अलीगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: एक दर्जन साइबर जालसाजों को किया गिरफ्तार

Arrested
  • रिटायर्ड बैंक अधिकारी से गायब हुई रकम को दिलाया वापस
  • नाउम्मीद खो चुके बैंककर्मी की गाढ़ी कमाई मिलते ही खुशी से झूम उठे, पुलिस को दिया धन्यवाद

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। सूबे में साइबर जालसाज तरह-तरह के हथकंडे अपनाकर लोगों की गाढ़ी कमाई बटोर पुलिस के लिए चुनौती बने हुए हैं। अलीगढ़ जिले के साइबर सेल टीम ने शनिवार को एक दर्जन साइबर जालसाजों को गिरफ्तार कर लोगों की करोड़ों रुपए डूबने से बचा लिया। साइबर सेल टीम ने रिटायर्ड पीएनबी बैंक अधिकारी दिनेश चंद्र शर्मा की खोई हुई एक करोड़ रुपए वापस दिलाया तो मानो सेवानिवृत्त बैंक अफसर खुशी से झूम उठे।

पुलिस अधीक्षक ग्रामीण नोडल अधिकारी साइबर सेल अलीगढ़ अम्रत जैन के मुताबिक बीते 31 जनवरी 2026 रिटायर्ड बैंक कर्मी दिनेश चंद्र शर्मा ने साइबर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि जालसाजों ने उनके खाते से एक करोड़ से अधिक रुपए ठग लिए। उन्होंने बताया कि आनन-फानन में मुकदमा दर्ज जालसाजों की गर्दन तक पहुंचने की जिम्मेदारी सीओ साइबर संजना को सौंपी गई।

सीओ साइबर संजना ने भी तकनीकी का इस्तेमाल करते हुए आतंक का पर्याय बने जालसाजों के घुटने टेका दिया और टीम के साथ शनिवार को एक दर्जन ठगों को गिरफ्तार कर लिया। साइबर सेल की इस बड़ी कामयाबी को लेकर क्षेत्र में एक चर्चा का विषय बन गया और लोग पुलिस की भूरी भूरी प्रशंसा कर रहे हैं। वहीं खोई हुई एक करोड़ रकम हाथ लगते ही सेवानिवृत्त बैंक अफसर दिनेश चंद्र शर्मा ने पुलिस की बहादुरी को सलाम करते हुए शुक्रिया अदा किया।

Spread the love

Crime News homeslider

गोमतीनगर: थाने की बैरक में फांसी के फंदे पर लटका मिला सिपाही का शव

खबर मिलते ही पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, अधिकारी मौके पर कांस्टेबल आकाश यादव ने यह कदम क्यों उठाया, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी ए अहमद सौदागर Gomti Nagar police : घरेलू कलह, प्रेम प्रसंग या फिर कोई और वजह को लेकर जान देने का सिलसिला थम नहीं रहा है। गोमतीनगर थाने में तैनात […]

Spread the love
Read More
Crime News homeslider

निगोहां: जीएसटी से बचने के लिए तीन बार टोल प्लाजा पार करने वाला चालक गिरफ्तार

पुलिस मामले की छानबीन कर वाहन चालक व वाहन को राज्य कर विभाग को सौंपा ए अहमद सौदागर GST evasion in Nigoha : पुलिस कमिश्नर तरूण गाबा व संयुक्त पुलिस आयुक्त अपराध अपर्णा कुमार के निर्देशन में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस उपायुक्त दक्षिणी मोहम्मद मुस्ताक के कुशल […]

Spread the love
Read More
Crime News

मड़ियांव: मारपीट के दौरान शुभम की चाकू मारकर हत्या

दिनदहाड़े हुई घटना से इलाके में फैली सनसनी, नामजद पिता-पुत्र गिरफ्तार घटना में इस्तेमाल लोहे की राड व चाकू बरामद फैजुल्लागंज के मामा कॉलोनी में हुई घटना का मामला ए अहमद सौदागर लखनऊ। बीते कुछ सालों पहले आईआईएम रोड पर दो महिलाओं की हत्या कर फेंकी गई लाश के मामले में पुलिस किसी नतीजे पर […]

Spread the love
Read More