेट, रक्षा मंत्रालय ने खरीद प्रस्ताव को दी मंजूरी

अपने भाषण में राहुल गांधी ने वैश्विक राजनीतिक और आर्थिक हालात पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि दुनिया स्थिरता से अस्थिरता की ओर बढ़ रही है और अंतरराष्ट्रीय शक्ति संतुलन में बदलाव आ रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस भविष्य की दिशा तय करेगी और भारत के पास सबसे बड़ा डेटा पूल है, जो देश की सबसे बड़ी संपत्ति हो सकता है। उनके अनुसार, “डेटा ही 21वीं सदी का ईंधन है।” भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को लेकर भी उन्होंने सवाल उठाए। राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि डिजिटल ट्रेड नियमों और डेटा प्रवाह को लेकर सरकार ने पर्याप्त सावधानी नहीं बरती। उन्होंने कहा कि अगर भारत अपने डेटा पर नियंत्रण खो देता है, तो भविष्य में आर्थिक और रणनीतिक नुकसान हो सकता है। इस दौरान उन्होंने सरकार पर तीखे राजनीतिक आरोप भी लगाए।

हालांकि, जब उन्होंने अपने भाषण में कुछ संवेदनशील अंतरराष्ट्रीय संदर्भों का उल्लेख किया, तो चेयर ने उन्हें बीच में रोकते हुए सदन की गरिमा और नियमों का हवाला दिया। जगदंबिका पाल ने स्पष्ट किया कि चर्चा बजट तक सीमित रहनी चाहिए और असंबंधित मुद्दों को रिकॉर्ड में शामिल नहीं किया जाएगा।

इस पूरे घटनाक्रम ने एक बार फिर लोकसभा में बहस की शैली और राजनीतिक संवाद की प्रकृति पर ध्यान केंद्रित कर दिया। जहां एक ओर विपक्ष सरकार की नीतियों पर आक्रामक रहा, वहीं पीठासीन अधिकारी ने नियमों के पालन पर जोर दिया। दोनों नेताओं के बीच हुआ यह संवाद राजनीतिक इतिहास और वर्तमान परिस्थितियों का दिलचस्प संगम बन गया। संसद में ऐसी नोकझोंक नई नहीं है, लेकिन इस बार व्यक्तिगत राजनीतिक अतीत के संदर्भ ने इसे और भी चर्चित बना दिया। बजट चर्चा के बीच यह संवाद सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो गया और राजनीतिक हलकों में चर्चा का विषय बन गया।

Spread the love

Sankashti Chaturthi 2026
homeslider Religion

संकष्टी चतुर्थी का व्रत कल

Sankashti Chaturthi 2026: 29 सितंबर 2026 को विघ्नराज संकष्टी चतुर्थी का व्रत रखा जाएगा।मंगलवार के दिन पड़ने के कारण इसे अंगारकी संकष्टी चतुर्थी भी कहा जाता है, जिसे बेहद शुभ माना जाता हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन भगवान गणेश की पूजा और व्रत का विशेष महत्व माना जाता है। संकष्टी चतुर्थी 2026 के […]

Spread the love
Read More
National

अमेरिका में बंगाल दिवस की धूमः विधानसभा अध्यक्ष ने प्रवासियों संग गाया ‘वंदे मातरम’

 शाश्वत तिवारी Atlanta: अमेरिका के अटलांटा में भारत के महावाणिज्य दूतावास द्वारा ‘पश्चिम बंगाल दिवस’ का शानदार आयोजन किया गया। इस गरिमामयी समारोह में पश्चिम बंगाल की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, कला, परंपराओं और उसकी जीवंत भावना का अद्भुत जश्न मनाया गया, जिसमें पश्चिम बंगाल विधानसभा के अध्यक्ष रथिंद्र बोस मुख्य अतिथि के रूप में शामिल […]

Spread the love
Read More
Maharajganj
homeslider Uttar Pradesh

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के विरोध में महराजगंज में कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन

उमेश चन्द्र त्रिपाठी Maharajganj: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी तथा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के निर्देश पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय के आवाहन पर आज पूरे प्रदेश की तरह महाराजगंज जनपद में भी मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद छोड़ने उनको गिरफ्तार करने तथा उनके समय में किए गए निर्णय की […]

Spread the love
Read More