ANTF : स्कूली बच्चों के साथ निकाला नशामुक्ति जागरूकता अभियान

PoliceNayaLookNews

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। पुलिस महानिरीक्षक एएनटीएफ, पुलिस अधीक्षक ANTF राजेश कुमार श्रीवास्तव व सीओ ऑपरेशन एएनटीएफ डॉ बीनू सिंह के नेतृत्व में जयपुरिया स्कूल के बच्चों के साथ शनिवार को नशा के खिलाफ रैली निकालकर लोगों को जागरूक किया गया। इस दौरान स्कूल छात्र-छात्राओं एवं अध्यापकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। यह रैली जयपुरिया स्कूल से होते हुए हैनीमैन चौराहे से होकर स्कूल में आकर संपन्न हुई। ANTF  के पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार श्रीवास्तव के मुताबिक इस तरह के प्रोग्राम करने से जनता को नशे के दुष्प्रभाव से अवगत कराया जा सके।

उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति और उसके दुष्परिणामों के प्रति छात्रों को जागरूक करना था। कार्यक्रम के दौरान छात्रों के लिए नशा मुक्ति से संबंधित विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इस मौके पर एएनटीएफ के पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस अधीक्षक राजेश श्रीवास्तव के अलावा एएनटीएफ यूनिट के कई आलाधिकारी तथा स्कूल के बच्चों के साथ अध्यापक व अध्यापिकाएं मौजूद रहे। एएनटीएफ यूनिट की टीम ने विद्यार्थियों से नशे से दूर रहने, गलत संगत से बचने और किसी भी प्रकार की नशा-संबंधी गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस अथवा संबंधित हेल्पलाइन नंबरों पर देने का आग्रह किया।

Spread the love

Computer
Central UP

युवाओं के लिए बड़ी पहल, दस्तक फाउंडेशन ने शुरू किया कंप्यूटर और AI प्रशिक्षण केंद्र

विजय श्रीवास्तव Computer दस्तक फाउंडेशन के तत्वावधान में ‘दस्तक कंप्यूटर स्किलिंग सेंटर’ का शुभारंभ हर्षोल्लास के साथ किया गया। सेंटर का उद्देश्य क्षेत्र के युवाओं, विद्यार्थियों, महिलाओं और आम नागरिकों को कम शुल्क में आधुनिक कंप्यूटर एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का प्रशिक्षण उपलब्ध कराकर उन्हें डिजिटल रूप से सशक्त बनाना है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि […]

Spread the love
Read More
Businessman
Central UP

व्यापारी की पहचान सम्मान के साथ हो: संदीप बंसल

Businessman लालबाग ऑटोमोबाइल एसोसिएशन का गठन लखनऊ। लालबाग हजरतगंज परिक्षेत्र में तीन सितंबर स्वदेशी व्यापारी कुंभ की तैयारियों के संदर्भ में व्यापारी जोड़ों सदस्यता एवं संपर्क अभियान को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल ने कहा कि स्वदेशी व्यापारी कुंभ का मुख्य उद्देश्य व्यापारी की पहचान को बदलना, […]

Spread the love
Read More
Election
Central UP homeslider

प्रत्येक बूथ को मजबूत किया जाए: जिलाध्यक्ष

Election बूथ अध्यक्ष प्रत्येक बूथ पर 20 मतदाता बढ़ाने में जुटे सपा जिला पदाधिकारियो की समीक्षा बैठक लखनऊ। समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय कैसरबाग पर पदाधिकारियों की मासिक बैठक आहूत की गयी। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष जयसिंह ‘जयन्त’ ने की। बैठक का संचालन जिला महासचिव शब्बीर अहमद खान ने किया। बैठक को सम्बोधित करते […]

Spread the love
Read More