छुट्टा पशु से टकराई कार, एयरबैग खुलने से सभी सवार सुरक्षित

नेपाल में भीषण सड़क हादसा

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

नौतनवां/महराजगंज। राष्ट्रीय राजमार्ग पर शाम लगभग 8 बजे गोरखपुर से नौतनवा एक शादी समारोह में शामिल होने आ रही कार,एक हादसे का शिकार हो गई। कार में लगभग पांच लोग सवार थे। बताया जा रहा है कि अचानक सड़क पर एक छुट्टा पशु आ जाने से कार उससे टकरा गई, जिससे कार का परखच्चे उड़ गए,तो वही पशु कुछ दूर आगे जा गिरा। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पशु करीब सौ मीटर दूर जा गिरा, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

गनीमत यह रही कि कार के दोनों एयरबैग समय पर खुल गए, जिससे वाहन में सवार सभी पांचों लोग सुरक्षित बच गए और किसी को चोट नहीं आई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि आज पास लोग आवाज सुन कर चौक गए, पास जाकर देखा तो विचलित करने वाला मंजर था। आसपास मौजूद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी, और छुट्टा पशु को किनारे किया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई, और गाड़ी को किनारे किया,और पशु को दफना दिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष पुरुषोत्तम राव ने बताया कि दुर्घटनास्थल से कार और मृत पशु को हटा दिया गया है। फिलहाल यातायात पूरी तरह सुचारू है।

Untitled 3 copy
Crime News Purvanchal

सोनौली पुलिस ने सीमा पर एक अभियान के तहत किया 56 वाहनों का चालान

अवैध गतिविधियों और यातायात नियमों के उल्लंघन पर की गई कार्रवाई उमेश चन्द्र त्रिपाठी महराजगंज जिले की सोनौली कोतवाली पुलिस ने सीमा क्षेत्र में अवैध गतिविधियों और यातायात नियमों के उल्लंघन के खिलाफ सख्त अभियान शुरू किया है। इस कार्रवाई के तहत पिछले दो दिनों में 56 वाहनों का चालान किया गया है। वहीं दूसरी […]

Read More
Untitled 11 copy
homeslider Purvanchal Raj Dharm UP

UP के बहुजन थलपति विजय में देखते हैं चंद्रशेखर की छवि

तमाम झंझावतों के बीच भी तेजी से उभर सकते हैं चंद्रशेखर जयराम अनुरागी बलिया। तमिलनाडु विधानसभा चुनाव परिणाम के बाद देश की राजनीति में एक नई बहस ने जोर पकड़ लिया है। उत्तर प्रदेश की बहुजन राजनीति में इन दिनों दक्षिण भारत के उभरते नेता थलपति विजय और उत्तर प्रदेश के दलित-बहुजन चेहरे चन्द्रशेखर आज़ाद […]

Read More
Untitled 1 copy
accidents Crime News homeslider

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, चलती कार में आग लगने से पांच लोगों की मौत

अलवर /राजस्थान। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर अलवर जिले के लक्ष्मणगढ़ थाना क्षेत्र में देर रात एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हो गया। मौजपुर के पास चलती कार में अचानक आग लगने से पांच लोगों की मौके पर ही जलकर मौत हो गई, जबकि कार चालक गंभीर रूप से झुलस गया है। ये भी पढ़ें […]

Read More