मानहानि नोटिस पर बोले MLC अक्षय प्रताप, -‘भानवी खुद गलत, द्वेष में भेजा नोटिस’

कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया से जुड़े पारिवारिक विवाद ने अब एक नया कानूनी और राजनीतिक मोड़ ले लिया है। राजा भैया की पत्नी भानवी कुमारी सिंह द्वारा अपने ममेरे भाई बृजेंद्र प्रताप सिंह को भेजे गए 1 करोड़ रुपये के मानहानि नोटिस को लेकर प्रतापगढ़ के विधान परिषद सदस्य (MLC) कुंवर अक्षय प्रताप सिंह ‘गोपाल जी’ ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। अक्षय प्रताप सिंह ने भानवी सिंह के आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि यह नोटिस तथ्यों पर आधारित नहीं है और इसे व्यक्तिगत द्वेष के चलते भेजा गया है।

ये भी पढ़े

प्रयागराज IVF रैकेट की खौफनाक साजिश, मां के शक से खुली परतें, जानकर उड़ जाएंगे होश

भानवी कुमारी सिंह ने अपने अधिवक्ता पंकज कौशिक के माध्यम से बृजेंद्र प्रताप सिंह को कानूनी नोटिस भेजा है। नोटिस में आरोप लगाया गया है कि 21 सितंबर 2025 को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर उनके खिलाफ एक आपत्तिजनक और भ्रामक पोस्ट की गई, जिसे 11 लाख से अधिक बार देखा गया। भानवी सिंह का दावा है कि इस पोस्ट से उनकी सामाजिक प्रतिष्ठा को गंभीर और अपूरणीय क्षति पहुंची है। नोटिस में 15 दिनों के भीतर सार्वजनिक माफी और 1 करोड़ रुपये के मुआवजे की मांग की गई है।
कानूनी नोटिस सार्वजनिक होने के बाद MLC अक्षय प्रताप सिंह ‘गोपाल जी’ ने खुलकर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, “भानवी सिंह द्वारा भेजा गया नोटिस पूरी तरह निराधार है। भानवी सिंह स्वयं गलत हैं और उन्होंने अपने ही भाई को गलत तरीके से कानूनी नोटिस भेजकर मामले को अनावश्यक रूप से तूल देने की कोशिश की है।” उन्होंने यह भी कहा कि यह कार्रवाई मानहानि से अधिक व्यक्तिगत रंजिश और पारिवारिक विवाद का परिणाम प्रतीत होती है। अक्षय प्रताप सिंह के अनुसार, नोटिस में लगाए गए आरोपों के समर्थन में कोई ठोस आधार सामने नहीं आया है।

ये भी पढ़े

एक I-Phone के चक्कर में इतने बुरी फंसी लड़कियां कि जानकर हो जाएंगे घनचक्कर

कानूनी लड़ाई और तेज होने के संकेत
भानवी सिंह ने अपने नोटिस में स्पष्ट किया है कि यदि 15 दिनों के भीतर उनकी मांगें पूरी नहीं की गईं, तो वह भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत बृजेंद्र प्रताप सिंह के खिलाफ दीवानी और आपराधिक कार्रवाई करेंगी। इस घटनाक्रम के बाद राजा भैया परिवार से जुड़ा विवाद एक बार फिर चर्चा में आ गया है और माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में यह मामला राजनीतिक और कानूनी दोनों स्तरों पर और गहराता जा सकता है।

 

 

 

homeslider Politics Raj Dharm UP

PDA की बढ़ती ताकत से अवसाद में भाजपा: अखिलेश

BJP ने तोड़ दिए भ्रष्टाचार और लूट के सारे रिकॉर्ड भाजपा को सत्ता से बाहर करना हो गया जरूरी लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि 2027 में विधानसभा चुनाव जीतकर सरकार बनानी है। पूरी तैयारी के साथ काम करना है। बूथ स्तर पर जीतना होगा। भाजपा सरकार ने उत्तर […]

Read More
homeslider Raj Dharm UP Uttar Pradesh

सुरक्षाकर्मियों के बजाए आधुनिक उपकरण खरीद पर जोर!

कारागार विभाग में चल रहा कमीशन का खेल सुरक्षाकर्मियों पर निगरानी रखने के लिए लगाए जा रहे ‘सेंसर उपकरण’  फरारी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए नया प्रयोग राकेश कुमार  लखनऊ। जेल में निरुद्ध बंदियों की फरारी रोकने के लिए सुरक्षाकर्मियों की संख्या बढ़ाए जाने के बजाए आधुनिक उपकरणों की खरीद पर जोर दिया […]

Read More
homeslider National Uttar Pradesh West Bengal

पश्चिम बंगाल के मालदा में जजों को बनाया बंधक

नौ घंटे बाद आधी रात को अर्धसैनिक बलों ने कराया मुक्त, SIR में नाम कटने की अफवाह से नाराज हैं नागरिक, सुप्रीम कोर्ट ने जताई नाराजगी, SC ने राज्य के वरीय अधिकारियों से किया जवाब तलब, CBI या NIA जांच कराने की अनुमति रंजन कुमार सिंह पश्चिम बंगाल में SIR हटाने को लेकर ममता के […]

Read More